रविवार, मई 11, 2025
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
11th मई 2025
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

हरिद्वार के नवनियुक्त जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल, बहुत खास है यह IAS अधिकारी…

शेयर करें !
posted on : मई 18, 2023 11:59 अपराह्न

 

देहरादून: IAS अधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल। दो जिलों के जिलाधिकारी रहने के बाद उनको लगातार तीसरे जिले हरिद्वार की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बहुत कम देखने को मिलता है कि किसी अधिकारी को लगातार तीन-तीन जिलों का डीएम बनने का मौका मिला हो। आपने बहुत सारे जिलों के डीएम देखे होंगे। बहुत ऐसे भी देखे होंगे, जो बहुत फेमस भी हैं, लेकिन अपने कामों से कम और पब्लिसिटी स्टंट्स की वजह से चर्चाओं में रहते हैं।

एक दिन पहले ही सरकार ने 24 IAS और पीसीएस अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया। तीन जिलों में DM बदले गए। उनमें जिस नाम की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है। वह नाम आईएएस धीराज सिंह गर्ब्याल। उनको नैनीताल के बाद अब हरिद्वार की जिम्मेदारी सौंपी गई है। दरअसल, जिलाधिकारी के रूप में IAS अधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल को जो भी जिम्मेदारी मिली। उन्होंने उस जिले के लोगों का दिल जीत लिया। वो जितन सरल हैं। उससे कहीं ज्यादा विजनरी हैं। जिस जिले में तैनात होते हैं। वहां पहुंचने से पहले जिले की सूरत बदलने और कायापलट करने का खाका अपने दिमाग में तैयार कर लेते हैं।

IAS धीराज सिंह गर्ब्याल मंडी परिषण के MD भी रहे। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कई शानदार काम किए। गांवों को हाट बाजार और मिनी मंडियों से जोड़ने का प्रयास किया। पहाड़ी जिलों में उनके कार्यकाल के दौरान कई जगहों पर मिनी मंडियां भी बनी। उनका कार्यकाल समाप्त होने काम आगे नहीं बढ़ पाया।

त्रिवेंद्र सरकार में उनको पौड़ी जिले के डीएम की जिम्मेदारी दी गई। क्रियेटिव और इनोवेटिव सोच रखने वाले IAS धीराज सिंह गर्ब्याल ने पहचान खोते पौड़ी जिले को फिर से पर्यटन के मानचित्र पर लाने का प्लान बनाया। केवल प्लान ही नहीं बनाया। बल्कि, उसे धरातल पर भी उतारा। उसके बाद उन्होंने कंडोलिया पार्क की सूरत बी बदल डाली। केवल आधुनिक सुविधांए ही मुहैया नहीं कराई। बल्कि, पहाड़ की पहचान खोती काष्ट कला को भी फिर जीवंत करने का काम किया। बागवानी से उनको खास लगाव है। उन्होंने पौड़ी जिले के लोगों को सेब की पौध लगाने के लिए प्रेरित किया। प्रशिक्षण भी दिलवाया। इतना ही नहीं सरकारी सेब के बगीचे भी स्थापित किए, जो वर्तमान में फल दे रहे हैं। अपने प्रशासनिक कार्य इस तरह करते हैं कि लोगों को भटकना ना पड़े। लोगों के काम ना रुकें उसके लिए अधिकारियों की जिम्मेदारी तय करते हैं। किसी में काम में अड़चल आए तो खुद भी उस काम को कराने में जुट जाते हैं। यही वजह है कि धीराज सिंह गर्ब्याल लोगों के बीच खासे पसदी किए जाते हैं। उनकी इमानदारी उनको इस दौर में सबसे अलग और शिखर लाकर खड़ा कर देती है।

उत्तराखंड इतिहास हमेशा से ही गौरवशाली रहा है। उत्तराखंड देवी देवताओं की आवास स्थल के साथ-साथ ऋषि-मुनियों की तपोस्थली भी रहा है। यहां की संस्कृति और पारंपरिक शैली की पहचान पूरे देश दुनिया में की जाती है। इसी को देखते हुए नैनीताल के डीएम रहते धीराज सिंह गर्ब्याल ने नैनीताल, भीमताल, भवाली, रामनगर और हल्द्वानी के बाजारों और पर्यटक स्थलों पर कुमाऊंनी और पारंपरिक शैली में संवारने का बीड़ा उठाया। रंगों और पेंटिंग के माध्यम से कुमाऊं की लोककला, लोक संस्कृति और यहां की विरासत की पहचान पूरे देश-दुनिया तक पहुंचाने का काम किया।

बच्चों को मोबाइल की दुनिया से आउटडोर की दुनिया की ओर आकर्षित करने के लिए प्रदेश में पहला ओपन स्केटिंग रिंग, प्ले स्टेशन, युवाओं के लिए ओपन जिम, पर्यटकों और स्थानीय लोगों के लिए उत्तरकाशी की कोटी बनाल शैली (पर्वतीय शैली) में बना रेस्टोरेंट समेत कई ऐसे काम किए, जो आज लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। इसके बाद उनको नैनीताल जिले की जिम्मेदारी दी गई। धीराज सिंह गर्ब्याल ने जिम्मेदारी संभालते ही नैनीताल का कायापटल करना शुरू कर दिया। उन्होंने 22 साल से बंजर पड़े रामगढ़ में ऑर्चर्ड को दोबारा से आबाद किया और वहां सेब की उन्नत खेती कर किसानों के लिए नया रास्ता खोलने का काम किया। हॉर्टीटूरिज्म का भी नया तरीका, जो पयर्टकों को आकर्षित कर रहा है। यह लोगों की आमदनी का जरिया बन रहे हैं।

सरोवर नगरी नैनीताल को उनके पुराने पहाड़ी स्वरूप में लाने के लिए भी जिलाधिकारी ने अपने कार्यकाल में बेहतर कार्य किये। पारंपरिक शैली को बढ़ाने और पर्वतीय संस्कृति और लोक कला को संवारने के लिए जिलाधिकारी शानदार काम किए। नैनीताल से लेकर भवाली, रामनगर और हल्द्वानी तक उन्होंने शहरों को संवारने का काम किया। रामनगर में हुई जी-20 की बैठक हुई, उसके लिए पूरे रामनगर शहर को ऐसा चमका दिया कि विदेशी मेहमानों के साथ ही स्थानीय लोग भी तारीफ किए बगैर नहीं रह सके। सीएम धामी ने उनके कामों की जमकर तारीफ की।

 

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/04/VIDEO-03-Years.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/03/VID-20250313-WA0019.mp4

हाल के पोस्ट

  • जेनिथ फेस्ट 2025 के दूसरे दिन श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में पाॅडवाज़ ने बहाई उत्तराखण्डी लोक संस्कृति की बयार, देशभक्ति के गीतों पर झूमे छात्र-छात्राएं
  • उत्तराखंड में PCS अधिकारियों के बंपर तबादले, यहां देखें पूरी लिस्ट
  • उत्तराखंड में IAS अधिकारियों के बंपर तबादले, यहां देखें पूरी लिस्ट
  • चारधाम यात्रा से लौट रहे यात्री ले रहे है नीर वॉटरफॉल का आनंद, डुबकी मार कर मिटा रहे है थकान
  • डीएम डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने की चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा, सोशल मीडिया पर भ्रामक व फेक न्यूज़ के प्रचार-प्रसार करने वाले लोगों की पहचान कर कड़ी कार्रवाई करने के दिए निर्देश
  • पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने पाकिस्तान पर भारत की जीत पर दी बधाई, कहा – “ये मोदी जी के कुशल नेतृत्व का परिणाम”
  • सीएम धामी ने देशहित को सर्वोपरि रखने के लिए युवाओं का किया आह्वाहन,  कहा – फ्यूचर-रेडी बने युवा
  • उत्तराखंड : बॉर्डर पर सघन चेकिंग, चारधाम यात्रा पर कड़ी निगरानी, सैनिक परिवारों के साथ खड़ी है सरकार – मुख्यमंत्री धामी
  • राजभवन में आयोजित सर्वधर्म गोष्ठी में शामिल हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
  • सीएम धामी ने देशहित को सर्वोपरि रखने हेतु युवाओं का किया आह्वान
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.