शुक्रवार, फ़रवरी 13, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
13th फ़रवरी 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

रुद्रप्रयाग : आयोडीन युक्त नमक के महत्व के बारे में दी गई जानकारी

शेयर करें !
posted on : अक्टूबर 21, 2023 2:33 अपराह्न
 
रुद्रप्रयाग : ’विश्व आयोडीन अल्पता विकार नियंत्रण दिवस’ के मौके पर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तत्वावधान में जनपद में आयोजित कार्यक्रमों में आयोडीन युक्त नमक के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। वहीं, आयोडीन की कमी से होने वाले रोगों के प्रति आगाह करते हुए जरूरी उपायों के बारे में जागरूक किया गया।
कार्यालय मुख्य चिकित्सा अधिकारी सभागार में आयोजित गोष्ठी में जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. आशुतोष कुमार ने बताया कि आयोडीन की कमी से होने वाले विकारों से बचाव के लिए जनजागरूकता के दृष्टिगत हर वर्ष 21 अक्टूबर को विश्व आयोडीन अल्पता विकार नियंत्रण दिवस का आयोजन किया जाता है। उन्होंने कहा कि गर्भवती महिलाओं व शिशुओं के लिए आयोडीन जरूरी पोषक तत्वों में से एक है। आयोडीन की कमी से घेंघा, गर्भवती महिलाओं में गर्भपात, नवजात शिशुओं में वजन कम होना, शिशु का मृत पैदा होना, शिशुओं में आयोडीन की कमी से शारीरिक एवं बौद्धिक विकास संबंधी समस्याएं जैसे मस्तिष्क का  विकास धीमा होना, शरीर का कम विकसित होना, बौनापन, देर से यौवन आना, सुनने व बोलने में समस्याएं एवं समझ की कमी आदि समस्याएं हो सकती हैं।
उन्होंने आयोडीन की कमी को दूर करने के लिए भोजन में आयोडीन युक्त नमक के सेवन पर जोर देते हुए आयोडीन नमक के सेवन से होने वाले फायदों के बारे में वस्तारपूर्वक जानकारी दी। साथ ही आयोडीन नमक के उपयोग व रखरखाव की जानकारी देते हुए कहा कि आयोडीन नमक को हवा बंद डिब्बे में रखें, नमक को नमी से बचाएं एवं आग के पास न रखें। साथ ही कहा कि नमक को मिट्टी के वर्तन में नहीं रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि आयोडाइज्ड नमक हीट के संपर्क में आने से उड़ जाता है। सलाह दी कि दाल-सब्जी बनाने के पकाने के बाद आयोडाइज्ड नमक डालें व उस बर्तन को ढक कर रख दें, ताकि आयोडीन उड़ न सके और बर्तन में ही रहे।
उधर, जनपद स्थित हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों में आयोजित कार्यक्रमों में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों द्वारा ग्रामीणों को आयोडीन अल्पता से शरीर पर दिखने वाले लक्षणों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। कहा कि आयोडीन की कमी के कोई भी लक्षण दिखाई देने पर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में अथवा हेल्पलाइन नंबर 104 पर संपर्क कर परामर्श लिया जा सकता है। कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम प्रबंधक हिमांशु नौडियाल, पवन कुमार, दीपक नौटियाल, सुमन जुगराण, अशोक नौटियाल, डॉ. मनवर सिंह रावत, विपिन सेमवाल, नागेश्वर बगवाड़ी, मुकेश नेगी, आशीष उनियाल, विजय कुमार, हरेन्द्र सिंह नेगी आदि मौजूद रहे।            
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • राजकीय प्राथमिक विद्यालय नौगाँव में शुरू हुआ SwiftSchool का संचालन, शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा – स्विफ़्ट स्कूल में छात्रों को मिलेगा सीखने बेहतर अवसर
  • ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने की REAP-ग्रामोत्थान की समीक्षा, समयबद्ध लक्ष्य व बजट के शत-प्रतिशत उपयोग के निर्देश
  • उत्तराखंड शासन ने किए IAS और PCS अधिकारियों के ट्रांसफर, रुद्रप्रयाग के बदले डीएम, देखों सूचि ………..
  • धामी सरकार का ऐतिहासिक निर्णय, राज्य आंदोलनकारियों की पेंशन में बड़ी बढ़ोतरी
  • “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान से प्रदेशभर में जनविश्वास सुदृढ़, 622 कैंपों के माध्यम से 4 लाख 84 हजार से अधिक नागरिकों की सीधी भागीदारी
  • मुख्यमंत्री धामी ने स्वीकृत की बद्रीनाथ तथा केदारनाथ धाम में हैलीपैड विस्तार एवं सुधारीकरण कार्य के लिए ₹ 2.13 करोड़ की धनराशि
  • मुख्य सचिव की अध्यक्षता में अहम बैठक आयोजित, यूटीयू के 6 परिसरों को मिलेगा इंफ्रास्ट्रक्चर बूस्ट
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर हल्द्वानी मीडिया सेंटर में पत्रकारों के लिए लगाया गया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर
  • ऋषिकेश में अवैध निर्माण और प्लाटिंग पर एमडीडीए का सख्त प्रहार, पशुलोक में बहुमंजिला भवन सील, खेरिकला व रायवाला में अवैध प्लाटिंग पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 1203.40 लाख रुपये की लागत से सहसपुर में सड़क चौड़ीकरण के द्वितीय चरण का किया शिलान्यास, मीठीबेरी–परवल–चांदनी चौक एवं परवल–विज्ञान धाम झाझरा मार्ग को मिलेगा नया स्वरूप
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.