रविवार, मार्च 15, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
15th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने की विभागवार कार्यों की समीक्षा बैठक

शेयर करें !
posted on : अक्टूबर 10, 2023 5:10 अपराह्न
 
कोटद्वार । विधानसभा कोटद्वार क्षेत्र के अंतर्गत विकास कार्यों की समीक्षा और भविष्य की कार्य योजनाओं को लेकर उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने अपने देहरादून यमुना कॉलोनी स्थित सरकारी आवास में विभिन्न विभाग के अधिकारियों की बैठक बुलाई । इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने अधिकारियों को जरूरी सुझाव एवं दिशा निर्देश दिए। साथ ही उनके दिए गए निर्देशों पर हो रही लेटलतीफी को लेकर अधिकारियों को फटकार भी लगाई ।
मंगलवार को देहरादून यमुना कॉलोनी स्थित सरकारी आवास में विधानसभा अध्यक्ष ने विभागवार कार्यों की समीक्षा की । इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने मालन नदी पर क्षतिग्रस्त पुल को लेकर लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता से जानकारी मांगी। साथ ही विधानसभा अध्यक्ष से वैकल्पिक मार्ग की समय समय पर मरम्मत करने के भी निर्देश दिए। इस दौरान विधानसभा कोटद्वार की प्रस्तावित सड़को को जानकारी भी मांगी। साथ ही उन्होंने निर्देश दिए की जनहित के कार्यों में किसी भी प्रकार से गुमराह ना करें और कार्य को दी गई समय सीमा पर पूर्ण करें इसके अलावा उन्होंने लोक निर्माण विभाग को बरसात के कारण सड़कों में पड़े गड्ढों को जल्द से जल्द दुरस्त करने के लिए कहा । इस दौरान उपजिलाधिकारी को कोटद्वार में बढ़ते डेंगू के मामलो को देखते हुए प्रत्येक वार्ड की गली-गली तक छिड़काव एवं फॉगिंग लगातार प्रक्रिया में करते रहने के निर्देश दिए । साथ के साथ नगर में सफाई एवं स्वच्छता रखने की बात कही । बैठक के दौरान विधानसभा अध्यक्ष अवैध खनन के मामलों को लेकर भी सख्त दिखी उन्होंने खनन अधिकारी पौड़ी को अवैध खनन को पूर्ण रुप से बंद करने और नदियों के किनारे पेट्रोलिंग करने और अवैध खनन करने वालों पर उनका वाहन जब्त करने के साथ साथ कड़ी से कड़ी कारवाई करने के निर्देश दिए।
विधानसभा अध्यक्ष ने सिंचाई विभाग से कोटद्वार में आपदा में किए गए कार्यों की रिपोर्ट मांगी साथ ही सिंचाई विभाग के अधिकारियों को भाबर में किसानों को सिंचाई हेतु पर्याप्त पानी देने और क्षतिग्रस्त सिंचाई नहरों का कार्य निश्चित समय अवधि में पूर्ण करने के निर्देश दिए साथ ही विधानसभा अध्यक्ष ने भाबर क्षेत्र की सिंचाई हेतु प्रमुख कण्वाश्रम नहर, जो आपदा के दौरान क्षतिग्रस्त हो गई थी उसपर युद्धस्तर पर पुनर्निर्माण का कार्य पूर्ण करने पर सिंचाई विभाग की सराहना भी की । इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सोहन सिंह सैनी, खनन अधिकारी रवि नेगी, अधिशासी अभियंता सिंचाई अजय कुमार, सहायक अभियंता सिंचाई विनोद कुमार, सहायक अभियंता सिंचाई अनिल राठौड़, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग डीप सिंह, प्रभागीय वन अधिकारी लैंसडौन नवीन पंत, अधीक्षण अभियंता मनोज कुमार सिंह मौजूद रहे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • जिला देहरादून में एक ही दिन में राष्ट्रीय लोक अदालत में 12,063 मामलों का निस्तारण
  • ग्रामीणों का ऐतिहासिक फैसला, पांडुकेश्वर और रविग्राम में समारोहों में शराब पर पूर्ण प्रतिबंध, नियम तोड़ने पर 21 हजार रुपये जुर्माने का प्रावधान
  • देहरादून में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी रोकने के लिए DM सविन बंसल के सख्त निर्देश, नजर रखेंगे 30 अधिकारी 
  • भराड़ीसैंण में बजट सत्र निपटा, फिजाओं में पसरा सन्नाटा
  • गैस सिलेंडर पाने को मारामारी, लाइन में घंटो खड़े रह रहे लोग
  • गैस संकट की अफवाह से फिर दिखीं लंबी कतारें, लोगों को याद आए पुराने दिन
  • चारधाम यात्रा से पूर्व पार्किंग स्थल होंगे सुचारू – सचिव डॉ. आर राजेश कुमार
  • रसोई गैस संकट को लेकर कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन, गटर गैस से चाय-पकोड़े बनाकर जताया विरोध
  • डॉ. पूजा गौड़ को एक और सम्मान, पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय से ‘प्रगतिशील कृषक सम्मान’ से नवाजा
  • बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के तहत कल्जीखाल में बालिका जन्मोत्सव आयोजित
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.