मंगलवार, जुलाई 28, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
28th जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

एम्स ऋषिकेश में नई पहल, इलाज के लिए आने वाले मरीजों को हेल्प डेस्क से मिलेगी स्वास्थ्य संबन्धी मदद और जानकारी, एम्स सेवावीर दल का गठन

शेयर करें !
posted on : जून 21, 2023 7:16 अपराह्न
ऋषिकेश : इलाज हेतु एम्स, ऋषिकेश आने वाले आम मरीजों को आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराने और जरूरी स्वास्थ्य संबन्धी मदद अब और आसान तरीके से मिल सकेगी। इसके लिए बाकायदा एम्स प्रशासन द्वारा एम्स सेवावीर दल का गठन किया गया है। जो कि दो अलग-अलग स्थानों पर बनाई गई हेल्प डेस्क के माध्यम से जनसामान्य की सहायता के लिए 24 घंटे उपलब्ध रहेंगे। गौरतलब है कि अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में पूर्व में कार्यरत सिविल सुरक्षाकर्मियों की बीती 28 फरवरी को सेवा समाप्त कर दी गई थी। करीब ढाई महीने बेरोजगारी का दंश झेलने के बाद संस्थान से हटाए कर्मियों को आउटसोर्स कंपनी के माध्यम से पुनः बहाल कर सेवावीर के रूप में तैनाती दे दी गई है। एम्स के यह सेवावीर अस्पताल में 24 घंटे मरीजों की स्वास्थ्य संबंधी सहायता करने में मददगार होंगे। इसके लिए बाकायदा एम्स परिसर में दो सेवावीर हेल्प डेस्क स्थापित की गई हैं। संस्थान में इलाज के लिए आने वाले मरीजों को ट्राॅमा सेंटर के निकट तथा हॉस्पिटल बिल्डिंग में न्यूरो ओपीडी के निकट भू-तल पर सेवावीर हेल्प डेस्क बनाई गई है। प्रतिदिन की दैनिक तीनों पालियों में 100 से अधिक सेवावीर मरीजों की मदद करेंगे। 
संस्थान की कार्यकारी निदेशक प्रोफेसर (डॉ.) मीनू सिंह की पहल पर गठित की गई एम्स सेवावीर टीम अस्पताल में उपचार कराने के लिए आने वाले मरीजों की संपूर्ण सहायता के लिए संस्थान के प्रवेश द्वार पर 24 घंटे उपलब्ध रहेगी। जिससे संस्थान में आने वाले मरीजों को किसी भी तरह की दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। एम्स की कार्यकारी निदेशक प्रोफेसर (डॉ. ) मीनू सिंह की पहल पर बेहतर सेवा कार्य करने वाले इन गार्ड्स की सेवावीर टीम बनाई गई है। जो एम्स में इलाज के लिए आने वाले मरीजों खासकर वृद्ध, दिव्यांगजनों, महिलाओं को अस्पताल से संबंधित सामान्य जानकारियां उपलब्ध कराएंगे। साथ ही व्हील चेयर, स्ट्रेचर उपलब्ध कराने, पंजीकरण, ओपीडी तक छोड़ने, जांच आदि में सहायता प्रदान करेंगे।  इसके लिए एम्स परिसर स्थित ट्रॉमा सेंटर के बाहर बाकायदा हेल्प डेस्क स्थापित की गई है। इस स्थान पर पहुंच कर मरीज एम्स सेवावीर डेस्क से अस्पताल से संबंधित किसी भी तरह की जानकारी ले सकते हैं। विभिन्न सामाजिक संस्थाओं व एम्स में आने वाले मरीजों ने लोगों की सहायता के लिए संस्थान प्रमुख द्वारा की गई इस पहल की सराहना की है।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, मुख्यमंत्री ने बढ़ाया उत्साह
  • जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने विभागीय कार्यों की समीक्षा कर दिए समयबद्ध एवं प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश, जनहित एवं नवाचार आधारित पहलों पर विशेष जोर
  • जनसमस्याओं के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने सुनीं 164 शिकायतें
  • राज्यमंत्री श्याम अग्रवाल ने देहरादून के महापौर सौरभ थपलियाल से की शिष्टाचार भेंट, शहर के विकास कार्यों पर हुई विस्तृत चर्चा
  • राजकीय महाविद्यालय कण्वघाटी में कारगिल दिवस पर अमर शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि
  • ऋषिकुल स्नातक एवं स्नातकोत्तर एसोसिएशन की कार्यकारिणी बैठक में राष्ट्रीय एलुमनाई मीट-2026 की तैयारियों को लेकर व्यापक मंथन
  • गैरसैंण विधानसभा सत्र की तैयारियों में जुटा प्रशासन
  • कर्णप्रयाग-नैनीताल हाइवे पर क्षतिग्रस्त काजवे हादसों को देता न्यौता
  • पौड़ी गढ़वाल : जनता मिलन में 34 शिकायतों पर सुनवाई, अधिकांश का मौके पर हुआ निस्तारण
  • सुयालकोट भूस्खलन का हो स्थायी समाधान
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.