posted on : मई 24, 2023 6:15 अपराह्न
लैंसडाउन : भक्त दर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय जयहरीखाल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक समारोह 2022-23 जो मुख्य अतिथि के रूप में लैंसडाउन विधान सभा क्षेत्र के विधायक महंत दिलीप सिंह रावत की गरिमामयी उपस्थिति में मनाया गया । विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रो संजय ऋषीश्वर डायरेक्टर अग्रसेन हिमालयी गढ़वाल विश्वविद्यालय पोखड़ा एवं प्रो संजय कुमार प्राचार्य राजकीय स्नातक महाविद्यालय सतपुली उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारम्भ विधायक महंत दिलीप रावत द्वारा सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलित कर की गई।
आयोजित वार्षिक समारोह में वर्ष 2022- 23 के मेधावी छात्र छात्राओं/अनुशासित छात्र छात्राओं/G 20 कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले प्रतिभागियों को किया गया पुरस्कृत किया गया ।(मेधावी छात्र छात्राओं में पूनम, शिवांगी, ऋषभ महारा, शालिनी नेगी , आकांक्षा नेगी, मोहित सिंह नेगी, योगिता, मोनिका रावत आदि को किया पुरस्कृत। सर्वश्रेष्ठ अनुशासित छात्र छात्राओं में तनिषा, मोहित बिष्ट , साक्षी, सर्वेंद्र, अनुजा , नागेंद्र देवरानी को किया गया पुरस्कृत) । साथ ही इंस्पायर स्कॉलरशिप में कुमारी तेजस्वी को पुरस्कृत किया गया और हिंदी विषय नेट परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले छात्र सूरज चन्द को भी किया गया पुरस्कृत। वार्षिक समारोह कार्यक्रम के दौरान नमामि गंगे कार्यक्रम की वार्षिक पत्रिका का विधायक महंत दिलीप सिंह रावत द्वारा किया गया विमोचन। महाविद्यालय के छात्र संघ द्वारा महाविद्यालय के विकास सम्बंधी मांग पत्र जिसमें विशेषकर खेल का मैदान, छात्रा कॉमन रूम के लिए शौचालय और व्यायामशाला के जीर्णोद्धार किए जाने का सौंपा गया मांग पत्र।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक महंत दिलीप रावत ने अपने संबोधन में कहा की गुरुजी के परिश्रम से महाविद्यालय दिव्य बन रहा है। महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. डॉ. एलआर राजवंशी द्वारा महाविद्यालय की विशेष उपलब्धियों से अवगत कराया गया साथ ही छात्र संघ द्वारा दिए गए मांग पत्र पर सकारात्मक कार्यवाही किए जाने हेतु विधायक लैंसडाउन से अनुरोध भी किया गया । कार्यक्रम का संचालन डॉ. डीसी बनी और डॉ उमेश ध्यानी द्वारा किया गया। इस अवसर महाविद्यालय के छात्र छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुति दी गई जिसकी विधायक लैंसडाउन द्वारा प्रशंसा भी की गई। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक व शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।




