शुक्रवार, अगस्त 21, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
21st अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

बदरीनाथ धाम में 26 सितम्बर को होगा मातामूर्ति उत्सव

शेयर करें !
posted on : सितम्बर 21, 2023 11:27 अपराह्न

गोपेश्वर (चमोली)। बदरीनाथ धाम में इस यात्रा वर्ष में मातामूर्ति उत्सव मंगलवार 26 सितम्बर को आयोजित होगा। धार्मिक  परंपरानुसार  मंगलवार को प्रातः 10 बजे  भगवान बदरीविशाल स्वरूप श्री उद्धव जी देव डोली में बैठकर श्री बदरीनाथ भगवान की माता मूर्ति देवी को मिलने जायेंगे तथा तपस्यारत बदरीनाथ भगवान की कुशल क्षेम बतायेंगे।

श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि  भाद्रपद बामन द्वादशी के अवसर पर आयोजित माता मूर्ति उत्सव से पहले माणा गांव से भगवान बदरीविशाल के क्षेत्रपाल रक्षक श्री घंटाकर्ण जी महाराज 25 सितम्बर शाम को बदरीनाथ मंदिर पहुंचकर श्री बदरीनाथ भगवान को मातामूर्ति आने का न्यौता देंगे। 26 सितम्बर  पूर्वाह्न 10 बजे बाल भोग के पश्चात श्री उद्धव जी की डोली सहित रावल, धर्माधिकारी-वेदपाठी  तथा मंदिर समिति के पदाधिकारी, अधिकारी, कर्मचारी, तीर्थ पुरोहित, व्यापार सभा, दस्तूरधारी, साधु, संत सहित पुलिस प्रशासन, आईटीबीपी के प्रतिनिधि माता मूर्ति पहुंचेगे।

रास्ते में पर्यटक ग्राम माणा की महिलायें उद्धव जी को जौ की हरियाली भेंट करेंगी। मातामूर्ति में श्री उद्धव जी मातामूर्ति जी को मिलेंगे तथा कुशलक्षेम बतायेंगे। अभिषेक, पूजा-अर्चना तथा दिन का भोग मातामूर्ति मंदिर में आयोजित होगा। मेले के दौरान तीन बजे  दिन तक श्री बदरीनाथ मंदिर बंद रहेगा। अपराह्न तीन बजे से पूर्व उद्धव जी की डोली में बैठकर श्री बदरीनाथ धाम को वापस आ जायेगे तथा बदरीनाथ  मंदिर गर्भगृह में विराजमान हो जायेंगे। पुनः मंदिर में दर्शन शुरू हो जायेंगे। शायंकाल को बामणी गांव से कुबेर जी के पश्वा ( अवतारी पुरुष)  बदरीनाथ मंदिर पहुंचेगे तथा धार्मिक रस्म संपन्न होगी।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • सीएम धामी के विजन को धरातल पर उतार रहा एमडीडीए, सिटी फॉरेस्ट के बाद मियांवाला में एक और पर्यावरणीय तोहफा, IAS बंशीधर तिवारी ने किया जल-सृष्टि पार्क का निरीक्षण, 8.63 करोड़ से संवरी जौहड़ की भूमि
  • नौकरी लगाने के नाम पर 18 लाख की ठगी, फरार आरोपी को कोटद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • सीएम धामी के विजन को धरातल पर उतार रहा एमडीडीए, सिटी फॉरेस्ट के बाद मियांवाला में एक और पर्यावरणीय तोहफा
  • महाराज ने तिलवाड़ा-मायली-गुप्तकाशी मोटर मार्ग को दो लेन में विकसित करने को कहा
  • धामी सरकार में गरीबों के घर का सपना हो रहा साकार, उत्तराखंड में 18 परियोजनाओं के तहत बन रहे 15,496 आवास
  • उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने प्रशिक्षु आईएएस अधिकारियों को किया संबोधित
  • उत्तराखंड : धामी सरकार में अपने आशियाने का सपना हो रहा साकार, दिसंबर तक 15 हजार से अधिक परिवारों को मिलेगी पक्की छत
  • जिला चिकित्सालय चंपावत में ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट का लोकार्पण, मुख्यमंत्री धामी ने कहा – चंपावत में स्वास्थ्य सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम
  • नैनीडांडा महाविद्यालय में अखिल भारतीय शिक्षा समागम के तहत आयोजित हुईं विभिन्न प्रतियोगिताएं
  • रात में सड़क पर गिरा विशाल चीड़ का पेड़, रिखणीखाल पुलिस ने शिक्षक को सुरक्षित पहुंचाया
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.