शनिवार, जून 13, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
13th जून 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

बोर्ड परीक्षा के मेधावी छात्र होंगे सम्मानित – शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत

कहा शिक्षकों की पदोन्नति में सहयोग करें शिक्षक संगठन, शिक्षा की गुणवत्ता को लेकर विभिन्न बिन्दुओं पर हुआ मंथन

शेयर करें !
posted on : मई 29, 2023 9:41 अपराह्न
 
देहरादून : विद्यालयी शिक्षा बोर्ड की परिषदीय परीक्षा-2023 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 467 छात्र-छात्राओं को मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में सम्मानित किया जायेगा। जिसकी तैयारी के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दे दिये गये हैं। शिक्षा विभाग में लम्बे समय से पदोन्नति के रिक्त पद जल्द से जल्द भरे जा सके, इसके लिये विभिन्न शिक्षक संगठनों एवं न्यायालय में वाद से संबंधित पक्षों को आपसी सहमति बनाकर विभाग को सहयोग करने को कहा। इसके अलावा बोर्ड परीक्षाओं के परीक्षाफल एवं अटल उत्कृष्ट विद्यालयों की समीक्षा कर विभागीय अधिकारियों को ठोस कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिये।
सूबे के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने आज विधानसभा स्थित कार्यालय कक्ष में शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली। शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि सूबे में गुणवत्तापरक शिक्षा मुहैया कराने के लिये राज्य सरकार प्रतिबद्ध है, इसके लिये शिक्षा विभाग कई योजनाओं पर काम कर रहा है। उन्होंने बताया कि विद्यालयी शिक्षा बोर्ड की परिषदीय परीक्षा-2023 की प्रवीणता सूची में टॉप-25 स्थान प्राप्त करने वाले 467 मेधावी छात्र-छात्राओं को मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में आयोजित सम्मान समारोह में सम्मानित किया जायेगा। जिसमें हाईस्कूल के 337 जबकि इंटरमीडिएट के 130 छात्र-छात्राएं शामिल होंगी।
शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि विभाग के अंतर्गत शिक्षकों के विभिन्न पदों पर पदोन्नति को लेकर बैठक में विस्तृत चर्चा की गई। उन्होंने बताया कि लम्बे समय से एल.टी. से प्रवक्ता एवं प्रधानाध्यापक के पदों पर पदोन्नति नहीं हो पाई, जबकि विभाग पदोन्नति के रिक्त पदों को जल्द से जल्द भरना चाहता है। लेकिन शिक्षक संगठनों एवं न्यायालय में वाद दायर करने वाले शिक्षकों के मध्य आपसी सहमति न बनने से पदोन्नति की प्रक्रिया में अड़चन आ रही है। विभागीय मंत्री ने बताया कि उनेक द्वारा पूर्व में ही सभी शिक्षक संगठनों एवं न्यायालय में वाद दायर करने वाले शिक्षकों की बैठक कर आपसी सहमति से पूरे प्रकरण का शीघ्र निस्तारण करने को कहा जा चुका है, ताकि शिक्षकों, प्रधानाध्यापक एवं प्रधानाचार्य के रिक्त पदो पदोन्नति से भरा जा सके।
शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि बैठक में विभाग से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर भी विस्तृत चर्चा की गई। जिसमें विद्या समीक्षा केन्द्र एवं कलस्टर स्कूल योजना भी शामिल है। इसके अलावा उन्होंने परिषदीय परीक्षा एवं अटल उत्कृष्ट विद्यालयों की समीक्षा कर विभागीय अधिकारियों को भविष्य के लिये ठोस कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिये ताकि बोर्ड परीक्षाओं में छात्र-छात्राएं और बेहतर प्रदर्शन कर सके। बैठक में सचिव विद्यालयी शिक्षा रविनाथ रमन, सचिव न्याय नरेन्द्र दत्त, उच्च न्यायालय के चीफ स्टैंडिंग काउंसिल सी.एस. रावत, अपर महाधिवक्ता ए.पी. सिंह, महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा बंशीधर तिवारी सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। 
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • राज्य सरकार रियल एस्टेट क्षेत्र में पूर्ण पारदर्शिता, जवाबदेही और उपभोक्ता हितों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध – सचिव डॉ. आर राजेश कुमार
  • लोहाघाट विधानसभा की पाटी नगर पंचायत में निर्दलीय नारायण लाल का परचम, जीत के बाद नारायण लाल ने लगाए धामी ज़िंदाबाद के नारे, बोले – “धामी जी के सेवक थे और रहेंगे”
  • दरबार श्री गुरु राम राय जी महाराज की संगतों पर पत्थरबाजी, संगतों ने भू-माफिया को पकड़कर किया पुलिस प्रशासन के हवाले
  • परमपूज्य ब्रह्मलीन श्रीमहंत इन्दिरेश चरण दास जी महाराज के महानिर्वाण दिवस पर किया गुरु का सिमरन, संगतों ने रक्तदान कर निभाई सेवा की परंपरा, 101 यूनिट रक्त संग्रहित
  • बद्रीनाथ से लौट रही श्रद्धालुओं की बस के ब्रेक फेल, आईटीबीपी की तत्परता से टला बड़ा हादसा
  • अतिक्रमणकारियों पर प्रशासन की सख्ती, कई स्थानों से सरकारी भूमि कराई मुक्त; डीएम स्वाति एस. भदौरिया ने कहा – राजकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए निरंतर जारी रहेगा अभियान 
  • घस्तोली से खराब वाहन ला रहा ट्रक बद्रीनाथ के पास पलटा, एक युवक की मौत
  • उत्तराखंड में 11 और 12 जून को मौसम का ऑरेंज अलर्ट, कई जिलों में ओलावृष्टि और तेज हवाओं की चेतावनी
  • भाजपा घर-घर रिपोर्ट कार्ड नहीं, 12 साल के अधूरे वादों का हिसाब लेकर जाए : गणेश गोदियाल
  • अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा प्रहार, जीएमएस रोड और शिमला रोड के दो निर्माण सील
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.