रविवार, जून 7, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
7th जून 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

बागेश्वर उपचुनाव : भाजपा प्रत्याशी की जीत से बढ़ेगा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का राष्ट्रीय स्तर पर कद, चुनाव के अंतिम दो दिनों में बदला हवा का रुख

बागेश्वर की धरती से आई इस जीत ने धामी को राष्ट्रीय नेतृत्व के समक्ष अग्रिम पंक्ति में लाकर खड़ा किया

शेयर करें !
posted on : सितम्बर 8, 2023 4:49 अपराह्न

समान नागरिक संहिता को लागू करने से लेकर भाजपा के तमाम अहम मुद्दों को आगे बढ़ा रहे धामी
देहरादून। बागेश्वर विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी पार्वती दास को मिली जीत ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का राष्ट्रीय फलक पर कद भी बढ़ाने का काम किया है। दरअसल, चुनाव से ठीक दो दिन पहले जिस तरह से मुख्यमंत्री धामी ने बागेश्वर में धुंआधार प्रचार किया, उसने चुनाव का रुख बदलकर रख दिया।

बागेश्वर विधानसभा सीट से धामी मंत्रिमंडल के सदस्य रहे चंदन राम दास की बीमारी से हुई मृत्यु के बाद यह सीट रिक्त हो गयी थी। भाजपा ने इस सीट पर उनकी पत्नी पार्वती दास को अपना उम्मीदवार बनाया था। दूसरी ओर, उपचुनाव के बहाने मुख्यमंत्री को घेरने में जुटी कांग्रेस ने बागेश्वर में अपने कई हैवीवेट नेताओं को प्रचार की डोर थमाए रखी। यहां तक कि कांग्रेसी दिग्गज एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री हरीश रावत ने भी आठ दिनों तक बागेश्वर में डेरा डाले रखा लेकिन मुख्यमंत्री धामी द्वारा अंतिम दौर में किए गए जोरदार प्रचार ने हवा का रुख ही बदल डाला।

मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड में मिली यह जीत इसलिए भी अहम हो जाती है कि आज आए नतीजों में पड़ोसी एवं भाजपा शासित राज्य उत्तरप्रदेश की कोसी विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी को हार का सामना करना पड़ा है। ऐसे में देवभूमि में बाबा बागनाथ की धरती से आई इस जीत ने भाजपा को 2024 लोकसभा चुनावों को लेकर आश्वस्त किया है। यूं भी, सीएम पुष्कर सिंह धामी पर आलाकमान अपना पूर्ण भरोसा जताता रहा है।

भाजपा के कोर मुद्दों में से एक समान नागरिक सहिंता को राज्य में लागू करने के के साथ ही धर्मांतरण कानून को धामी देवभूमि में लागू कर भाजपा के एजेंडे को लगातार आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं। ऐसे में अब बागेश्वर की धरती से आई इस जीत ने धामी को राष्ट्रीय नेतृत्व के समक्ष अग्रिम पंक्ति में लाकर खड़ा कर दिया है।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • गोपेश्वर में डायलिसिस सेंटर की राह हुई आसान, सांसद अनिल बलूनी ने जारी की 50 लाख रुपये की पहली किस्त
  • नहीं रहे कांग्रेस नेता शिवेंद्र सिंह नेगी
  • बदरीनाथ सीट पर भाजपा का फोकस, दायित्वों से साधे जा रहे सियासी समीकरण
  • जोशीमठ सीएचसी अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित करने की मांग
  • नंदादेवी वायोडायवर्सिटी एक्सपीडिशन को वन मंत्री ने किया रवाना
  • ब्रिक्स मंच पर चमका उत्तराखंड का आपदा प्रबंधन मॉडल, सिल्क्यारा रेस्क्यू की गूंज अंतरराष्ट्रीय स्तर तक
  • केशव नेगी के समर्थन में सीएम धामी की पहल, न्याय की उम्मीद बढ़ी
  • कालसी की महिलाओं ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी, सरसों तेल यूनिट बनी ग्रामीण उद्यमिता का मॉडल, हिलान्स ब्रांड का सरसों तेल बाजार में बना भरोसेमंद नाम
  • अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन के लिए तैयारियां तेज, सीडीओ अभिनव शाह ने विभागों को दिए समन्वय के निर्देश
  • नकल प्रकरण पर बवाल : पॉलिटेक्निक कॉलेज में शिक्षकों से मारपीट का आरोप, पुलिसकर्मी पिता और मामा पर मुकदमा, शिक्षको ने काली पट्टी बांधकर शुरू किया विरोध प्रदर्शन
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.