शनिवार, मई 23, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
23rd मई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

धामी सरकार की “यू कोट-वी पे” योजना के तहत उत्तराखण्ड को मिले 24 स्पेशलिस्ट और सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टर, सचिव स्वास्थ्य डॉ. आर राजेश कुमार बोले पहाड़ों में चिकित्सकों की कमी होगी दूर, स्वास्थ्य सेवाएं होंगी मजबूत

शेयर करें !
posted on : अगस्त 31, 2023 6:52 अपराह्न
देहरादून । उत्तराखण्ड में स्पेशलिस्ट और सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की पहली तैनाती कर दी गई है। डॉक्टरों को ‘यू कोट-वी पे‘ योजना के तहत संविदा पर तैनाती दी गई है। स्पेशलिस्ट और सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टरों को 4 लाख से 6 लाख रुपये महीने का वेतन दिया जाएगा। स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर राजेश कुमार ने कहा कि स्पेशलिस्ट और सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की तैनाती से राज्य के दूरस्थ क्षेत्रों में ​स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिल पाएंगी। 
स्वास्थ्य विभाग लम्बे समय से राज्य के पर्वतीय जिलों में स्पेशलिस्ट और सुपर स्पेशलिस्ट डाक्टरों की कमी को दूर करने की कवायद कर रहा है।  जिसके पहले चरण में 24 डॉक्टरों का चयन किया गया है। इनमें पैथोलॉजिस्ट, गायनोलॉजिस्ट, एनेस्थेटिक, सर्जन, पीडियाट्रिश, ऑर्थाेपेडिक डॉक्टरों को तैनाती दी गई है।  राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की लोकप्रिय योजना “यू कोट-वी पे” के माध्यम से स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की संविदा पर तैनाती की गई है। सभी डॉक्टरों को तैनाती के ऑडर जारी कर दिए गए हैं।
सचिव स्वास्थ्य डॉ. आर राजेश कुमार ने बताया कि यह सारी भर्तियां राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत संविदा पर की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश के पहाड़ी जिलों में स्वास्थ्य विभाग की ओर से बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर, दवाईयां, आधुनिक चिकित्सा उपकरण की सुविधाएं तो है, लेकिन प्रदेश के कुछ स्थानों पर स्पेशलिस्ट डाक्टरों के रिक्त पदों के कारण आमजन को पूर्णता सुविधाओं का लाभ नही मिल पा रहा था। रिक्त पदों पर स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की नियुक्ति होने से आम जन को गुणवत्ता पूर्ण उच्च स्वास्थ्य सुविधा अपने नजदीकी चिकित्सालय में दी गई है। आवश्यकतानुसार ‘यू कोट, वी पे’ मॉडल के अन्य चरण भी आयोजित किये जा सकते हैं। 
गौरतलब है कि उत्तराखंड के पहाड़ी जनपदों में स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की कमी दूर करने के लिए धामी सरकार ने यू कोट वी पे फार्मूले के तहत प्लान बनाया है। इस योजना के तहत विशेषज्ञ डाक्टरों को 4 लाख और सुपर स्पेश्यलिस्ट डाक्टरों को 6 लाख रुपये तक प्रति माह वेतन देने की योजना है। योजना का असर रहा कि बड़ी सँख्या में डॉक्टर अपनी सेवाएं देने राज्य के पर्वतीय जिलों में तैयार हुए हैं।

डॉक्टरों की तैनाती स्थल

  1. ऑर्थो सर्जन महेश चंद्र, एसडीएच काशीपुर उधमसिंह नगर ।
  2. एनेस्थेटिक रोहित,  सीएचसी बेतालघाट नैनीताल ।
  3. एनेस्थेटिक संजय कूट, सीएचसी सितारगंज उधमसिंह नगर ।
  4. ईएनटी विपिन सेघल, एसडीएच रुड़की 
  5. ईनएटी तोषी जर्नाधन एसडीएच रानीखेत अल्मोड़ा ।
  6. एमडी मेडिसन संदीप टंडन, डीएच हरिद्वार ।
  7. एमडी मेडिसन प्रीति यादव, डीएच चंपावत ।
  8. एमडी मेडिसन शैलेंद्र कुमार, एसडीएच कोटद्वार ।
  9. जनरल सर्जन राजीव गर्ग, एसडीएच ऋषिकेश ।
  10. जनरल सर्जन कुमार सेन नंदकर्णी, सीएचसी थलीसैंण ।
  11. जनरल सर्जन सुरेश वशिष्ट,  हरिद्वार ।
  12. जनरल सर्जन प्रणाम सिंह प्रताप, एसडीएच रुड़की ।
  13. जनरल सर्जन पुनीत बंसल, एसडीएच बाजपुर ।।
  14. जनरल सर्जन भानूप्रताप शर्मा, फीमेल हॉस्पिटल शिमली चमोली ।।
  15. गायनोलॉजिस्ट  अनुराधा ​कुशवाहा, ​सीएचसी सितारगंज ।
  16. ऑप्थेल्मोलॉजिट सुमन शर्मा, एसडीएच कर्णप्रयाग चमोली ।
  17. पैथोलॉजिस्ट रश्मि संजय कूट, एसडीएच टनकपुर चंपावत ।
  18. पेडेयेट्रिक प्रकाश चंद्र सिंह, सीएचसी डीडीहाट पिथौरागढ ।
  19. पेडयेट्रिक भारत गुफ्ता, एसडीएच रुड़की ।।
  20. पेडयेट्रिक ओमप्रकाश, सीएचसी बेरीनाग पिथौरागढ ।।
  21. पेडयेट्रिक उमाशंकर सिंह रावत, सीएचसी अगस्तयमुनि रुद्रप्रयाग ।।
  22. पेडयेट्रिक कनिका मेहता,  सीएचसी सितारंगज उधमसिंहनगर ।।
  23. रेडियोलोजिस्ट शंभू कुमार झा,  एसडीएच हरिद्वार ।।
  24. रेडियोलॉजिसट देवेंद्र शर्मा, सीएचसी सितारगंज उधमसिंह नगर ।।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • उत्तरकाशी : हीट वेव और डेंगू से निपटने को स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, जिला चिकित्सालय से लेकर पीएचसी-सीएचसी तक बनाए जा रहे विशेष वार्ड, उपचार और बचाव के लिए व्यापक तैयारियां
  • हिमाचल और उत्तराखंड अनुसूचित जाति आयोग के बीच अनुभवों का आदान-प्रदान, कार्यप्रणाली पर हुई विस्तृत चर्चा
  • कुंभ मेला-2027 की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, मेलाधिकारी सोनिका ने आस्था पथ क्षेत्र का किया स्थलीय निरीक्षण; हर की पैड़ी, रोड़ीबेलवाला और उत्तर हर की पैड़ी के पुनर्विकास पर खर्च होंगे 194 करोड़ रुपये
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए ₹ 36 करोड की वित्तीय स्वीकृति
  • उत्तराखंड : जमीन के नाम पर ठगने वाला 20 हजार का इनामी जालसाज दून पुलिस की गिरफ्त में, दो आरोपी गिरफ्तार
  • बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पुलिस परिवार के बच्चों का सम्मान
  • अपर रोड के सीवरेज कार्य 15 जून तक करें हर हाल में पूरे – डीएम मयूर दीक्षित
  • चारधाम यात्रा को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, मां चंडी देवी मंदिर परिसर और भूपतवाला क्षेत्र में होटल-ढाबों का निरीक्षण, चार खाद्य नमूने जांच के लिए भेजे
  • कमेड़ा गांव पहुंचीं डीएम स्वाति एस. भदौरिया, जन चौपाल में सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, विकास योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण कर अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
  • हीट स्ट्रोक से बचाव को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. सुनीता टम्टा ने प्रत्येक चिकित्सा इकाई में हीट स्ट्रोक रूम बनाने के दिए निर्देश
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.