रविवार, अक्टूबर 18, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
18th अक्टूबर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

ओडिशा : बालासोर रेल हादसे में जो भी दोषी पाए जाएंगे, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा – पीएम नरेन्द्र मोदी

अस्पताल में घायलों का हालचाल जाना और बातचीत की, इस दुख की घड़ी में सरकार मृतकों के परिजनों के साथ है

शेयर करें !
posted on : जून 3, 2023 11:55 अपराह्न

-फोन कर स्वास्थ्य मंत्री और अधिकारियों को दिए निर्देश

भुवनेश्वर : ओडिशा के बालासोर में भीषण रेल हादसा होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी घटनास्थल पर पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन का जायजा लिया। इसके बाद वे अस्पताल पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना और उनसे बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि जो भी लोग इस घटना में दोषी पाए जाएंगे उन्हें बख्शा नहीं जाएगा और सख्त से सख्त सजा दी जाएगी। इस दौरान पीएम मोदी बेहद दुखी भी नजर आए। बता दें कि इस रेल हादसे में अब तक 250 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है जबकि हजारों लोग घायल हैं। उन्होंने मीडिया को दिए अपने संबोधन में कहा कि बहुत ही दर्दनाक और विचलित करने वाला हादसा है। मेरे पास इस वेदना को प्रकट करने के लिए शब्द नहीं है, ईश्वर सब को शक्ति दें, ताकि वो दुख की घड़ी से निकल सकें।


पीएम मोदी ने कहा कि इस दुख की घड़ी में सरकार मृतकों के परिजनों के साथ है। उन्होंने कहा कि दुर्घटना के जिम्मेदार लोगों को बख्शा नहीं जाएगा और सख्त से सख्त सजा दी जाएगी। उन्होंने कहा कि रेलवे ने अपनी पूरी शक्ति रेस्क्यू ऑपरेशन और रेल परिचालन को फिर से शुरू करने में लगा दी है। हम अपनी व्यवस्थाओं को और प्राथमिकता देते हुए आगे बढ़ाएंगे। इससे पहले हादसे की जगह पर पीएम मोदी ने चल रहे राहत कार्यों की समीक्षा की और इस दौरान उन्होंने एकजुट होकर उन्हें काम करने को कहा।


पीएम मोदी घटनास्थल से मोबाइल फोन पर भी बात करते हुए दिखे। इस दौरान उन्होंने फोन पर कैबिनेट सचिव और स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया से सीधे बात की। उन्होंने अधिकारियों से लोगों के अच्छे इलाज की व्यवस्था करने का निर्देश दिया। पीएम मोदी ने अधिकारियों को घायलों और उनके परिवारों को सभी आवश्यक सहायता प्रदान करने का आदेश दिया। फिलहाल, हादसे की संयुक्त जांच रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें इस भीषण घटना के पीछे सिग्नल से संबंधित गलती सामने आई है।

 

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA_compressed.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-_उत्तराखंड_-2.00-MIN_compressed.mp4

हाल के पोस्ट

  • छोटे उद्यमियों के निवेश पर सवाल उठाना उनके परिश्रम और रोजगार सृजन का अपमान – विनय शंकर पांडे
  • ग्लोबल इन्वेस्टर समिट पर भ्रामक खबरों को सचिव उद्योग विनय शंकर पांडे ने किया खारिज, ₹1.01 लाख करोड़ से अधिक के निवेश की ग्राउंडिंग, ₹24 हजार करोड़ के नए निवेश की तैयारी
  • देहरादून में 5-दिवसीय बाल लेखन कार्यशाला संपन्न, हस्तलिखित पुस्तकों ने मोहा मन
  • आईएएस बंशीधर तिवारी के नाम से बनी फर्जी फेसबुक आईडी, रहें सतर्क!
  • विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण की पहल से कोटद्वार में 675 करोड़ से बनेगा राज्य का चौथा सबसे बड़ा बिजली उपकेंद्र
  • कपाट बंद होते ही शीतकालीन प्रवास पर निकले बाबा रुद्रनाथ
  • हटाई गई मतदाता प्रविष्टियों का घर-घर सत्यापन, पात्र मतदाताओं पर फोकस
  • पहाड़ की सड़कों पर रफ्तार नहीं, सावधानी जरूरी
  • चम्पावत की हर ग्रामसभा को 10 लाख, 96 करोड़ की 16 योजनाओं की सौगात
  • अक्षय कुमार ने सीएम धामी से की मुलाकात, उत्तराखंड में फिल्म निर्माण पर चर्चा
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.