मंगलवार, मार्च 10, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
10th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल की अध्यक्षता में राजस्व संसाधनों की वृद्धि तथा करापवंचन रोकने के सम्बन्ध में गठित जिला स्तरीय राजस्व सम्वर्द्धन एवं अनुश्रवण समिति की बैठक आयोजित, दिए निर्देश

शेयर करें !
posted on : अक्टूबर 16, 2023 11:42 अपराह्न
 
हरिद्वार : जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल की अध्यक्षता में  सोमवार को कलक्ट्रेट में राजस्व संसाधनों की वृद्धि तथा करापवंचन रोकने के सम्बन्ध में गठित जिला स्तरीय राजस्व सम्वर्द्धन एवं अनुश्रवण समिति की बैठक आयोजित हुई। जिलाधिकारी ने बैठक में वन विभाग के अधिकारियों से माह में वसूल राजस्व के सम्बन्ध में जानकारी ली तो अधिकारियों ने बताया कि माह में वसूल राजस्व 36..26 लाख रूपये की रही। इस पर जिलाधिकारी ने कम वसूली का कारण पूछा तो अधिकारियों ने बताया कि इधर लकड़ी के लाट का काम न होने से प्रगति धीमी रही, जिसकी प्रक्रिया को माह दिसम्बर तक पूर्ण कर लिया जायेगा। बैठक में आबकारी विभाग के अधिकारियों ने  सितम्बर माह में वसूल राजस्व के सम्बन्ध में जानकारी देते हुये बताया कि माह में वसूल राजस्व 3539.98 लाख रूपये है, जो गत वर्ष आलोच्य माह में प्राप्त राजस्व 3456.07 लाख की तुलना में अधिक है। 
बैठक में जिलाधिकारी ने एआरटीओ हरिद्वार व रूड़की से जनपद में कुल कितने वाहन संचालित हो रहे हैं तथा टैक्स के रूप में उनसे कितनी राजस्व की प्राप्ति हो रही है तथा राजस्व बढ़ाने के लिये विभाग द्वारा क्या-क्या कदम उठाये जा रहे हैं, के  सम्बन्ध में विस्तार से जानकारी लेते हुये वर्तमान राजस्व वसूली के बारे में भी पूछा। इस पर अधिकारियों ने जिलाधिकारी को राजस्व वसूली के सम्बन्ध में अवगत कराया कि हरिद्वार व रूड़की में माह में वसूल राजस्व क्रमशः 42.82 तथा 45 प्रतिशत रही है। 
जिलाधिकारी को बैठक में निबन्धन विभाग के अधिकारियों ने ट्रस्ट की सम्पत्ति, सोसाइटी की सम्पत्ति, स्टाम्प ड्यूटी, रजिस्ट्रेशन फीस, सेल डीड, लीज, दुकानों का रजिस्ट्रेशन आदि के सम्बन्ध में विस्तार से जानकारी देते हुये बताया कि निबन्धन विभाग का माह में वसूल राजस्व 42.79 करोड़ रूपये रहा है। इस पर जिलाधिकारी ने निबन्धन विभाग के अधिकारियों से कहा कि राजस्व बढ़ोत्तरी के लिये  निबन्धन विभाग के क्या सुझाव हो सकते हैं, जिस पर अधिकारियों ने बताया कि अधिकतर यह देखने में आता है कि अगर कोई एक वर्ष से कम समय के लिये मकान किराये पर लेता है, तो मकान मालिक व किरायेदार 100 रूपये के स्टाम्प पेपर पर एग्रीमेंट कर लेते हैं, जबकि उसका कुल कितना किराया है, उस अनुसार दो प्रतिशत के हिसाब से स्टाम्प ड्यूटी लगनी चाहिये। इसके अलावा एक साल से अधिक समय के लिये किराये पर मकान आदि लिया जा रहा है,तो उसका  रजिस्ट्रेशन जरूरी है तथा उसी अनुसार उस पर स्टाम्प ड्यूटी लगेगी। इसका अगर कड़ाई से पालन हो जाये तो राजस्व में वृद्धि हो सकती है। इस पर जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि इसका पूरा ध्यान रखा जाये। 
बैठक में जिलाधिकारी ने राज्य कर, रोडवेज हरिद्वार व रूड़की, खनन विभाग, सिंचाई आदि विभागों की राजस्व वसूली आदि की विस्तृत समीक्षा की तथा भविष्य में राजस्व बढ़ोत्तरी के सम्बन्ध में सभी विभागों को दिशा-निर्देश दिये। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) दीपेन्द्र सिंह नेगी, डिप्टी कलक्टर मनीष सिंह, एसडीएम लक्सर गोपाल सिंह चौहान, एसडीएम भगवानपुर जितेन्द्र कुमार, एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह, जिला खनन अधिकारी प्रदीप कुमार, एआरटीओ रश्मि पन्त, कुलवन्त सिंह, एसीएफ वन विभाग  संदीपा शर्मा, नवल किशोर, निबन्धन विभाग, राज्य कर, विद्युत, रोडवेज, सिंचाई सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • अवैध निर्माण पर एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील
  • चार दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर पहुंचा उड़ीसा का मीडिया प्रतिनिधिमंडल
  • यूकॉस्ट ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर 27 महिलाओं को किया सम्मानित
  • पुष्प वर्षा के साथ ऐतिहासिक नगर परिक्रमा में गूंजे श्री गुरु राम राय जी महाराज के जयकारे, 25 हजार संगतें हुई शामिल, दूनवासियों ने गुरु की संगत का किया जोरदार स्वागत 
  • श्री दरबार साहिब एवं श्री झण्डा साहिब में चला दर्शनों व मनौतियों का क्रम, श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने संगतों को दिए दर्शन व आशीर्वाद, मंगलवार को होगी ऐतिहासिक नगर परिक्रमा, संगतों ने पूरी की तैयारी
  • श्री दरबार साहिब एवं श्री झण्डा साहिब में चला दर्शनों व मनौतियों का क्रम, श्री दरबार साहिब के सज्जादे गद्दी नशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने संगतों को दिए दर्शन व आशीर्वाद
  • ऋषिकेश में अवैध बहुमंजिला निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, मनीराम मार्ग का भवन सील, स्वीकृत मानचित्र के अनुरूप नहीं हो रहा था निर्माण, शिकायत के बाद टीम ने मौके पर पहुंचकर रोका काम
  • यह बजट प्रदेशवासियों की आकांक्षाओं को पूरा करने के साथ उत्तराखंड को देश में अग्रणी बनाने का रोडमैप – डॉ. नरेश बंसल
  • टिहरी झील महोत्सव : काइट फेस्टिवल में आसमान में उड़ी रंग-बिरंगी पतंगें, रिवर राफ्टिंग प्रतियोगिता के विजेताओं को दिए पुरस्कार
  • लेजर शो और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ सजी टिहरी लेक फेस्टिवल की शाम, मिस्टर व मिस टिहरी प्रतियोगिता के विजेता सम्मानित
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.