रविवार, मई 11, 2025
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
11th मई 2025
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

विश्व का अकेला ​प्रसिद्ध त्रिनेत्र गणेश जी मंदिर, जहां गणेश जी अपने पूरे परिवार संग हैं विराजमान, लंका कूच के पहले भगवान राम ने की थी पूजा

श्रीकृष्ण ने यहीं गणेश जी को मनाया था

शेयर करें !
posted on : मई 17, 2023 10:52 पूर्वाह्न

रणथंभौर : गणेश जी का यह मंदिर कई मामलों में अनूठा है। इस मंदिर को भारत का ही नहीं विश्व का पहला गणेश मंदिर माना जाता है। यहां गणेश जी की पहली त्रिनेत्र प्रतिमा विराजमान है। यह प्रतिमा स्वयंभू प्रकट है। देश में ऐसी केवल चार गणेश प्रतिमाएं ही हैं। इसके अलावा पूरी दुनिया में यह एक ही मंदिर है, जहां गणेश जी अपने पूर्ण परिवार, दो पत्नी-रिद्धि और सिद्धि एवं दो पुत्र- शुभ और लाभ, के साथ विराजमान है। यह है राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले के रणथंभौर में स्थित ​प्रसिद्ध त्रिनेत्र गणेश जी मंदिर । इसे रणतभंवर मंदिर भी कहा जाता है। यह मंदिर 1579 फीट ऊंचाई पर अरावली और विंध्याचल की पहाड़ियों में स्थित है। जयपुर से मंदिर की दूरी 142 किलोमीटर के लगभग है। इस मंदिर की सबसे बड़ी खासियत यह यहां आने वाले पत्र। घर में शुभ काम हो तो प्रथम पूज्य को निमंत्रण भेजा जाता है। इतना ही नहीं परेशानी होने पर उसे दूर करने की अरदास भक्त यहां पत्र भेजकर लगाते है। रोजाना हजारों निमंत्रण पत्र और चिट्ठियां यहां डाक से पहुंचती हैं।

जनश्रुति के अनुसार, महाराजा हम्मीरदेव चौहान व दिल्ली शासक अलाउद्दीन खिलजी का युद्ध 1299-1301 ईस्वी के बीच रणथम्भौर में हुआ था। इस दौरान नौ महीने से भी ज्यादा समय तक यह किला दुश्मनों ने घेरे रखा। दुर्ग में राशन सामग्री समाप्त होने लगी तब गणेशजी ने हमीरदेव चौहान को स्वप्न में दर्शन दिए और उस स्थान पर पूजा करने के लिए कहा जहां आज यह गणेशजी की प्रतिमा है। हमीर देव वहां पहुंचे तो उन्हे वहां स्वयंभू प्रकट गणेशजी की प्रतिमा मिली। हमीर देव ने फिर यहां मंदिर का निर्माण कराया। यहां के त्रिनेत्र गणेश जी का उल्लेख रामायण काल और द्वापर युग में भी मिलता है। कहा जाता हैं कि भगवान राम ने लंका कूच से पहले गणेशजी के इसी रूप का अभिषेक किया था। एक और मान्यता के अनुसार द्वापर युग में भगवान कृष्ण का विवाह रूकमणी से हुआ था। इस विवाह में वे गणेशजी को बुलाना भूल गए। गणेशजी के वाहन मूषकों ने कृष्ण के रथ के आगे-पीछे सब जगह राह खोद दिया। तब भगवान कृष्ण को अपनी गलती का अहसास हुआ और उन्होंने गणेशजी को मनाया। भगवान कृष्ण ने जहां गणेशजी को मनाया, वह स्थान रणथंभौर था। यही कारण है कि रणथम्भौर गणेश को भारत का प्रथम गणेश कहते है। मान्यता है कि विक्रमादित्य भी हर बुधवार को यहां पूजा करने आते थे। देश में चार स्वयंभू गणेश मंदिर माने जाते है, जिनमें रणथम्भौर स्थित त्रिनेत्र गणेश जी प्रथम है। इस मंदिर के अलावा सिद्धपुर गणेश मंदिर गुजरात, अवंतिका गणेश मंदिर उज्जैन एवं सिद्दपुर सिहोर मंदिर मध्यप्रदेश में स्थित है।

 

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/04/VIDEO-03-Years.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/03/VID-20250313-WA0019.mp4

हाल के पोस्ट

  • “धरती आभा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान” के तहत समग्र विकास की ओर बढ़ते सशक्त कदम, 15 जून से 30 जून तक बागेश्वर में विशेष सेवा वितरण शिविर
  • जेनिथ फेस्ट 2025 के दूसरे दिन श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में पाॅडवाज़ ने बहाई उत्तराखण्डी लोक संस्कृति की बयार, देशभक्ति के गीतों पर झूमे छात्र-छात्राएं
  • उत्तराखंड में PCS अधिकारियों के बंपर तबादले, यहां देखें पूरी लिस्ट
  • उत्तराखंड में IAS अधिकारियों के बंपर तबादले, यहां देखें पूरी लिस्ट
  • चारधाम यात्रा से लौट रहे यात्री ले रहे है नीर वॉटरफॉल का आनंद, डुबकी मार कर मिटा रहे है थकान
  • डीएम डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने की चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा, सोशल मीडिया पर भ्रामक व फेक न्यूज़ के प्रचार-प्रसार करने वाले लोगों की पहचान कर कड़ी कार्रवाई करने के दिए निर्देश
  • पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने पाकिस्तान पर भारत की जीत पर दी बधाई, कहा – “ये मोदी जी के कुशल नेतृत्व का परिणाम”
  • सीएम धामी ने देशहित को सर्वोपरि रखने के लिए युवाओं का किया आह्वाहन,  कहा – फ्यूचर-रेडी बने युवा
  • उत्तराखंड : बॉर्डर पर सघन चेकिंग, चारधाम यात्रा पर कड़ी निगरानी, सैनिक परिवारों के साथ खड़ी है सरकार – मुख्यमंत्री धामी
  • राजभवन में आयोजित सर्वधर्म गोष्ठी में शामिल हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.