गुरूवार, नवम्बर 6, 2025
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
6th नवम्बर 2025
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

उत्तराखंड में आंधी-तूफ़ान ने मचाई तबाही, 3 लोगों की मौत, कई जगह गिरे पेड़

शेयर करें !
posted on : मई 25, 2023 5:38 अपराह्न

देहरादून :  मौसम विभ्हाग का अलर्ट सही साबित हुआ। पहले ही आंधी-तूफ़ान का अलर्ट जारी कर दिया गया था। मिजाज ऐसा बिगड़ा कि जगह-जगह पेड़ गिरने लगे। अधिवक्ता समेत तीन लोगों की मौत हो गई। इधर, आज भी मौसम को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। ज्वालापुर में कटहरा बाजार में अंसारी मार्केट में करीब 100 वर्ष पुराना पीपल का पेड़ रात साढ़े नौ बजे अचानक गिर गया। दो घंटे के रेस्क्यू में इरफान, समीर और हर्ष को निकाल लिया गया। इरफान गंभीर है, उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। वहीं, मौके से लापता मुनीर (10 वर्ष) रात करीब पौने एक बजे मलबे में दबा मिला। अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया गया। हरिद्वार में ही कोतवाली क्षेत्र स्थित चमगादड़ टापू में भी एक पेड़ गिर गया। इसकी चपेट में आने से सोनीपत निवासी योगेश की मौत हो गई। कुमाऊं मंडल के हल्द्वानी में रामपुर रोड पर मानपुर पश्चिम में चलती कार पर विशालकाय पेड़ गिर गया।

जिससे चालक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान हाईकोर्ट के अधिवक्ता तनुज सेमवाल के रूप में हुई है। तनुज पौड़ी के रहने वाले थे। उनकी बेटी रुद्रपुर में रहती है। परिवार नैनीताल के नैनागांव में रहता है। वह आइसक्रीम खाते हुए जा रहे थे, तभी हादसा हो गया। पुलिस पहुंची तो उनकी सांसे थम चुकी थीं, जबकि आइसक्रीम की स्टिक उनके मुंह में दबी थी। कोटद्वार में बुद्धा पार्क के पास सड़क पर दो पेड़ गिर गए। हादसे में एक व्यक्ति घायल हो गया। राज्य के कई जगहों पर बिजली आपूर्ति भी बाधित रही।

मौसम विभाग के मुताबिक आज 24 मई को राज्य के जनपदों में गर्जन के साथ कहीं कहीं तीव्र बौछार होने , ओलावृष्टि वज्रपात और 30 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। जिसको लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है वहीं राज्य के पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले में कहीं-कहीं भारी बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात की संभावना है जिसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक 26 मई को राज्य के जनपदों में गरज चमक के साथ बारिश ओलावृष्टि और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है जिसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

 

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/10/yuva_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • देहरादून में घंटाकर्ण भक्तों की महत्वपूर्ण बैठक — जनवरी में उत्तराखंड स्तर पर होगी भव्य घंटाकर्ण कथा का आयोजन
  • प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने सुबह 5:30 बजे कार्यक्रम स्थल एफआरआई पहुंचे डीएम सविन बंसल
  • राज्य स्थापना की रजत जयंती पर “विकास की गूंज” : सीडीओ वरुणा अग्रवाल ने कहा – महिलाएँ बेझिझक होकर अपनी बात रखें, तभी सफल होगा GPDP
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी बड़ी सौगात : कर्मचारियों को 58% DA से लेकर सड़क, शिक्षा और मां नन्दा राजजात यात्रा सहित सैंकड़ों करोड़ की योजनाओं को मंजूरी
  • संस्कृति, शिक्षा-स्वास्थ्य के विमर्श में नारी शक्ति की जय, प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन के दूसरे सत्र में विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं की स्थिति पर चर्चा
  • संत समाज ने मुख्यमंत्री धामी को दिया आशीर्वाद – “देवभूमि के धर्म-संरक्षक” की उपाधि
  • राज्य सरकार साहित्य और संस्कृति के संरक्षण एवं प्रोत्साहन के लिए कर रही है निरंतर कार्य – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
  • प्रवासी उत्तराखंडी हैं देवभूमि के सच्चे ब्रांड एम्बेसडर – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुनानक जयंती एवं कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर गुरुद्वारा श्री गुरूसिंह सभा रेसकोर्स में मथा टेका
  • पौड़ी गढ़वाल : जिले में आयोजित होगा राष्ट्रव्यापी डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र अभियान
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.