गुरूवार, मार्च 5, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
5th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने 13 मई से आयोजित होने वाले श्री अन्न महोत्सव के प्रचार प्रसार व जागरूकता के लिए स्कूली छात्र-छात्राओं की रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

शेयर करें !
posted on : मई 11, 2023 3:12 अपराह्न

 

देहरादून: कृषि मंत्री गणेश जोशी ने गुरुवार को देहरादून स्थित पवेलियन ग्राउंड में कृषि विभाग द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय मिलेट वर्ष के उपलक्ष में आगामी 13 से 16 मई तक देहरादून में आयोजित होने वाले श्री अन्न महोत्सव के प्रचार-प्रसार एवं जागरूकता हेतु स्कूली छात्र छात्राओं की रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम में देहरादून के करीब 21 विद्यालयों के 2000 से अधिक छात्र-छात्राओं ने रैली में प्रतिभाग किया। यह जागरूकता रैली पवेलियन ग्राउंड से प्रारंभ होकर घंटा घर होते हुए वापस पवेलियन ग्राउंड में रैली का समापन किया जाएगा। इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने छात्र छात्राओं को मिलेट्स के लाभ के बारे में भी जानकारी दी।

गौरतलब है कि, आगामी 13 से 16 मई 2023 को सर्वे ऑफ इंडिया हाथी बड़कला देहरादून में उत्तराखण्ड श्री अन्न महोत्सव 2023 भव्य आयोजित किया रहा है। जिसमे केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी सहित अन्य राज्यों के कृषि मंत्री होटल व्यवसाय, कृषि वैज्ञानिक, किसान, उद्योग जगत सहित कई लोग उपस्थित रहेंगे। मंत्री गणेश जोशी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके अथक प्रयासों से संयुक्त राष्ट्र ने वर्ष 2023 को अंतरराष्ट्रीय मिलेट वर्ष घोषित किया है। उन्होंने कहा जब मोदी जी ने यह प्रस्ताव रखा तो 72 देशों ने इसका समर्थन किया। उत्तराखंड में मिलेट वर्ष के तहत राज्य सरकार द्वारा मिलेट के प्रोत्साहन और बढ़ावा देने के लिए अनेक कदम उठाएं जा रहे है।

मंत्री गणेश जोशी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश में मिलेट के उत्पादन और उसके विपणन के लिए इस वित्तीय वर्ष में मिलेट्स के लिए 73 करोड की व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में मिलेट के प्रोत्साहन और उसके उत्पादन को लेकर प्रदेश सरकार द्वारा निरंतर कार्य किया जा रहा है। मंत्री ने कहा मिलेट स्वास्थ्य के दृष्टि से बेहद लाभदायक है।उन्होंने कहा सरकार का मुख्य उद्देश्य यही है कि मिलेट्स का किसान अधिक से अधिक उत्पादन करें। जिससे निश्चित ही किसानों की आय दोगुनी करने में मददगार साबित होगा। उन्होंने कहा मिलेट के प्रचार प्रसार के लिए मिलेट्स भोज के कार्यक्रमो का आयोजन किया जा रहे है।

आज इस स्कूली बच्चों द्वारा यह जागरूकता रैली द्वारा मिलेट के गुणों के प्रचार प्रसार और उनके फायदों के बारे में लोगो को जागरूक करने का कार्य करेगी। मंत्री ने कह 13 से 16 मई तक आयोजित होने वाले श्री अन्न महोत्सव के माध्यम से राज्य में श्री अन्न के अधिक उत्पादन और उसके विपणन को लेकर चर्चा की जाएगी और उन अनुभावों को लेकर प्रदेश सरकार उसको धरातल पर उतराने का प्रयास किया जाएगा। इस अवसर पर मेयर सुनील उनियाल गामा, कृषि निदेशक गौरी शंकर, अपर निदेशक केसी पाठक, संयुक्त कृषि निदेशक दिनेश कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • बिहार में सियासी हलचल : नीतीश कुमार जा सकते हैं राज्यसभा, कौन बनेगे CM, अटकलें शुरू?
  • कांग्रेस ने की राज्यसभा चुनावों के लिए 06 उम्मीदवारों की घोषणा
  • होली के बाद मौसम ने ली करवट, उत्तर भारत में गर्मी बढ़ी, पहाड़ों पर बारिश की संभावना
  • अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, दो व्यवसायिक निर्माण सील, उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा – नियम विरूद्व निर्माण कार्यों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी
  • श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने संगत के साथ दी लंगर सेवा, श्री दरबार साहिब में संगतों के पहुंचने का क्रम हुआ तेज़, सजने लगा श्री दरबार साहिब, रौनकों में लगे चार चांद
  • MDDA एचआईजी कॉलोनी में रंगारंग होली कार्यक्रम, खूब उड़ा अबीर-गुलाल
  • नृसिंह बद्री के आंगन में उमड़ा भक्ति और रंगों का सैलाब
  • आरएसएस के शताब्दी वर्ष पर रुड़की क्षेत्र में हिन्दू सम्मेलन, गंगा-गाय-गीता-गायत्री व नारी सम्मान को बताया हिन्दू संस्कृति की पहचान
  • डीएम सविन बंसल के प्रयासों से मुख्यधारा से जुड़ने लगा सड़क पर बिखरा बचपन, मुरझाए हुए चेहरों पर अब दिखने लगी खुशियां, आधुनिक इंटेंसिव केयर सेंटर के बच्चों ने खेली होली
  • 10K FPO योजना के अंतर्गत एफपीओ को सीएससी के रूप में ऑनबोर्ड कर ग्रामीण डिजिटल सेवाओं को मिलेगा नया बल
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.