बुधवार, अप्रैल 29, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
29th अप्रैल 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

सीएम धामी के निर्देश पर उत्तराखंड परिवहन निगम के अनुबंधित ढाबे का अनुबंध रद्द, लेकिन परिचालक पर कब होगी कार्रवाई ?………

शेयर करें !
posted on : अक्टूबर 8, 2023 6:22 अपराह्न
 
कोटद्वार । उत्तराखंड प्रदेश का नवनिर्माण जब से हुआ है तभी से यहां बैठे कुछ अधिकारी अपनी मन मर्जी के कारण उत्तराखंड प्रदेश को गर्त में धकेलते हुए नजर आए हैं । वर्तमान में धामी सरकार की स्वच्छ छवि को धूमिल करने में रोडवेज के कुछ कार्मिक भी कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं । ताजा घटना अभी मात्र तीन दिन पूर्व मीरापुर स्थित मो. सादिक के ग्रीन हाईवे ढाबे की है जहां पर लंबे समय से यात्रियों से अवैध वसूली की शिकायत मिल रही थी । तीन दिन पूर्व एक पैसेंजर से दो परांठे के 300 रूपए काट लिए गए थे जिसके बाद कोटद्वार निवासी पैसेंजर मनोज ने बस के परिचालक खुर्शीद से ढाबा संचालक द्वारा अवैध वसूली की शिकायत की व रोडवेज के उच्च अधिकारियों का नंबर मांगा गया तो बस का परिचालक ढाबा संचालक सादिक की तरफदारी करता हुआ नजर आया व परिचालक खुर्शीद ने अपने उच्च अधिकारियों का नंबर भी उपलब्ध नहीं करवाया । इस घटना का संज्ञान स्वयं मुख्यमंत्री ने लिया जिसके बाद ढाबे को अनुबंध से बाहर कर दिया गया है किंतु परिचालक पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है ।
रविवार को रोडवेज के आरएम संजय गुप्ता से जब इस विषय में पूछा गया कि आपके द्वारा परिचालक पर क्या कार्रवाई की गई है तो उन्होंने कहा कि मेरे पास कोई लिखित शिकायत नहीं है जब मेरे पास शिकायत आएगी उसके बाद ही कुछ निर्णय लिया जाएगा किंतु मनोज कुमार मीडिया से सब कुछ उजागर कर चुका है । अब यह देखना होगा कि रोडवेज के उच्चाधिकारी इस परिचालक पर क्या उचित कार्रवाई करते हैं ? वहीं इस घटना से कोटद्वार के हिंदूवादी संगठन भी अपनी नाराजगी व्यक्त करते हुए नजर आ रहे हैं ।
वहीं जब महाप्रबंधक दीपक जैन से वार्ता की गई तो उन्होंने बताया कि ढाबे का अनुबंध समाप्त कर दिया गया है । पैसेंजर के द्वारा कोई भी लिखित शिकायत दर्ज नहीं की गई है जिस कारण अभी तक परिचालक पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है । अब प्रश्न यह उठता है कि जब पैसेंजर द्वारा लिखित शिकायत नहीं की गई है तो ढाबे का अनुबंध क्यों समाप्त कर दिया गया है? जबकि मुख्यमंत्री ने इस मामलें  में कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं ।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • जल जीवन मिशन 2.0 को मिली रफ्तार, उत्तराखंड सहित तीन राज्यों के साथ सुधार समझौते पर हस्ताक्षर
  • “डबल वोटर” पर सख्ती : उत्तराखंड पंचायत चुनावों में 1000 से अधिक जनप्रतिनिधियों पर खतरा, न्यायालय के फैसलों से बढ़ी कार्रवाई की रफ्तार
  • श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में सजी सुरों की शाम, विशाल मिश्रा ने श्री दरबार साहिब में श्री महाराज जी से लिया आशीर्वाद
  • श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में प्रिंयका मेहर का जादू और डीजे बीट्स का धमाका
  • पौड़ी गढ़वाल : सार्वजनिक स्थल पर शराब पार्टी पड़ी भारी, 6 युवकों पर हुई कड़ी चालानी कार्यवाही
  • होटल रूप में शहरी धनाडय अमीरों के होमस्टे पर चला डीएम सविन बंसल का डंडा, 17 होमस्टे का पंजीकरण निरस्त;  पर्यटन वेबसाइट से विलोपित की प्रक्रिया शुरू
  • हीट वेव का कहर : स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, डॉक्टरों ने जारी की एडवाइजरी
  • उत्तराखंड : देहरादून में अवैध कॉलोनी पर MDDA का बुलडोजर, 10 बीघा में हो रही प्लॉटिंग ध्वस्त
  • 1 मई बुद्ध पूर्णिमा स्नान पर्व, हरिद्वार जाने से पहले पढ़ लें पूरा ट्रैफिक रूट मैप और डायवर्जन प्लान
  • चारधाम यात्रा 2026 : श्रद्धालुओं का उमड़ा सैलाब, एक सप्ताह में दो लाख से अधिक भक्त पहुंचे केदारनाथ
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.