posted on : अक्टूबर 13, 2023 7:02 अपराह्न
गोपेश्वर (चमोली)। फिल्म अभिनेत्री रानी मुखर्जी शुक्रवार बदरीकेदार के दर्शन के लिए पहुंची। बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति ने दोनों की स्थानों पर उनका स्वागत कर प्रसाद भेंट किया। शुक्रवार को पहले अभिनेत्री रानी मुखर्जी केदारनाथ धाम पहुंची। जहां उन्होंने पूजा अर्चना की। जिसके बाद वे बदरीनाथ धाम पहुंची। बदरीनाथ पहुंचने पर बीकेटीसी के उपाध्यक्ष किशोर पंवार ने उनका स्वागत किया तथा भगवान बदरीविशाल का प्रसाद भेंट किया। इस अवसर पर प्रभारी अधिकारी अनिल ध्यानी, धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल, मंदिर अधिकारी राजेंद्र चैहान आदि मौजूद रहे।




