शनिवार, मार्च 14, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
14th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

डीएम हिमांशु खुराना ने अधिकारियों की टीम के साथ 16 किलोमीटर पैदल ट्रैकिंग करते हुए घेस-बगजी-नागड़ ट्रैक पर पर्यटक सुविधाओं का किया निरीक्षण

शेयर करें !
posted on : जुलाई 10, 2023 9:51 पूर्वाह्न

चमोली। जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने अधिकारियों की टीम के साथ घेस-बगजी-नागड़  ट्रैक  पर करीब 16 किलोमीटर पैदल ट्रैकिंग करते हुए पर्यटक सुविधाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान बगजी ट्रैक को विकसित करने और पर्यटकों को इस ट्रैक पर आकर्षित करने को लेकर मंथन किया गया। जिलाधिकारी ने पर्यटन एवं वन विभाग को निर्देशित किया कि हर्बल गांव घेस से शुरू होने वाले बगजी बुग्याल ट्रैक पर मूलभूत सुविधाओं के विकास सहित ट्रैक मार्ग का शीघ्र सुधारीकरण किया जाए। ट्रैक मार्ग पर कैंपिंग ग्राउंड एवं प्लास्टिक वेस्ट की सफाई के लिए भी समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। घेस गांव में शिविर लगाकर अधिक से अधिक स्थानीय लोगों को होम स्टे योजना से जोडा जाए। पर्यटकों को गाइड करने के लिए स्थानीय युवाओं को प्रशिक्षण दिया जाए। इससे यहॉ आने वाले पर्यटकों को नैसर्गिक सौन्दर्य देखने और समझने के साथ लोकल व्यंजनों का स्वाद मिलेगा और स्थानीय लोगों को स्वरोजगार मिलेगा। ट्रैक मार्ग के निरीक्षण के दौरान देवाल ब्लाक प्रमुख दर्शन दानू, डीएफओ सर्वेश कुमार दुबे, जिला पर्यटन विकास अधिकारी एसएस राणा, डीएसटीओ विनय जोशी, तहसीलदार प्रदीप नेगी, आपदा प्रबंधन अधिकारी एनके जोशी आदि मौजूद थे।

गौरतलब है कि घेस घाटी अपनी नैसर्गिक सौंदर्य के लिए प्रसिद्ध है। इस इलाके में पर्यटन की अपार संभावनाएं है। घेस से बगजी बुगयाल तक करीब 8 किलोमीटर पैदल ट्रैक है। बगजी बुग्याल 4 किलोमीटर के क्षेत्रफल में फैला एक खूबसूरत मैदानी क्षेत्र है। जो समुद्रतल से करीब 12 हजार फीट की ऊॅचाई पर स्थित है। बगजी बुग्याल के निकट नन्दा देवी, त्रिशूल एवं चौखम्बा हिम पर्वत स्थित है। बगजी बुग्याल चमोली का वो अनछुआ इलाका है जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते है। मगर बगजी बुग्याल ट्रैक पर आने वाला फिर एक बार इस बुग्याल की तरफ खिंचा चला आता है। छोटी छोटी मखमली घास वाले इस बुग्याल में प्रकृति का खूबसूरत नजारा देखते ही बनाता है। जिलाधिकारी समेत अफसरों की टीम द्वारा इस ट्रैक पर ट्रैकिंग करने से यहॉ पर पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलने की उम्मीदें जग गई है।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • गणेशपुर में 30 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर, जेसीबी से ध्वस्तीकरण की कार्रवाई
  • सांसद डॉ. नरेश बंसल ने स्वदेश दर्शन परियोजनाओं पर उठाया सवाल, पर्यटन मंत्री ने दी विस्तृत जानकारी
  • कांग्रेस विधायकों ने रसोई गैस संकट पर सरकार को घेरा
  • महिलाओं की समस्याओं का होगा जल्द निदान
  • उक्रांद नेता काशी सिंह ऐरी व पुष्पेश त्रिपाठी को पुलिस ने पांडुवाखाल में किया गिरफ्तार
  • कोटद्वार में पिकअप से 35 गैस सिलेंडर बरामद, चालक पर एफआईआर की कार्रवाई
  • बीकेटीसी की दस्तूर उपसमिति का बड़ा फैसला, तीर्थ पुरोहितों के दस्तूर में 10–20% तक बढ़ोतरी
  • सोशल मीडिया पर महिला के निजी फोटो वायरल करने व जान से मारने की धमकी देने वाला अभियुक्त गिरफ्तार
  • नीलम देवी की गाय बनी चैंपियन, पशुपालकों को दिए गए पुरस्कार
  • जिला सहकारी विकास समिति की बैठक में सहकारिता समितियों को सशक्त कर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को गति देने पर जोर
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.