मंगलवार, मई 12, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
12th मई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

हल्द्वानी में आयोजित होने वाले श्रीअन्न महोत्सव में केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह होंगे शामिल, कृषि मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों के साथ की बैठक, दिए निर्देश

शेयर करें !
posted on : सितम्बर 19, 2023 8:06 अपराह्न
 
देहरादून : सूबे के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने आगामी अक्टूबर माह में हल्द्वानी में आयोजित होने वाले श्रीअन्न महोत्सव की तैयारियों के  संबंध में मंगलवार को हाथीबड़कला स्थित कैंप कार्यालय में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक के दौरान मंत्री गणेश जोशी ने अगले माह 07-08 अक्टूबर को हल्द्वानी के एमबी इंटर कॉलेज मैदान में आयोजित होने वाले उत्तराखंड श्रीअन्न (मिलेट्स) महोत्सव के कार्यक्रमों की रूपरेखा को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने श्री अन्न महोत्सव की सभी तैयारियां को समयबद्ध तरीके एवं सुनियोजित ढंग से कार्य करने के भी अधिकारियों को निर्देशित किया। मंत्री गणेश जोशी ने बताया  कि आगामी 07-08 अक्टूबर को हल्द्वानी में श्रीअन्न महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। जिसमे श्रीअन्न महोत्सव के पहले दिन गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित मिलट्स प्रदेशों के कृषि मंत्री कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि सरकार द्वारा पहला मिलेट्स महोत्सव देहरादून में आयोजित किया गया था। जिसमें केन्द्रीय कृषि मंत्री सहित कई राज्यों के मंत्रि गणों ने प्रतिभाग किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रयास से संयुक्त राष्ट्र महासभा ने वर्ष 2023 को अंतरराष्ट्रीय मोटा अनाज वर्ष यानी इंटरनेशनल इयर ऑफ़ मिलेट्स घोषित किया है। मंत्री ने कहा उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार मिलेट्स के प्रोत्साहन और विपणन के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य का दूसरा श्रीअन्न महोत्सव अक्टूबर माह में हल्द्वानी में आयोजित किया जा रहा हैं। उन्होंने कहा वह स्वयं 20 और 21 सितम्बर को पंतनगर एवं हल्द्वानी में श्री अन्न महोत्सव के कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण तथा अधिकारियों के साथ कार्यक्रम से संबंधित बैठक भी करेंगे।
कृषि मंत्री ने कहा कि कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण के रूप में उत्तराखण्ड के मोटे अनाज (मिलेट) से सम्बन्धित उत्पादों की प्रदर्शनी, उत्तराखण्ड के प्रमुख समूहों की ओर से मिलेट उत्पाद व अन्य उत्पादों का प्रदर्शन, स्टार्टअप के द्वारा उत्पादों का प्रर्दशन, प्रदेश के प्रमुख होटलों द्वारा फूड फेस्टिवल एंव प्रदेश के प्रमुख लोक- कलाकारों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम की झांकिया रहेंगी। श्री अन्न महोत्सव में मिलेट से संबंधित स्टॉल लगाये जायेंगे। महोत्सव में बड़ी संख्या में कृषक शामिल होंगे। इसके अतिरिक्त महोत्सव में तकनीकी सत्र इन्डियन इन्स्टीट्यूट ऑफ मिलेट रिसर्च द्वारा प्रस्तुतिकरण एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी के छात्र छात्राएं सहित सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। मंत्री गणेश जोशी ने कहा इस महोत्सव में उत्तराखंड में मिलेट्स की संभावनाओं पर मंथन और विचार विमर्श किया जायेगा। इसके अतिरिक्त उत्कृष्ट किसानों भी सम्मानित भी किया जाएगा। उन्होंने कहा इस महोत्सव का उद्देश्य मोटे अनाज की फसलों के स्वास्थ्य बेनीफिट और जगरूकता को लेकर प्रचार प्रसार करना है। उन्होंने भरोसा जताते हुए कहा कि निश्चित ही इस पहल के माध्यम से सकारात्मक परिणाम आएंगे और किसानों की आय दोगुनी करने के संकल्प को भी मजबूती मिलेगी। इस अवसर पर सचिव कृषि दीपेंद्र चौधरी, डीजी कृषि रणवीर सिंह चौहान, अपर निदेशक केसी पाठक, जैविक बोर्ड के एमडी विनय कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • धरातल पर दिखनी चाहिए योजनाएं, अधिकारी करें फील्ड में जाकर सत्यापन – सचिव दीपक कुमार
  • श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में गर्भ में ही दिल की बीमारियों की पहचान पर किया मंथन, फीटल ईको बना वरदान, लाइव डैमो कर समझाया मेडिकल पक्ष
  • भाजपा महिला मोर्चा देहरादून महानगर की प्रभारी बनीं डॉ. भावना डोभाल
  • श्री गुरु राम राय विश्वविद्याल में भावुक माहौल में फिजियोथेरेपी विद्यार्थियों को दी गई विदाई, शिक्षकों के मार्गदर्शन और यादगार पलों के बीच विद्यार्थियों ने साझा किए अनुभव, खट्टे  मीठे अनुभवों को याद कर कभी खुश कभी भावुक हुए सीनियर्स
  • मोलेखाल बाजार सल्ट में पार्किंग निर्माण को मिली सैद्धांतिक मंजूरी, ₹591.16 लाख का प्रस्ताव आगे बढ़ा, सचिव डॉ. आर राजेश कुमार सख्त, कहा – मुख्यमंत्री घोषणाओं में देरी बर्दाश्त नहीं, एक सप्ताह में मांगी लंबित पत्रावलियां
  • उत्तराखंड के वरिष्ठ आईएएस सचिन कुर्वे बने चेन्नई पोर्ट अथॉरिटी के चेयरपर्सन
  • एडीएम शैलेन्द्र सिंह नेगी ने औचक निरीक्षण में सरकारी राशन परिवहन में पकड़ी अनियमितता, चंबा–धनोल्टी रोड पर कनाताल के पास सरकारी खाद्यान्न से भरे दो वाहन सीज
  • एमडीडीए का बड़ा एक्शन, रेसकोर्स में अवैध बहुमंजिला व्यवसायिक भवन सील
  • उत्तराखंड : मुख्यमंत्री धामी ने विकास योजनाओं के लिए ₹1096 करोड़ की भारी-भरकम राशि को दी मंजूरी
  • तमिलनाडु में सियासी हलचल : विजय की TVK ने हासिल किया ‘जादुई आंकड़ा’, तीन और दलों का मिला समर्थन
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.