बुधवार, अगस्त 26, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
26th अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

भगवानपुर : कंपनी के गोदाम में लगी भीषण आग, दमकल ने बामुश्किल बुझाई आग

शेयर करें !
posted on : अक्टूबर 18, 2023 5:36 अपराह्न

रुड़की : देर रात्रि रायपुर इण्डस्ट्रीयल एरिये में दो कंपनियों के बने संयुक्त गोदाम में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। सूचना पर भगवानपुर व रुड़की की फायर टीम मौके पर पहुंची, लेकिन आग ने विकराल रुप धारण किया हुआ था, जिसके सहारनपुर व अन्य क्षेत्रों से करीब 13 गाड़ियों को बुलवाया गया, जिनके संयुक्त प्रयास से आग पर काबू पाया गया। इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन भारी नुकसान की आशंका जताई जा रही है।

भगवानपुर तहसील क्षेत्र के रायपुर इण्डस्ट्रीयल एरिये में पी.जी. व प्रीतम इंटरनेशनल कंपनी का संयुक्त गोदाम बना हुआ हैं। जिसमें दोनों ही कंपनी का भारी मात्रा में माल रखा हुआ था। देर रात्रि करीब 2 बजे कंपनी के गोदाम में अचानक आग की लपटें उठने लगी। यह देख आस-पास के लोगों ने घटना की जानकारी भगवानपुर दमकल विभाग को दी। सूचना पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची, तो मौके का नजारा देखकर फायर टीम के होश फाख्ता हो गये। इसके बाद रुड़की, हरिद्वार, लक्सर, देहरादून, खानपुर आदि क्षेत्रों के अलावा सहारनपुर क्षेत्र से भी दो गाड़ियों समेत 13 गाड़ियों को बुलवाया गया। जिनके संयुक्त प्रयास से फायर कर्मियों द्वारा इस भीषण आग पर करीब 7-8 घंटे के बाद काबू पाया जा सका।

आग की सूचना पर एसपी देहात स्वप्न किशोर सिंह, सीओ मंगलौर बहादुर सिंह चैहान, सीएफओ अभिनव त्यागी समेत तमाम पुलिस बल भी मौके पर पहुंचा और व्यवस्था बनाई। लाखों लीटर पानी और सैकड़ोंलीटर फोम के इस्तेमाल के बाद आग बुझाई जा सकी। इसके साथ ही जब आग अन्य कंपनियों की ओर बढ़ रही थी, तो फायर कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद चारों ओर से बौछार कर इस आग को आगे बढ़ने से भी रोका और अन्य कंपनियों को होने वाले नुकसान से बचाया। उक्त कर्मियों की बाद में कंपनी प्रबन्धन व अधिकारियों द्वारा प्रशंसा की गई। बताया गया है कि गोदाम में बल्ब व ट्यूबलाईट का काम संचालित था। इस अग्निकांड में कोई जनहानि नहीं हुई। इस मौके पर भगवानपुर यूनिट के द्वितीय अधिकारी केशव दत्त तिवारी व अन्य क्षेत्रों से आये दमकल विभाग के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • संस्कृत सप्ताह से पहले राज्यपाल से मिले संस्कृत शिक्षा सचिव दीपक कुमार
  • श्रम कार्ड के लिए दर-दर भटक रहे श्रमिक, व्यवस्था पर फूटा गुस्सा
  • पौड़ी गढ़वाल : रक्षाबंधन-जन्माष्टमी से पहले खाद्य विभाग की छापेमारी, 20 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए
  • सांगठनिक विस्तार का अभाव, यूकेडी के सामने बड़ी चुनौती
  • JOJO OTT पर 27 अगस्त से स्ट्रीम होगी गुजराती फिल्म ‘धबकारो’
  • मुख्य शिक्षा अधिकारी आकाश सारस्वत के औचक निरीक्षण में अनुपस्थित मिली प्रधान सहायिका, वेतन रोकने के आदेश
  • पौड़ी गढ़वाल : बीजीआर परिसर में विद्यार्थियों को मिला उद्यमिता का व्यावहारिक ज्ञान
  • चमोली में खनिज ब्लॉकों की नीलामी प्रक्रिया तेज
  • छात्र-युवाओं के मुद्दों पर यूएसएफ की तरुण बैठक
  • उद्यम शुरू करने की प्रक्रिया और सरकारी सहायता योजनाओं से रूबरू हुए छात्र-छात्राएं
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.