गुरूवार, मई 7, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
7th मई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

विश्व सिंह दिवस : जानें जंगल के राजा शेर के बारे में रोचक तथ्य

शेयर करें !
posted on : अगस्त 10, 2023 5:33 अपराह्न
@नरेन्द्र सिंह चौधरी, आईएफएस
देहरादून : विश्व सिंह दिवस पर जानें जंगल के राजा शेर के बारे में रोचक तथ्य. आइये, हम अपने जंगल के राजा को बचाने के लिए वह करें, जो हम कर सकतें हैं, क्योंकि यह न केवल हमारा नैतिक कर्तव्य है बल्कि एक राष्ट्रीय कर्तव्य भी है!
  •  पूरी दुनिया में एशियाई और अफ्रीकन दो तरह के शेरो की प्रजाति पाई जाती है ! 
  • इनके आलावा शेरो की 8 उप-प्रजातिया और पाई जाती हैं ! जो इस प्रकार से जानी जाती हैं ! 
  1. पेंथेरा लियो परसिका :- जिसको एशियाटिक सिंह या दक्षिण एशियाई, पर्शियन, या भारतीय शेर के रूप में जाना जाता है !
  2. लियो पी.एल. :-  जिसको  बार्बरी शेर के रूप में जाने जाते हैं !
  3. सेनेगलेन्सिस पी.एल. :-  जिसको पश्चिम अफ्रीकी शेर के रूप में जाना जाता हैं !
  4. आजान्दिका पी.एल.  :- जिसको पूर्वोत्तर कांगो शेर के रूप में जाना जाता हैं !
  5. नुबिका पी.एल.  :- जिसको पूर्व अफ्रीकी या मसाई शेर के रूप में जाना जाता हैं !
  6. ब्लेयेनबर्घी पी.एल.  :- जिसको दक्षिण पश्चिम अफ्रीकी या कटंगा शेर के रूप में जाना जाता हैं !
  7. क्रुजेरी पी.एल.  :- जिसको दक्षिण पूर्वी अफ्रीकी शेर या ट्रांसवाल शेर के रूप में जाना जाता हैं !
  8. मेलानो काईटा पी.एल. :- जिसको केप सिंह के रूप में जाना हैं !

  •  शेर का वैज्ञानिक नाम Panthera Leo हैं !
  • विश्व के सबसे ज्यादा शेर अफ्रीका महाद्वीप के तंजानिया देश में पाए जाते हैं !
  • जंगली शेर वर्तमान में उप सहारा अफ्रीका और एशिया के वनों में पाए जाते हैं !
  • वर्तमान समय में हमारे भारत देश में लगभग शेरों की कुल संख्या 800 के ऊपर हैं !
  • परिवार के मुखिया शेर का सब सदस्य सम्मान करते है।
  • अठारहवीं शताब्दी के अंत से पूरी दुनिया में शेर को चिडिया घर में प्रदर्शन के लिए रखा जाने लगा था !
  • शेर जंगल में लगभग 12 से 15 सालो तक जीवित रह सकते हैं ! मगर पालतू और चिड़ियाघर में उसका जीवनकाल 20 वर्षो के उपर देखा गया हैं !
  • व्यस्क नर शेर के शरीर का वजन आम तौर पर 180-250 किलोग्राम और मादा शेर का वजन 120-180 किलोग्राम तक होता हैं !
  • एक शेरनी के कैनाइन दांत 8 से॰मी॰ लम्बे होते हैं, जिनसे वे बड़े शिकार को भी खींचकर गला घोंटकर मार सकता हैं !
  • नर शेर के शरीर की लंबाई अमूमन 5 फीट 2 इन्च  से लेकर 8 फीट 5 इंच और मादा शेर की लंबाई 4 फीट 5 इंच से लेकर 6 फीट तक हो सकती हैं !
  • गुजरात के गिर जंगलो में अगर शेर द्वारा किसानो के मवेशियों के शिकार किया जाए, तो सरकार द्वारा मालिक को मुआवजा देने का प्रावधान हैं ! 
  • शेर गुजरात राज्य का स्टेट एनिमल है।
  • शेरनी की तुलना में नर शेर की औसत आयु कम होती हैं !
  • शेर के रंगों में भी बहुत भिन्नता मिलती हैं, इनका रंग पीला, लाल, या गहरा भूरा हो सकता हैं !
  • एशियाई शेर पेड़ो पर पेशाब करके अपने क्षेत्र को चिह्नित करते हैं !
  • एक नर की तुलना में मादा शेरनी थोड़ी हल्की दिखती हैं !
  • नर शेर की गर्दन पर ढेर सारे बालों का कवच होता हैं ! जबकि शेरनी की गर्दन पर बालों का ऐसा कोई कवच नहीं होता !
  • शेर की दहाड़ बहुत ही विशिष्ट प्रकार की होती है, यह गहरे लम्बे गर्जन से शुरू होकर छोटे छोटे गर्जन की श्रृंखला के बाद उत्पन्न की जाती हैं !
  • रात में शेर के दहाड़ने की ध्वनी जो 8 किलोमीटर दूर तक से सुनी जा सकती हैं !
  • शेर 80 किमी प्रति घण्टे की रफ़्तार से दोड़ सकते हैं !
  • शेर ज्यादातर जंगल में अपने समूह के साथ रहते हैं। उनके समूह को ‘प्राइड’ कहा जाता हैं !
  • शेरो के एक समूह में लगभग 5 से 25 शेर तक हो सकते हैं ! शेरो के समूह मे शेरनी और शावक भी होते हैं !
  • नील मगरमच्छ एकमात्र समपैतृक शिकारी है, जो शेर का शिकार कर सकता हैं !
  • जबकि इसके विपरीत शेर भूमि पर घूमने वाले मगरमच्छ को मारने के लिए जाने जाते हैं !
  • शिकार करने का काम केवल शेरनी ही करती हैं, नर शेर नहीं ! नर शेर तो केवल शिकार को घेरने काम करते हैं !
  • शेर आमतोर पर बड़े जानवरों का  शिकार करते हैं, जिसमें मुख्य रूप से जंगली बीस्ट, इम्पाला, जेबरा, भैंस और अफ्रीका में वार्थोग और नील गाय, जंगली बोर और भारत में हिरण की प्रजातियों को शिकार करते हैं !
  • शेरो को बड़े पैमाने पर पानी में बड़ी मछलियों का शिकार करते हुए भी देखा गया हैं !
  • शेरनी एक दिन में पांच किलो से अधिक मीट खा जाते है| जबकि शेर सात किलों से ज्यादा मीट खा जाते है|
  • नर शेर 3 साल की उम्र में परिपक्व हो जाता हैं !
  • एक मादा शेर लगभग 4 साल की उम्र के बाद प्रजनन के लिए तैयार हो जाती हैं !
  • एक जोड़ा एक दिन में 30 से 40 बार सहवास कर सकता है !
  • शेरनी भी जब उष्मित होती है, तो वह एक से अधिक शेरो  के साथ संभोग कर सकती है !
  • मादा शेर के गर्भाधारण की अवधि लगभग 110 से 120 दिनों की होती हैं !
  • शेरनी एक गर्भाधारण समय में एक से चार शावकों के समूह को जन्म दे सकती हैं !
  • शेर के नन्हें बच्चो को कब कहा जाता हैं !
  • शावक का वजन जन्म के समय 1.5 से 2.5 किलोग्राम तक होता हैं !
  • शावक की आँखें जन्म के लगभग एक सप्ताह के बाद खुलती हैं।
  • शेर के बच्चे लगभग तीन सप्ताह के बाद चलना शुरू कर देते हैं !
  • शावक अपनी माँ का दूध छ: से सात महीने के बाद पीना छोड़ देते हैं !
  • लगभग 85 प्रतिशत शावक शिकारियों के हमले के द्वारा या भूख और गीदड़, हाइना, तेंदुए और सांपों के द्वारा शिकार हो जाने के कारण दो साल की उम्र से पहले ही मर जाते हैं !
  • ज्यादातर मादाएं तब तक प्रजनक नहीं करती, जब तक उनके शावक परिपक्व या मर न जाए !
  • दिनभर में शेर लगभग 15 से 17 घंटे सोने में बिता देते हैं !
  • एक समय भले ही शेर पूरी दुनिया में खासकर एशिया, अफ्रीका, मध्य पूर्व और यूरोप में स्वतंत्र रूप से घूमते रहे हों, लेकिन आज ऐसा बिल्कुल नहीं है। नवीनतम सर्वेक्षण को देखें तो इनकी संख्या लगभग 30,000 से घटकर लगभग 25,000 हो गई है. दुनिया के कई देशों में इनकी संख्‍या तेजी से घटी है।
  • 100 साल पहले, शेरों की आबादी लगभग 200,000 थी। 
  • IUCN का अनुमान है कि 23,000 से 39,000 शेर जंगल में रहते हैं।
  • भारत में साल 2020 के आंकड़ों के अनुसार, भारत में कुल 674 शेर हैं, जबकि वर्ष 2015 में यह संख्या 523 से अधिक थी।
  • विश्व में कुल 15 देशों के राष्ट्रीय चिन्ह शेर है। उनमें से 7 अफ्रीका उपमहाद्वीप से हैं: इथिओपिया, गैम्बिया, केन्या, लीबिया, मोरक्को, सिएरा लियॉन और टोगो। 
  • ग्रेट ब्रिटेन , डेनमार्क ,नीदरलैंड, नार्वे बलगारिया, बेल्जियम ,श्रीलंका ,सिंगापुर, स्कॉटलैंड का राष्ट्रीय पशु भी शेर है।
  • कितना आश्चर्यजनक है कि दुनिया में जीवित शेर से अधिक शेर की मूर्तियाँ मौजूद है।
  • शुभ विश्व सिंह दिवस!!

लेखक : नरेन्द्र सिंह चौधरी, भारतीय वन सेवा के सेवानिवृत्त अधिकारी हैं . इनके द्वारा वन एवं वन्यजीव के क्षेत्र में सराहनीय कार्य किये हैं.

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • देहरादून को मिलेगी ट्रैफिक जाम से राहत, सचिव आवास डॉ. आर राजेश कुमार की अध्यक्षता में पहली समीक्षा बैठक आयोजित, परेड ग्राउंड–गांधी पार्क के बीच बनेगी 390 वाहनों की अंडरग्राउंड पार्किंग
  • “गंगा मां” भजन से छाए कोटद्वार के अनूप अन्थवाल, देवभूमि की आस्था को दी नई आवाज, सीएम धामी ने किया शुभारंभ
  • देवभूमि को नशामुक्त बनाने का संकल्प, जिला प्रशासन ने कसी कमर, ड्रग्स सप्लाई चेन तोड़ने को एजेंसियां एकजुट, एडीएम केके मिश्रा ने सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश
  • डीएम स्वाति एस. भदौरिया ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं उत्तराधिकारी संगठन के साथ की समीक्षा बैठक, स्मारकों के संरक्षण और परिजनों की समस्याओं के त्वरित समाधान के दिए निर्देश
  • गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडेय ने पेयजल संकट दूर करने के लिए मौके पर जारी किए 25 लाख, जल संस्थान को तीन दिन में जनरेटर लगाने के निर्देश
  • हवा में घुलते जहर से बढ़ रहे अस्थमा के रोगी, एलोपैथिक के अलावा आयुष पद्धति का इलाज भी है कारगर, विश्व अस्थमा दिवस के अवसर पर एम्स के विशेषज्ञों ने दी सलाह
  • देहरादून : SSC परीक्षा में नकल कराने वाले गिरोह का मुख्य सरगना गिरफ्तार
  • UKPSC ने प्रवक्ता भर्ती की दो परीक्षाएं स्थगित कीं, नई तिथि जल्द जारी होगी
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 7.56 लाख पेंशनर्स के खातों में भेजे 111.82 करोड़ रुपये
  • उत्तराखंड : BJP के आठ विधायकों पर संकट, सर्वे में कमजोर प्रदर्शन से टिकट पर खतरा
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.