रविवार, मई 10, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
10th मई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

एक तारीख, एक घंटा स्वच्छता के नाम : चमोली में श्रमदान कर चलाया गया स्वच्छता अभियान

शेयर करें !
posted on : अक्टूबर 1, 2023 7:27 अपराह्न

गोपेश्वर/पोखरी/थराली (चमोली)। गांधी जयंती की पूर्व बेला पर एक तारीख, एक घंटा, एक साथ मिलकर जनपद चमोली में जिला प्रशासन की ओर से स्वच्छता के नाम श्रमदान कर सफाई अभियान चलाया गया। नगर पालिका अध्यक्ष पुष्पा पासवान एवं अपर जिलाधिकारी डॉ अभिषेक त्रिपाठी ने स्वच्छता की शपथ दिलाते हुए बालिका इंटर कॉलेज गोपेश्वर से स्वच्छता श्रमदान कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

बालिका इंटर कॉलेज के पैदल मार्ग से लेकर गोपेश्वर-मंडल राष्ट्रीय राजमार्ग पर सफाई करते हुए प्लास्टिक कूडे कचरे को एकत्रित किया गया। जैविक और अजैविक कचरे को अलग-अलग थैलियों में भरकर नगर पालिका के कूडा वाहनों से कूड़ा निष्पादन केंद्र भेजा गया। स्कूली छात्र-छात्राओं ने स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली और आम जनता को कूडे का सोर्स सेग्रीगेशन एवं कूडा प्रबंधन को लेकर जागरूक किया। इस दौरान स्वच्छता बनाए रखने का संकल्प भी लिया गया।

स्वच्छता श्रमदान कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष पुष्पा पासवान, अपर जिलाधिकारी डॉ अभिषेक त्रिपाठी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ राजीव शर्मा, एसीएमओ डॉ एमएस खाती, परियोजना निदेशक आनंद सिंह समेत तमाम जिला स्तरीय अधिकारी, कर्मचारी, विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्मिक, गोपेश्वर नगर पालिका के पर्यावरण मित्र, विभिन्न विद्यालयों के शिक्षकगण, छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया।

पुलिस अधीक्षक चमोली रेखा यादव के नेतृत्व में  पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ पुलिस लाइन गोपेश्वर और पुलिस लाइन आवासीय परिसर में सफाई की गयी। जहां जैविक और अजैविक कचरे को अलग-अलग थैलियों में भरकर कूड़ा वाहनों से कूडा निष्पादन केन्द्र भेजा गया।

वहीं नगर पंचायत थराली में भी नगर पंचायत की ओर से स्वच्छता अभियान चलाया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थराली से लेकर प्राथमिक विद्यालय तक स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस मौके पर ब्रांड एंबेसडर रमेश थपलियाल, अध्यक्ष दीपा भारती, उपजिलाधिकारी रविंद्र जुवांठा आदि मौजूद थे।

इधर पोखरी में भी खंड विकास अधिकारी पन्ना लाल की देखरेख में 72 ग्राम सभाओं में स्वच्छता अभियान चलाया गया। साथ ही नगर पंचायत की ओर से नगर क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया गया। देवाल में भी स्वच्छता अभियान चलाकर लोगों अपने आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ रखने की अपील की गई।

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कर्णप्रयाग में प्राचार्य प्रो. केएल तलवाड़ के नेतृत्व में महाविद्यालय के मुख्य परिसर सफाई अभियान चलाया गया। प्राचार्य के साथ डा.चन्द्रावती टम्टा, डा.हिना नौटियाल, डा.नेहा तिवारी, डा.कीर्ति राम डंगवाल, जगदीश सिंह रावत, राम कृष्ण पुरोहित, विपिन, आरती, विशाल सहित एनएसएस के स्वयंसेवी छात्र मौजूद रहे।

नगर पंचायत नंदप्रयाग में भी अध्यक्ष हिमानी वैष्णव के नेतृत्व में नंदाकिनी नदी के तट पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। राजकीय इंटर कालेज मैठाणा की ओर से ग्राम सभा पलेठी में स्वच्छता अभियान लगाया गया। इस अवसर पर स्थानीय प्रतिनिधि नरेंद्र सिंह रावत, महेंद्र सती, संजय सती, पेड़ वाले गुरुजी धन सिंह घरिया आदि मौजूद थे। 

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • मोलेखाल बाजार सल्ट में पार्किंग निर्माण को मिली सैद्धांतिक मंजूरी, ₹591.16 लाख का प्रस्ताव आगे बढ़ा, सचिव डॉ. आर राजेश कुमार सख्त, कहा – मुख्यमंत्री घोषणाओं में देरी बर्दाश्त नहीं, एक सप्ताह में मांगी लंबित पत्रावलियां
  • उत्तराखंड के वरिष्ठ आईएएस सचिन कुर्वे बने चेन्नई पोर्ट अथॉरिटी के चेयरपर्सन
  • एडीएम शैलेन्द्र सिंह नेगी ने औचक निरीक्षण में सरकारी राशन परिवहन में पकड़ी अनियमितता, चंबा–धनोल्टी रोड पर कनाताल के पास सरकारी खाद्यान्न से भरे दो वाहन सीज
  • एमडीडीए का बड़ा एक्शन, रेसकोर्स में अवैध बहुमंजिला व्यवसायिक भवन सील
  • उत्तराखंड : मुख्यमंत्री धामी ने विकास योजनाओं के लिए ₹1096 करोड़ की भारी-भरकम राशि को दी मंजूरी
  • तमिलनाडु में सियासी हलचल : विजय की TVK ने हासिल किया ‘जादुई आंकड़ा’, तीन और दलों का मिला समर्थन
  • प्रभावित भेडपालकों को बांटी 16 लाख से अधिक की सहायता राशि
  • राइका थिरपाक के लिए गौरव का क्षण, महेंद्र चौहान बने चैम्पियन टीचर
  • विश्व रेड क्रॉस दिवस पर चमोली में सम्मान समारोह आयोजित
  • कोटद्वार : शराब पीकर स्टेयरिंग थामने वालों पर चला कानून का डंडा, 5 वाहन सीज
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.