गुरूवार, मार्च 5, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
5th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में नवरंग डांडिया का रंगारंग कार्यक्रम आयोजित; गुजराती, बंगाली व पहाड़ी संस्कृति से मां दुर्गा का हुआ गुणगान

गरबा, डांडिया व पहाड़ी मंडाण की मधुर धुनों पर जमकर थिरके छात्र-छात्राएं व फेकल्टी सदस्य

शेयर करें !
posted on : अक्टूबर 21, 2023 9:23 अपराह्न
  • बंगाली, गुजराती व पहाड़ी व्यंजन भी रहे कार्यक्रम के साथ आकर्षण का केन्द्र

देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में शनिवार को नवरंग डांडिया-2023 की धूम रही। छात्र-छात्राओं ने नवरात्र की पावन बेला पर माता रानी के विभिन्न स्वरूपों का गुणगान किया। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं व फैकल्टी सदस्यों ने गरबा व डांडिया नृत्य का जमकर लुत्फ उठाया। तेज रोशनी से नहाए जगमग पांडाल में एक और गरबा तो दूसरी ओर पंजाबी, गुजराती बंगाली सहित पहाड़ी पकवान दर्शकों के लिए आकर्षण का विशेष केन्द्र रहे। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने सभी प्रदेशवासियों व देशवासियों को शारदीय नवरात्र की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

शनिवार शाम को श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल एंड हैल्थ साइंसेज के खेल मैदान में नवरंग डांडिया-2023 का शुभारंभ विश्वविद्यालय के कुलपति डाॅ यशबीर दीवान, कुलसचिव डाॅ अजय कुमार खण्डूड़ी, विश्वविद्यालय समन्वयक डाॅ आर.पी.सिंह व विश्वविद्यालय के कुलानुशासक एवं प्रवक्ता मनोज तिवारी ने संयुक्त रूप से किया। विश्वविद्यालय के स्टूडेंट काउंसिल की ओर से आयोजित डांडिया-2023 का शुभारंभ गणेश वंदना व दुर्गा पूजा के साथ हुआ। इसके बाद गरबा, डांडिया नृत्य ने पांडाल में मस्ती का माहौल बना दिया। द्रोणा बैंड की प्रस्तुतियों व सधे हुए गीतों और म्यूजिक की जुगलबंदी का सुरूर छात्र-छात्राओं पर छाया रहा।

विश्वविद्यालय के कुलसचिव डाॅ अजय कुमार खण्डूड़ी ने कहा कि धार्मिक मान्यताओं के अनुसार नवरात्र में डांडिया का विशेष महत्व है। डांडिया के माध्यम से हम सभी में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। उन्होंने नवरंग डांडिया-2023 के आयोजनकर्ताओं व विश्वविद्यालय की स्टूडेंट काउंसिल का उत्साहवर्धन किया व उन्हें सफल आयोजन की बधाई दी। इस अवसर पर विश्वविद्यालय समन्वयक डाॅ आर.पी.सिंह, विश्वविद्यालय के कुलानुशासक एवं प्रवक्ता मनोज तिवारी, आईक्यूएसी निदेशक प्रोफेसर सुमन बिज, डीन अकादमिक डॉ कुमुद सकलानी, मुख्य परीक्षा नियंत्रक प्रोफेसर संजय शर्मा, डीन रिसर्च डॉ लोकेश गंभीर, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी मनोज गहलोत, डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रोफेसर कंचन जोशी के साथ विश्वविद्यालय के सभी स्कूलों के डीन, विभागाध्यक्ष, शिक्षकगण समेत हजारों छात्र मौजूद रहे ।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • MDDA एचआईजी कॉलोनी में रंगारंग होली कार्यक्रम, खूब उड़ा अबीर-गुलाल
  • नृसिंह बद्री के आंगन में उमड़ा भक्ति और रंगों का सैलाब
  • आरएसएस के शताब्दी वर्ष पर रुड़की क्षेत्र में हिन्दू सम्मेलन, गंगा-गाय-गीता-गायत्री व नारी सम्मान को बताया हिन्दू संस्कृति की पहचान
  • डीएम सविन बंसल के प्रयासों से मुख्यधारा से जुड़ने लगा सड़क पर बिखरा बचपन, मुरझाए हुए चेहरों पर अब दिखने लगी खुशियां, आधुनिक इंटेंसिव केयर सेंटर के बच्चों ने खेली होली
  • 10K FPO योजना के अंतर्गत एफपीओ को सीएससी के रूप में ऑनबोर्ड कर ग्रामीण डिजिटल सेवाओं को मिलेगा नया बल
  • टिहरी झील महोत्सव – 2026 के लिए रूट चार्ट हुआ तैयार
  • वन्यजीवन के बारें में महत्वपूर्ण जानकारी एवं रोचक तथ्य ………
  • सचिव आवास डॉ. आर राजेश कुमार ने चमियाला पार्किंग एवं डीडीहाट टैक्सी स्टैंड परियोजनाओं की उच्चस्तरीय समीक्षा कर निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश, कहा – मुख्यमंत्री घोषणाओं को समयबद्ध पूर्ण करना आवास विभाग की प्राथमिकता
  • होली मिलन के लिए सीएम आवास में उमड़ी भारी भीड़, साढ़े तीन घंटे से अधिक समय तक लोगों के बीच रहे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
  • भारत सरकार द्वारा मुकदमेबाजी के कुशल और प्रभावी प्रबंधन पर सम्मेलन
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.