मंगलवार, अक्टूबर 27, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
27th अक्टूबर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

हनुमानजी की धरती पर सर्वप्रथम विभीषण ने की थी स्तुति

शेयर करें !
posted on : मई 23, 2023 7:48 अपराह्न

दिल्ली : जब राम भक्त परम शक्तिशाली हनुमानजी लंका का दहन कर रहे थे तब उन्होंने अशोक वाटिका को इसलिए नहीं जलाया, क्योंकि वहां सीताजी को रखा गया था। दूसरी ओर उन्होंने विभीषण का भवन इसलिए नहीं जलाया, क्योंकि विभीषण के भवन के द्वार पर तुलसी का पौधा लगा था। भगवान विष्णु का पावन चिह्न शंख, चक्र और गदा भी बना हुआ था। सबसे सुखद तो यह कि उनके घर के ऊपर ‘राम’ नाम अंकित था। यह देखकर हनुमानजी ने उनके भवन को नहीं जलाया।


विभीषण के शरण की याचना करने पर सुग्रीव ने श्रीराम से उसे शत्रु का भाई व दुष्ट बताकर उनके प्रति आशंका प्रकट की और उसे पकड़कर दंड देने का सुझाव दिया। हनुमानजी ने उन्हें दुष्ट की बजाय शिष्ट बताकर शरणागति देने की वकालत की। इस पर श्रीरामजी ने विभीषण को शरणागति न देने के सुग्रीव के प्रस्ताव को अनुचित बताया और हनुमानजी से कहा कि आपका विभीषण को शरण देना तो ठीक है किंतु उसे शिष्ट समझना ठीक नहीं है। श्री हनुमानजी ने कहा कि तुम लोग विभीषण को ही देखकर अपना विचार प्रकट कर रहे हो मेरी ओर से भी तो देखो, मैं क्यों और क्या चाहता हूं…। फिर कुछ देर हनुमानजी ने रुककर कहा-जो एक बार विनीत भाव से मेरी शरण की याचना करता है और कहता है-मैं तेरा हूं, उसे मैं अभयदान प्रदान कर देता हूं।यह मेरा व्रत है, इसलिए विभीषण को अवश्य शरण दी जानी चाहिए।


इंद्रा‍दि देवताओं के बाद धरती पर सर्वप्रथम विभीषण ने ही हनुमानजी की शरण में जाकर उनकी स्तुति की थी। विभीषण को भी हनुमानजी की तरह चिरंजीवी होने का वरदान मिला है। वे भी आज सशरीर जीवित हैं। विभीषण ने हनुमानजी की स्तुति में एक बहुत ही अद्भुत और अचूक स्तोत्र की रचना की है। विभीषण द्वारा रचित इस स्तोत्र को ‘हनुमान वडवानल स्तोत्र’ कहते हैं। हनुमानजी ने सबसे पहले सुग्रीव को बाली से बचाया और सुग्रीव को श्रीराम से मिलाया। फिर उन्होंने विभीषण को रावण से बचाया और उनको राम से मिलाया। हनुमानजी की कृपा से ही दोनों को ही भयमुक्त जीवन और राजपद मिला। इसी तरह हनुमानजी ने अपने जीवन में कई राक्षसों और साधु-संतों को भयमुक्त और जीवनमुक्त किया है।

 

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA_compressed.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-_उत्तराखंड_-2.00-MIN_compressed.mp4

हाल के पोस्ट

  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में तेजी से विकसित हो रहा उत्तराखंड- प्रदीप बत्रा
  • महर्षि वाल्मीकि जी: भारतीय संस्कृति के आधार स्तंभ और सामाजिक समरसता के प्रेरणास्रोत
  • उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी के निर्देश पर एमडीडीए का कड़ा एक्शन, अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर शिकंजा, 7 स्थानों पर कार्रवाई
  • एआई के दौर में पत्रकारिता की असली ताकत सत्य की परख, मशीन नहीं ले सकती सजग पत्रकार की जगह
  • कुंभ की तैयारियों पर डीएम मयूर दीक्षित का रात में एक्शन, दीपावली से पहले हरकी पैड़ी समेत घाटों का काम पूरा करने के निर्देश
  • देहरादून में अवैध गैस रिफिलिंग पर बड़ी कार्रवाई, 104 सिलेंडर जब्त; दो गिरफ्तार
  • आयुक्त विनय शंकर पांडेय के निर्देशों पर FDA की बड़ी कार्रवाई, कोर्ट कैंटीन से ढाबों तक छापेमारी, कई प्रतिष्ठानों को नोटिस
  • पहले दिन 102 बैलेट यूनिट, 161 कंट्रोल यूनिट और 115 वीवीपैट की एफएलसी संपन्न
  • शपथ के बाद पहली बार बदरी विशाल के दर पहुंचे राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन
  • समर वैली स्कूल में छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप पर कांग्रेस का प्रदर्शन, गेट फांदकर परिसर में घुसे कार्यकर्ता
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.