सोमवार, अक्टूबर 5, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
5th अक्टूबर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

तीसरी जी-20 बैठक को लेकर व्यवस्थाएं चाक-चौबंद, और निखरा ऋषिकेश क्षेत्र का रूप, रविवार को भारी बारिश के बावजूद व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में जुटे रहे MDDA अधिकारी

बीते रोज से ही विदेशी मेहमानों के उत्तराखंड पहुँचने का सिलसिला है जारी

शेयर करें !
posted on : जून 25, 2023 3:07 अपराह्न
 
देहरादून। 26 जून से देवभूमि उत्तराखंड के ऋषिकेश क्षेत्र में शुरू होने जा रही तीसरी जी-20 बैठक को लेकर चाक-चौबंद व्यवस्थाएं की गई हैं। मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण के अधिकारी रविवार को भारी बारिश के बावजूद मोर्चे पर डटे रहे। वहीं, प्राधिकरण की मेहनत का असर स्पष्ट रूप से जी-20 बैठक के लिए प्रस्तावित स्थलों पर स्पष्ट नजर आ रहा है। पहली बार उत्तराखंड को भी जी-20 की मेजबानी का मौका मिला है। कुल तीन बैठकें देवभूमि में रखी गई, जिनमें से दो पूर्व में रामनगर एवं ऋषिकेश क्षेत्र में मई माह में सम्पन्न हो चुकी हैं। 26 से 28 जून तक होने वाली अंतिम जी-20 के लिए एक बार फिर ऋषिकेश क्षेत्र मेजबान होगा। ऐसे में कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही। इस बैठक के लिए बीते रोज से ही विदेशी मेहमानों के पहुँचने का सिलसिला शुरू हो चुका है। जिनका जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर उत्तराखंड की पारंपरिक और रंग बिरंगी संस्कृति की छटाओं के साथ स्वागत किया जा रहा है। पूर्व में हुई दो बैठकों में भी मई माह में हुई जी-20 बैठक में विदेशी मेहमानों को जहां मुनी-की-रेती में गंगा तट पर आरती के जरिये देवभूमि के आध्यात्मिक पक्ष से रूबरू कराया गया तो वहीं, टिहरी के गांव में विदेशियों को ले जाकर उन्हें पहाड़ी लोगों की जीवनशैली से भी अवगत कराया गया।
इस बैठक के लिए प्राधिकरण स्तर से भव्य रूप से कार्यों को किया जा रहा है। एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने बताया कि ऋषिकेश नगर निगम क्षेत्र के सौंदर्यीकरण की जिम्मेदारी एमडीडीए को दी गई है। ऐसे में बाजारों में फसाड को एक समान रूप से किया गया है। इसके अलावा जॉलीग्रांट से लेकर रानीपोखरी आदि रास्ते में सभी भवनों को एक रंग में रंगा गया है। रविवार को भारी बारिश के बीच आज भी ऋषिकुंड के सौंदर्यीकरण के साथ ही साथ त्रिवेणी घाट पर आरती की तैयारी और साज-सज्जा का काम एमडीडीए की टीम द्वारा किया जा रहा है। नटराज चौक से त्रिवेणी घाट की तरफ जाने वाली सड़क का सौंदर्य भी निखरकर सामने आ रहा है।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA_compressed.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-_उत्तराखंड_-2.00-MIN_compressed.mp4

हाल के पोस्ट

  • वारंटियो के विरूद्ध दून पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही, विगत 2 दिवस में 12 वारंटियो को पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • विकास भी, विरासत भी और जनसुविधा भी – धामी सरकार ने तेज की शहरों को संवारने की कवायद
  • मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में चम्पावत को मिल रही विकास की नई पहचान, ₹237.74 करोड़ के आईएसबीटी सहित शारदा घाट, गोल्ज्यू कॉरिडोर और मंदिरों के सौंदर्यीकरण कार्यों को गति
  • विरासत की ताकत, विकास की रफ्तार से बदलेगा चम्पावत – मुख्यमंत्री धामी
  • खाद्य सुरक्षा विभाग की देर रात नन्हेड़ा अनेतपुर में बड़ी कार्रवाई, पामोलीन से पनीर बनाने का खेल बेनकाब, 2 क्विंटल एनालॉग पनीर किया नष्ट
  • जनजातीय संस्कृति, परंपरा और गौरव का उत्सव बना उत्तराखंड आदि रंगोत्सव, खटीमा में बिखरे सांस्कृतिक विविधता के रंग
  • बनबसा-टनकपुर क्षेत्र के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, सीएम धामी ने की जनहित से जुड़ी चार महत्वपूर्ण घोषणाएं
  • सीमांत क्षेत्रों तक सरकार, विकास को नई रफ्तार; बनबसा में हुई पहली बार धामी कैबिनेट की बैठक, दर्जनों महत्वपूर्ण निर्णयों पर लगी मुहर
  • संजीव के “मांजी मसाले” ने पहाड़ में जमाई धाक, कई जिलों तक पहुंचा कारोबार
  • सड़कों की हकीकत परखने उतरे एसडीएम संदीप कुमार, कौड़िया-मोटाढाक और कोटद्वार-मवाकोट-कण्वाश्रम मार्ग का निरीक्षण, बारिश में उखड़े पैच और दरारों पर विभाग को दिए सख्त निर्देश
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.