posted on : मई 26, 2023 4:34 अपराह्न
कोटद्वार। गढ़वाल लोकसभा सीट के पूर्व सांसद प्रत्याशी मनीष खण्डूरी ने पूर्व निर्धारित कार्यक्रमानुसार लैन्सडाउन विधानसभा क्षेत्रान्तर्गत रिखणीखाल प्रखण्ड में रिखणीखाल, देवियोखाल, डाबरी, ढाबखाल, सिसल्डी कस्बों में जनता एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं से सम्पर्क कर नुक्कड़ सभाएं की। नुक्कड़ सभाओं में बोलते हुए पूर्व सांसद प्रत्याशी मनीष खण्डूरी ने कहा कि वर्तमान में प्रदेश और देश में भाजपा की डबल इंजन सरकारें जनमुद्दों महंगाई, बेरोजगारी, महिला शौषण, भ्रष्टाचार निवारण के प्रति कतही गम्भीर नहीं है। जनसमस्याओं के निस्तारण में पूरी तरह असफल है। देश की जनता की जिम्मेदारी है की सामाजिक सदभाव को कायम रखने, बेरोजगारी और मंहगाई से निजात पाने के लिए प्रत्येक दशा में भाजपा सरकार को सत्ताचुर किया जाए । जनसम्पर्क एवं कार्यकर्ताओं से सम्पर्क कार्यक्रम अवसर पर मनीष खण्डूरी के साथ जिलाध्यक्ष विनोद डबराल, रंजना रावत पूर्व प्रदेश महामंत्री, मंदीप पटवाल ब्लाक अध्यक्ष जहरीखाल, प्रमोद रावत ब्लाक अध्यक्ष रिखणीखाल, मनीष सुन्द्रियाल ब्लाक अध्यक्ष नैनीडांडा, मनोज रावत, अमित राज सिंह पूर्व जिलाध्यक्ष यूथ कांग्रेस, विक्रांत खंतवाल, राजीव जखमोला, बलवीर सिंह रावत आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।




