शुक्रवार, अप्रैल 3, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
3rd अप्रैल 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

भारत जल्द बनेगा दुनिया का सबसे ज्यादा तेल खपत वाला देश – आईईए प्रमुख

शेयर करें !
posted on : जून 17, 2023 2:08 अपराह्न

 
नई दिल्ली (भाषा): अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी (आईईए) प्रमुख फातिह बिरोल ने बुधवार को कहा कि भारत तेल खपत के मामले में जल्द ही चीन को पछाड़कर पहले स्थान पर पहुंच जाएगा। इसके साथ ही बिरोल ने कहा कि भारत के पास हरित हाइड्रोजन उत्पादन में सबसे आगे निकलने का अवसर भी है। भारत इस समय ऊर्जा खपत के मामले में दुनिया भर में तीसरे स्थान पर है। माना जा रहा है कि जनसंख्या के मामले में भारत चीन को पीछे कर पहले स्थान पर आ चुका है। ऐसी स्थिति में भारत की ईंधन जरूरत और बढ़ने की संभावना है।
जी-20 समूह के एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने आए बिरोल ने पीटीआई-भाषा के साथ बातचीत में कहा, “भारत में तेल की मांग बढ़ेगी। मुझे लगता है कि वैश्विक तेल मांग में भारत जल्द ही चीन को पछाड़कर पहले स्थान पर पहुंच जाएगा।” उन्होंने कहा, “चीन में तेल की मांग कमजोर होने के पीछे एक तथ्य ये भी है कि वहां कारों और बसों को तेजी से इलेक्ट्रिक ढांचे में ढाला जा रहा है।” चीन में इलेक्ट्रिक वाहनों को काफी तेज गति से अपनाया जा रहा है जिससे वहां पेट्रोल और डीजल की खपत में कमी आ रही है। उन्होंने उम्मीद जताई कि भारत में भी इलेक्ट्रिक वाहनों के इस्तेमाल की रफ्तार तेजी से बढ़ेगी। इसके पहले उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि भारत के पास हरित हाइड्रोजन के क्षेत्र में सबसे आगे रहने का एक अवसर है। उन्होंने कहा, “मेरे हिसाब से भारत हरित हाइड्रोजन में महाशक्ति बनने का ऐतिहासिक अवसर गंवाने का जोखिम नहीं ले सकता है।” उन्होंने नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों से बिजली उत्पादन में भारत की प्रगति पर भी खुशी जताई। 
 
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • उत्तराखंड में कृषि और राजस्व कर्मियों का सरकार के खिलाफ हल्ला बोल
  • उत्तराखंड : 30 साल बाद लौटा पति, हुआ भावुक मिलन, पत्नी की आंखें हुईं नम
  • धूमधाम से निकली हनुमान जयंती रैली
  • ‘संस्कार युक्त, नशामुक्त युवा’ विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन, धरा रावत ने पाया प्रथम स्थान
  • व्यवसायिक एलपीजी सिलेण्डर वितरण के लिए नई एसओपी, राज्य को मिला अतिरिक्त 26 प्रतिशत का कोटा, सचिव आनंद स्वरूप ने जारी की संशोधित एसओपी
  • एनडीएमए और यूएसडीएमए ने चारधाम यात्रा के लिए कसी कमर, गृह मंत्रालय के निर्देश पर 10 अप्रैल को होगी माॅक ड्रिल
  • उत्तराखंड पुलिस को “राष्ट्रपति पुलिस कलर”, सीएम पुष्कर सिंह धामी ने बताया ऐतिहासिक उपलब्धि
  • उत्तराखंड के राजकीय महाविद्यालयों में हाईटेक होंगी प्रयोगशालाएं – डाॅ. धन सिंह रावत
  • अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री खजान दास ने विभागीय कार्यों की समीक्षा की, योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार के दिए निर्देश
  • मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने की कुंभ मेला-2027 की तैयारियों की समीक्षा, विभिन्न संगठनों से भी कुंभ मेला की व्यवस्थाओं को लेकर किया विचार-विमर्श, सभी व्यवस्थाओं को समय से पूरा करने के निर्देश
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.