मंगलवार, अप्रैल 28, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
28th अप्रैल 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने श्री बदरीनाथ धाम में यात्रा व्यवस्थाओं का लिया जायजा

शेयर करें !
posted on : अक्टूबर 11, 2023 5:17 अपराह्न
 
श्री बदरीनाथ धाम : श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति( बीकेटीसी) अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने आज श्री बदरीनाथ धाम में यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। तथा अधिकारियों- कर्मचारियों को पूर्ण मनोयोग से कार्य करने के भी निर्देश दिए। बीकेटीसी अध्यक्ष श्री केदारनाथ धाम से आज श्री बदरीनाथ धाम पहुंचे। बदरीनाथ पहुंचने के बाद उन्होने भगवान बदरीविशाल के दर्शन किये तत्पश्चात अधिकारियों की बैठक ली। बताया कि मंगलवार तक 1537740 (पंद्रह लाख सैंतीस हजार सात सौ चालीस) तीर्थयात्री भगवान बदरीविशाल के दर्शन को पहुंच गये है। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रेरणा तथा  प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी  के मार्गदर्शन में सामूहिक प्रयासों  से चारधाम यात्रा का सफल संचालन हो रहा है‌‌।
बैठक के बाद उन्होंने संत कुटीर तक मातामूर्ति मंदिर  मार्ग स्थिति  दर्शन पंक्ति का निरीक्षण किया। तीर्थयात्रियों से उनकी समस्यायें सुनी तथा सुझाव भी मांगे। दर्शन पंक्ति मार्ग पर साफ- सफाई व्यवस्थाएं अधिक दुरस्त करने के निर्देश दिए। वीआईपी काउंटर में हैली तथा प्रोटोकॉल द्वारा आनेवाले तीर्थयात्रियों का विवरण जाना। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग द्वारा श्री बदरीनाथ मंदिर सिंह द्वार पर किये जा रहे मरम्मत कार्यों का भी अवलोकन किया। बीकेटीसी अध्यक्ष ने श्री बदरीनाथ मंदिर परिसर, मंदिर गर्भ गृह में दर्शन व्यवस्था को करीब से देखा निर्देश दिये कि किसी भी यात्री को दर्शनों में परेशानी न हो ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित रहे तथा “अतिथि देवो भव:” की भावना  बनी रहे।
बीकेटीसी अध्यक्ष ने मंदिर तोषाखाना( भंडार गृह) के स्टाक रजिस्टर की भी पड़ताल की तो पूजा काउंटर का भी निरीक्षण किया। इसके पश्चात उन्होंने मंदिर समिति कार्यालय तथा खजाना कक्ष का भी निरीक्षण किया। उन्होंने सभी अधिकारियों कर्मचारियों को पूर्ण मनोयोग से कार्य करने की ताकीद की। इस दौरान बीकेटीसी उपाध्यक्ष किशोर पंवार, प्रभारी अधिकारी अनिल ध्यानी, मंदिर अधिकारी राजेंद्र चौहान, अजीत भंडारी आदि भी मौजूद रहे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • माँ पीताम्बरा बगलामुखी की छांव में शक्ति का उत्सव, माजरी माफी से बनखंडी तक गूंजा जयकारा, भंडारे में उमड़ा आस्था का सैलाब
  • एसपी निहारिका तोमर ने केदारनाथ यात्रा मार्ग का पैदल निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं को परखा, यात्रियों से सीधा संवाद कर लिया फीडबैक, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
  • पहाड़ी क्षेत्रों में मलेरिया लगभग समाप्त, तराई के सीमित क्षेत्रों पर है फोकस – सचिव स्वास्थ्य सचिन कुर्वे
  • पोषण निगरानी ऐप : कुपोषण के समाधान के लिए डेटा का उपयोग
  • चारधाम यात्रा ने पकड़ी रफ्तार, 2.38 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
  • पिता की डांट से घर छोड़ा किशोर, ज्योतिर्मठ पुलिस की सतर्कता से परिजनों से मिला
  • यूनेस्को धरोहर ‘रम्माण’ मेले में उमड़ा जनसैलाब, सलूड-डूंगरा गांव बना सांस्कृतिक केंद्र
  • सेलंग में पारंपरिक ‘रम्माण’ मेले की धूम, संस्कृति और आस्था का संगम
  • यूनेस्को धरोहर ‘रम्माण’ के रंग में रंगा सलूड-डुंग्रा गांव
  • तमक नाले में झील को लेकर स्थिति स्पष्ट, कोई खतरा नही – डीएम गौरव कुमार
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.