शुक्रवार, मार्च 13, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
13th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

सीडीओ प्रतीक जैन की अध्यक्षता में आंगनबाड़ी भवन निर्माण के सम्बन्ध में बैठक आयोजित, दिए निर्देश

शेयर करें !
posted on : अक्टूबर 13, 2023 6:09 अपराह्न
 
हरिद्वार : मुख्य विकास अधिकारी प्रतीक जैन की अध्यक्षता में शुक्रवार को विकास भवन सभागार में आंगनबाड़ी भवन निर्माण के सम्बन्ध में एक बैठक आयोजित हुई। मुख्य विकास अधिकारी प्रतीक जैन को बैठक में जिला कार्यक्रम अधिकारी सुलेखा सहगल ने अवगत कराया कि भारत सरकार ने जनपद हरिद्वार को 550 आंगनबाड़ी भवनों के निर्माण की स्वीकृति प्रदान की है, जिसमें प्रति आंगनबाड़ी केन्द्र भवन निर्माण हेतु 12 लाख रूपये की दर निर्धारित की गयी है, जिसके लिये 90 प्रतिशत की धनराशि भारत सरकार उपलब्ध करायेगी तथा 10 प्रतिशत राज्य सरकार अपने संसाधनों से उपलब्ध करायेगी।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि निर्धारित मानक के अनुसार आंगनबाडी भवन का निर्माण यथासम्भव प्राथमिक विद्यालय परिसर अथवा स्कूल परिसर से 500 मीटर की परिधि के अन्तर्गत होना चाहिये  तथा आंगनबाड़ी भवन निर्माण हेतु केवल ऐसे आंगनबाड़ी केन्द्रों हेतु निःशुल्क भूमि का चयन किया जायेगा, जो  आंगनबाड़ी केन्द्र किराये के भवन अथवा निजी भवन आदि में संचालित हो रहे हैं। 
सीडीओ प्रतीक जैन ने बैठक में शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे 10 दिन के भीतर ऐसे प्राथमिक विद्यालयों की सूची उपलब्ब्ध करा दें, जिनमें मानक के अनुसार आंगनबाड़ी भवन निर्माण हेतु भूमि उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि  इस सूची के अनुसार यह स्पष्ट हो जायेगा कि कितने आंगनबाड़ी केन्द्रों के लिये हमारे पास प्राथमिक विद्यालयों में आंगनबाड़ी भवन निर्माण हेतु भूमि उपलब्ध है तथा कितने आंगनबाड़ी केन्द्रों के लिये 500 मीटर की परिधि में व्यवस्था करनी है, जिसके लिये  जिला पंचायत राज अधिकारी का भी सहयोग लिया जायेगा।  
मुख्य विकास अधिकारी ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को ये भी निर्देश दिये कि इसके अतिरिक्त एक सूची ऐसे प्राथमिक विद्यालयों की भी तैयार करना सुनिश्चित करें, जहां स्कूल भवन के ऊपर भी निर्माण कराया जा सकता है। बैठक में सीडीओ प्रतीक जैन ने बाल विकास परियोजना अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे यह चिह्नित करना सुनिश्चित करें कि किस-किस गांव में आंगनबाड़ी भवन की सबसे ज्यादा आवश्यकता है, उसी अनुसार स्थानीय परिस्थितियांे के हिसाब से एक रिपोर्ट भी प्रस्तुत करें।  उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि आंगनबाड़ी भवन निर्माण के समस्त कार्य वित्तीय वर्ष 2023-24 में पूर्ण होने हैं। इसलिये इस कार्य में कहीं पर भी कोई भी ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जायेगी। इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाश, जिला पंचायत राज अधिकारी अतुल प्रताप सिंह, जिला शिक्षाधिकारी (बेसिक), अधिशासी अभियन्ता (आर०ई०एस०), समस्त खण्ड विकास अधिकारी, समस्त बाल विकास परियोजना अधिकारी सहित सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित थे। 
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • प्रदेश के हर ब्लाक में बनेंगे मिनी स्टेडियम, खेलभूमि उत्तराखंड में जमीनी स्तर पर सुविधाओं के विस्तार के लिए ठोस कदम
  • देवभूमि की धरोहर ‘देवतत्व’ को संवारने के लिए प्रयासरत धामी सरकार, देवभूमि की धार्मिक, सांस्कृतिक धरोहरों के सरंक्षण एवं संवर्धन पर जोर
  • देहरादून में जिला प्रशासन ने घरेलू एलपीजी सिलेंडरों के अवैध व्यावसायिक उपयोग पर सख्त कार्रवाई
  • देहरादून स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में अनियमितताओं की पुष्टि : कांग्रेस ने लगाए घोटाले के आरोप, सीबीआई जांच की मांग
  • मैक्स हॉस्पिटल, देहरादून ने किडनी हेल्थ के बारे में बढ़ाई जागरूकता
  • डीएम सविन बसंल की जनमानस से अपील – अफवाहों में आकर पैनिक न करें, गैस से सम्बन्धित शिकायत कन्ट्रोलरूम में कराएं दर्ज
  • एलपीजी गैस अवैध संग्रहण, कालाबाजारी पर अब सीधे जेल; डीएम सविन बसंल ने दिए निर्देश
  • उक्रांद का ऐलान : गैरसैण स्थाई राजधानी घोषित करो, वरना सत्र से नहीं लौटने देंगे विधायकों को
  • डीजीपी ने भराड़ीसैण में ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों का जाना हालचाल
  • उठो जागो वन विभाग, जंगलों को आग से बचाओ
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.