बुधवार, अप्रैल 22, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
22nd अप्रैल 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

वित्त मंत्री डॉ. प्रेम चन्द अग्रवाल ने जी-20 में सम्मिलित अधिकारियों तथा कर्मचारियों को किया सम्मानित

शेयर करें !
posted on : जुलाई 1, 2023 10:19 पूर्वाह्न

देहरादून : वित्त मंत्री डॉ. प्रेम चन्द अग्रवाल ने विधान सभा स्थित कार्यालय कक्ष में जी-20 में सम्मिलित अधिकारियों तथा कर्मचारियों को सम्मानित किया। वित्त मंत्री डॉ. प्रेम चन्द अग्रवाल ने जी-20 में सम्मिलित अधिकारियों तथा कर्मचारियों को धन्यवाद करते हुए कहा कि आप सभी के अथक प्रयास से बहुत ही कम समय में हम जी-20 का सफल आयोजन कर पाये हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का धन्यवाद करते हुए कहा कि प्रदेश को जी-20 की तीन बैठकों (एक रामनगर तथा दो ऋषिकेश में) के आयोजन का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

वित्त मंत्री डॉ. प्रेम चन्द अग्रवाल ने कहा कि अधिकारियों के कुशल नेतृत्व तथा कर्मचारियों के उत्कृष्ठ कार्य एवं तत्परता के परिणामस्वरूप हम जी-20 जैसे अंतर्राष्ट्रीय आयोजनों का सफल नेतृत्व कर पाये हैं। उन्होंने कहा कि जी-20 डेलिगेट्स के जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर स्वागत से लेकर श्री गंगा  आरती तक का कार्यक्रम बहुत ही अद्भुत एवं स्मरणीय रहा। वित्त मंत्री डॉ. प्रेम चन्द अग्रवाल ने कहा कि जी-20 के दौरान सड़क मार्ग, पेयजल सुविधा, लाईट, सीवर लाईन एवं सौन्दर्यीकरण का जो भी कार्य किया गया वह बहुत ही सराहनीय है। उन्होंने कहा कि श्रीगंगा आरती के आयोजन को लेकर त्रिवेणी घाट के सौन्दर्यीकरण का कार्य अद्भुत रहा। वित्त मंत्री डॉ. प्रेम चन्द अग्रवाल ने अधिकारियों तथा कर्मचारियों को सम्मानित करते हुए कहा कि यदि इच्छाशक्ति हो तो अल्प समयावधि में भी अच्छे से अच्छा आयोजन सफल बनाया जा सकता है। उन्होंने स्थानीय निवासियों  तथा पर्यटकों से अनुरोध किया कि जी-20 के दौरान किया गया सौन्दर्यीकरण को बनाये रखना हम सबकी नैतिक जिम्मेदारी है।

जिलाधिकारी ने कहा कि वित्त मंत्री डॉ. प्रेम चन्द अग्रवाल ने अधिकारी/कर्मचारियों को सम्मानित तथा प्रोत्साहित किया है जिससे सभी का मनोबल बढ़ा है। उन्होंने कहा कि आगे यही प्रयास रहेगा कि जो कार्य किए गए है उन कार्याें का ठीक प्रकार से रख-रखाव हो तथा साफ-सफाई के कार्य ठीक प्रकार से रहे। आगे भी टीम भावना से कार्य करने का प्रयास करेंगे।

उपाध्यक्ष एमडीडीए/महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी ने कहा कि सभी विभाग टीम भावना से कार्य करते हुए आगे बढ़े तथा एयरपोर्ट से लेकर देहरादून, ऋषिकेश, लक्ष्मण झूला आदि सभी क्षेत्रों में सभी विभागों ने आपसी समन्वय से मिलकर कार्य किया सभी के सम्मिलित प्रयास से जी-20 कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। मा0 मंत्री ने सभी का सम्मान किया जिससे सभी का मनोबल बढेगा। इस अवसर पर वित्त मंत्री डॉ. प्रेम चन्द अग्रवाल ने जिलाधिकारी, देहरादून सोनिका, उपाध्यक्ष, एमडीडीए बंशीधर तिवारी, सीडीओ, देहरादून झरना कमठान, अपर जिलाधिकारी प्रशासन डाॅ0 एस के बरनवाल, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रामजीशरण, सचिव, एमडीडीए मोहन सिंह बर्निया, उप सचिव एमडीडीए रज्जा अब्बास, एएमएनए नगर निगम ऋषिकेश राहुल गोयल, उपजिलाधिकारी ऋषिकेश सौरभ असवाल, तहसीलदार अमृता शर्मा, एमडीडीए आशाराम जोशी,  जिला विकास अधिकारी सुशील मोहन डोभाल, डीपीआरओ विद्या सिंह सोमवाल, डीपीओ मोहित चैधरी, जिला प्रोबेशन अधिकारी मीना बिष्ट, सहायक निदेशक सूचना बद्री चन्द नेगी, जिला समाज कल्याण अधिकारी गोवर्धन, स्मार्ट सिटी पीआरओ प्रेरणा ध्यानी, अधि0अभि0 लोनिवि ऋषिकेश धीरेन्द्र कुमार, उद्यान अधिकारी मिनाक्षी जोशी, सहित अन्य विभाग के जी-20 में तैनात अधिकारीगणों/कार्मिकों को सम्मानित किया गया।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • 16वीं जनगणना में डिजिटल क्रांति, पुलिस कर्मियों को स्व-गणना का प्रशिक्षण
  • संयुक्त निदेशक सूचना केएस चौहान ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को भेंट की अपनी पुस्तक “पहलगाम … जब समय थम सा गया”
  • अनोखी शादी : एक परिवार में 06 शादियां, दुल्हन लेकर जाएगी बारात, गहने और शराब को लेकर भी बड़ा फैसला
  • वाहन में काली फिल्म, हूटर और हुड़दंग, श्रीनगर पुलिस ने वाहन सीज कर तुरंत लिया सख्त एक्शन
  • खरगे के बयान पर सियासी घमासान: भाजपा ने चुनाव आयोग से की सख्त कार्रवाई की मांग
  • नेपाल के गृह मंत्री सुधन गुरुंग का इस्तीफा, 26 दिन में छोड़ा पद, ये विवाद बना कारण
  • बदरीनाथ धाम की यात्रा को लेकर डीएम एवं एसपी ने किया पुलिस अधिकारियों और जवानों को ब्रीफ
  • सचिव आवास डॉ. आर राजेश कुमार की अध्यक्षता में बैठक, अर्बन चैलेंज फंड से बदलेगा उत्तराखंड का शहरी परिदृश्य
  • ऋषिकेश यात्रा ट्रांजिट कैंप में पहाड़ी स्वाद का संगम, यात्रियों को मिल रहा खास अनुभव, सीएम धामी की पहल, डीएम सविन बंसल की निगरानी, यात्रियों के लिए बेहतरीन व्यवस्थाएं
  • उद्धव-कुबेर जी की पावन डोलियाँ पहुँचीं बद्रीनाथ धाम, कपाट खुलने की तैयारियाँ तेज
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.