रविवार, अप्रैल 26, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
26th अप्रैल 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

उत्तराखंड : 228 चयनित एलटी शिक्षकों को शीघ्र मिलेगी नियुक्ति – शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत

अधीनस्थ चयन सेवा आयोग ने अभिलेख सत्यापन प्रक्रिया की पूरी, दुर्गम श्रेणी के स्कूलों में मिलेगी चयनित शिक्षकों को पहली तैनाती, सहायक अध्यापक कला के 262 पदों पर नये सिरे से होगी भर्ती

शेयर करें !
posted on : अगस्त 2, 2023 11:37 अपराह्न
 
देहरादून : उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा सहायक अध्यापक एलटी भर्ती परीक्षा-2021 के चयनित 228 शिक्षकों को शीघ्र नियुक्ति दी जायेगी। इन सभी चयनित सहायक अध्यापकों को पहली तैनाती प्रदेश के दूरस्थ क्षेत्रों के विद्यालयों में दी जायेगी ताकि दुर्गम क्षेत्रों में शिक्षकों की कमी दूर कर शिक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ किया जा सके। इस संबंध में विभागीय अधिकारियों को चयनित एलटी शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दे दिये गये हैं। जबकि सहायक अध्यापक कला के 262 पदों के लिये नये सिरे से नियुक्ति प्रक्रिया शुरू की जायेगी। 
सूबे के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने सहायक अध्यापक एलटी भर्ती परीक्षा-2021 के तहत चयनित विभिन्न विषयों के 228 सहायक अध्यापकों को एक माह के भीतर नियुक्ति प्रदान कर दी जायेगी। चयनित शिक्षकों को प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के हाथों मुख्य सेवक सदन में आयोजित एक समारोह में नियुक्ति पत्र प्रदान किये जायेंगे, जिसके लिये शीघ्र ही मुख्यमंत्री से समय लिया जायेगा। जबकि उत्तराखंड उच्च न्यायालय के आदेश के क्रम में कला विषय के 262 रिक्त पदों पर सहायक अध्यापकों की भर्ती नये सिरे से शुरू की जायेगी।
विभागीय मंत्री डॉ. रावत के अनुसार आयोग द्वारा चयनित अभियर्थियों के अभिलेख सत्यापन का कार्य पूर्ण किया जा चुका है। चयनित अभियर्थियों की अंतिम सूची शीघ्र ही विभाग को उपलब्ध हो जायेगी। इस संबंध में उनकी आयोग के अधिकारियों के साथ वार्ता हो चुकी है। उन्होंने बताया कि चयनित अभियर्थियों को गढ़वाल एवं कुमाऊं मण्डल के दुर्गम विद्यालयों में रिक्त पदों के सापेक्ष तैनाती दी जायेगी। जिसमें हिन्दी के 69, विज्ञान 38, गणित 36, अंग्रेजी 35, व्यायाम 24, सामान्य 12, संस्कृत 6, गृह विज्ञान 4 तथा वाणिज्य, संगीत, उर्दू व पंजाबी विषयों के 1-1 पद भरे जायेंगे। डॉ. रावत ने बताया कि इससे पूर्व आयोग से चयनित विभिन्न विषयों के 917 सहायक अध्यापकों को प्रदेश के विभिन्न विद्यालयों में रिक्त पदों के सापेक्ष तैनाती दी जा चुकी है। 
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • उत्तराखण्ड बोर्ड 10वीं में अक्षत गोपाल बने टॉपर
  • वसई में श्री बद्रीनाथ मंदिर श्रद्धालुओं के लिए खुला, भव्य महोत्सव का सफल समापन
  • ज्योतिर्मठ में भू-धंसाव का खतरा बरकरार, मानसून में बढ़ सकती है जमीन खिसकने की रफ्तार
  • बोर्ड परीक्षा में सफल छात्रों को मुख्यमंत्री की शुभकामनाएं, परिजनों को भी दी बधाई
  • पंतनगर सिडकुल में श्रमिकों का प्रदर्शन, पुलिस का बलप्रयोग, कई घायल, कुछ बेहोश
  • बड़कोट महाविद्यालय में विभागीय परिषद का गठन, कविता-पाठ व कहानी-वाचन प्रतियोगिता का आयोजन
  • पौड़ी गढ़वाल : महक ने 96% अंक के साथ प्रदेश में 7वाँ स्थान किया हासिल
  • सनसनीखेज वारदात : STF आरक्षक के घर हमला, पत्नी-बेटे की मौत, दो बच्चियां गंभीर
  • संघर्ष की मिसाल बनी तृप्ति डिमरी, इंटर में 95.20% अंक के साथ चमोली टॉपर
  • 490/500 अंक लाकर गीतिका पंत बनीं उत्तराखण्ड बोर्ड 12वीं की टॉपर
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.