शुक्रवार, जुलाई 31, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
31st जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

श्रमजीवी पत्रकार यूनियन का चमोली जिला सम्मेलन संपन्न, पत्रकार रमेश पहाड़ी, जगदीश पोखरियाल, शेखर रावत समेत सात को किया सम्मानित

पत्रकार आधुनिक जगत के महर्षि नारद, समाज के मार्गदर्शक - स्वामी मुकुंदानंद ब्रह्मचारी

शेयर करें !
posted on : अगस्त 24, 2023 7:59 अपराह्न

 

गोपेश्वर (चमोली)। श्रमजीवी पत्रकार यूनियन उत्तराखंड की जनपद  चमोली इकाई का जिला स्तरीय सम्मेलन गुरुवार को यहां कर्णप्रयाग मे आयोजित किया गया। सम्मेलन में वरिष्ठ पत्रकार रमेश पहाड़ी, जगदीश पोखरियाल समेत सात लोगों को सम्मानित किया गया। सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि शकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वर नंद जी महाराज के शिष्य स्वामी मुकुंदानंद ब्रह्मचारी ने बतौर मुख्य अतिथि दीप प्रज्ज्वलित करते हुए कहा कि सृष्टि के प्रथम पत्रकार महर्षि नारद की भूमिका का निर्वहन कलयुग में आज पत्रकार कर रहे हैं। एक तरह से वे कलयुग के नारद मुनि हैं। उन्होंने कहा कि स्वस्थ आलोचना समाज का मार्गदर्शन करती है और आज पत्रकार इसी भूमिका का निर्वहन कर रहे हैं। इस मौके पर उन्होंने यूनियन को अपने संकल्प की पूर्ति में सफल होने के लिए शुभकामनाएं दीं।

यूनियन के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष दिनेश शास्त्री ने यूनियन की मजबूती के लिए सदस्यों का आह्वान करते हुए कहा कि जब तक संगठन मजबूत नही होगा, तब तक पत्रकारों की समस्याओं का निराकरण संभव नही है। इस मौके पर जिला कार्यकारिणी का विस्तार भी किया गया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि युवा उद्यमी रामकृष्ण भट्ट ने कहा कि आज सभी वर्गों की नजर पत्रकारों पर रहती हैं कि वे किस तरह से उनकी समस्याओं, शिकायतों को समाज के बीच रखते हैं। उन्होंने यूनियन के उज्जवल भविष्य की कामना की। उदघाटन सत्र के बाद यूनियन के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष दिनेश शास्त्री की अध्यक्षता मे  सम्मेलन में यूनियन के जिला  अध्यक्ष पुष्कर चैधरी एवं महामंत्री कमल  सिलोड़ी ने जिला कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए  जिला उपाध्यक्ष गिरीश चंदौला, लक्ष्मी कुमेडी, हर्षवर्धन भट्ट, सचिव पद पर अनिल राणा, दीपक शाह, रणवीर नेगी, संजय कंडारी, कोषाध्यक्ष सोनिया मिश्रा, प्रदेश कार्यकारणी के सदस्य के रूप में हरेंद्र बिष्ट और दिनेश थपलियाल, राष्ट्रीय कार्यकारणी के लिए अरुण मैठाणी को चुना गया।

वहीं श्रमजीवी पत्रकार संगठन के प्रदेश महामंत्री विश्वजीत नेगी ने महिपाल  गुसाईं को प्रदेश कार्यकारिणी मे विशेष आमंत्रित सदस्य तथा  चमोली जिला प्रभारी नियुक्त किया। इसके साथ ही उमाशंकर बिष्ट, जितेंद्र पंवार हरिप्रसाद, संदीप कुमार , राकेश डोभाल, खुशहाल असवाल, कालिका प्रसाद, यशवंत राणा, ईश्वर राणा, गोवर्धन प्रसाद डिमरी को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया । इस मौके पर यूनियन के प्रदेश महामंत्री विश्वजीत नेगी ने कहा कि यूनियन पत्रकारों की हर प्रकार की समस्याओ के निराकरण के लिए संघर्षरत रहेगो। उन्होंने कहा कि तहसील स्तर पर मान्यता दिये जाने, मान्यता एवं पेंशन प्रकरणो की समस्याओ को दूर किये जाने के लिए प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए एकजुट होने की अपील की।

ये हुए सम्मानित

श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के सम्मेलन में वरिष्ठ पत्रकारों को उनके की ओर से समाज के हित में किये कार्यों के लिए सम्मानित भी किया गया। जिसमें वरिष्ठ पत्रकार रमेश पहाड़ी, जगदीश पोखरियाल, शेखर रावत, एलपी लखेड़ा, दिनेश थपलियाल, हरेंद्र बिष्ट, दिग्पाल गुसांई आदि शामिल थे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • मुख्यमंत्री धामी का संकल्प बना 232 परिवारों की मुस्कान, धौलास में प्रधानमंत्री आवास योजना से मिला सपनों का आशियाना
  • मुख्यमंत्री ने सीएम हेल्पलाइन-1905 पर जन शिकायतों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए सख्त निर्देश
  • एसएसपी के नेतृत्व में आमजन की सुरक्षा को प्रतिबद्ध दून पुलिस
  • मुख्यमंत्री धामी बोले – जन्म नहीं, श्रेष्ठ कर्म बनाते हैं व्यक्ति को महान
  • मतदाता सूची पुनरीक्षण की जमीनी पड़ताल को ग्राउंड जीरो पर उतरे डीएम, त्रुटिरहित एसआईआर के लिए डीएम के निर्देश, बीएलओ को मिलेगा फ्लोचार्ट-चेकलिस्ट
  • डीएम स्वाति एस. भदौरिया के निर्देशन में औषधीय एवं सुगंधित पौधों के रोपण से पर्यावरण संरक्षण और जनस्वास्थ्य को मिल रही नयी दिशा
  • राहुल गांधी ने देश की जनता और जनादेश का अपमान किया : सीएम धामी
  • हर नोटिस, हर दस्तावेज और हर आख्या होगी पूरी तरह प्रमाणिक व समयबद्ध – संयुक्त मजिस्ट्रेट
  • मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन छात्रवृत्ति योजना : तीसरे दिन 255 खिलाड़ियों ने कराया पंजीकरण
  • स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की तैयारियां तेज
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.