सोमवार, फ़रवरी 9, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
9th फ़रवरी 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी का नया फॉर्मूला, 15 रूपए लीटर पेट्रोल, 05 साल में पेट्रोल-डीजल को कहेंगे अलविदा

भविष्य में सभी तरह की गाड़ियां इथेनॉल से चलेंगी, किसान भी होंगे खुशहाल, फ्यूल इंपोर्ट भी कम होगा और प्रदूषण भी सुधरेगा

 

नई दिल्ली : अपने कामों से मोदी सरकार के सबसे सफल मंत्री माने जाने वाले नितिन गडकरी ने अब ऐसा बयान दिया है, जिसपर लोग हैरान भी हुए और खुश भी। राजस्थान के प्रतापगढ़ में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि अगर 60 फीसदी इथेनॉल और 40 फीसदी बिजली का उपयोग किया जाए तो पेट्रोल 15 रुपये प्रति लीटर पर उपलब्ध हो सकता है। इससे प्रदूषण भी खत्म होगा।और फ्यूल इंपोर्ट को भी कम किया जा सकेगा। केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि इस फार्मूले से किसान भीअब अन्नदाता ही नहीं, ऊर्जा दाता भी बनेगा। अगस्त में टोयोटा कंपनी की गाड़ियों को लॉन्च कर रहा हूं। ये सभी गाड़ियां किसानों की ओर से तैयार इथेनॉल पर चलेंगी। 60 फीसदी इथेनॉल और 40 फीसदी बिजली, उसका एवरेज पकड़ा जाएगा तो 15 रुपये लीटर पेट्रोल का भाव होगा।

उन्होंने कहा कि जब इथेनॉल से गाड़ियां चलेंगी तो कम खर्च की वजह से जनता का भला तो होगा ही किसानों का भी भला होगा। साथ ही देश का भी भला होगा। मौजूदा समय में फ्यूल इंपोर्ट 16 लाख करोड़ रुपये का है, जिसे इथेनॉल के इस्तेमाल से कम किया जा सकेगा तो ये पैसा बाहर भेजने की बजाय किसानों के घर जाएगा। जिससे किसान भी खुशहाल रहेंगे। दरअसल, अगले महीने अगस्त में नितिन गडकरी टोयोटा कंपनी की इनोवा कार को लॉन्च करने वाले हैं, जिसमें 100 फीसदी फ्लेक्स फ्यूल इंजन होगा, और ये 100 फीसदी इथेनॉल से चलेगी। दरअसल, इथेनॉल का उत्पादन गन्ने से होता है, और भारत में लाखों गन्ना किसान हैं, जिनकी रोजी-रोटी का जरिया यही है। उन्होंने कहा कि किसान आज न केवल अन्नदाता हैं, बल्कि इथेनॉल और सौर ऊर्जा का उत्पादन कर ऊर्जा दाता भी हैं। केंद्रीय मंत्री की मानें तो देश में टू-व्हीलर से लेकर सभी तरह की गाड़ियां आने वाले दिनों में इथेनॉल से चलेंगी।

गौरतलब है कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने राजस्थान के प्रतापगढ़ में 5600 करोड़ रुपये के 11 नेशनल हाइवे प्रोजेक्ट का उद्घाटन और निर्माण कार्य शुरू करते हुए कई बड़े ऐलान किए। उन्होंने बताया कि देश में वाहन उद्योग का कारोबार करीब 7.55 लाख करोड़ रुपये है। केंद्रीय मंत्री गडकरी का कहना है कि सरकार ने आने वाले दिनों में पेट्रोल-डीजल पर निर्भरता कम करने के लिए प्लान तैयार कर लिया है. नितिन गडकरी कई बार कह चुके हैं कि उन्होंने 5 साल में पेट्रोल-डीजल के इस्तेमाल को खत्म करने का बीड़ा उठाया है, जिसपर तेजी से काम हो रहा है।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • सिंचाई विभाग की खुली नहर में बुजुर्ग हुए चोटिल; जिला प्रशासन की क्यूआरटी ने दर्ज कराया मुकदमा
  • श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में सांस्कृतिक सप्ताह का रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ भव्य समापन
  • “विकल्प रहित संकल्प” के साथ सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के लिए सरकार प्रतिबद्ध – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
  • कोटद्वार में रेल यात्रियों सुरक्षा और सुविधा को लेकर RPF, GRP और रेलवे के अधिकारियों की संयुक्त बैठक आयोजित
  • पंचायत भूमि के कब्ज़ों को चिह्नित कर तुरंत हटायें – महाराज
  • गैंड न्याय पंचायत में लगा बहुउद्देश्यीय शिविर, 35 शिकायतें दर्ज, पेयजल सचिव रणबीर सिंह चौहान ने सुनी स्थानीय लोगों की समस्याएं
  • मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड क्रिकेट टीम को रणजी सेमीफाइनल में पहुंचने पर दी बधाई
  • ज्योतिर्मठ क्षेत्र में उमड़ा भक्ति का सैलाब, मां कालिका रथयात्रा के समापन अनुष्ठान शुरू
  • विधानसभा बजट सत्र को लेकर अलर्ट मोड पर चमोली पुलिस
  • 2027 में ही आयोजित हो श्री नंदादेवी राजजात यात्रा, नंदा सिद्धपीठ कुरूड़ और पडाव भी यात्रा मानचित्र में हों शामिल
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.