गुरूवार, जुलाई 2, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
2nd जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

एम्स ऋषिकेश परिसर में केन्द्रीय मंत्री भारती प्रवीन पवार ने श्रीअन्न कैफ का किया उद्घाटन

रविवार को '

शेयर करें !
posted on : मई 7, 2023 5:17 अपराह्न
 
ऋषिकेश : केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्यमंत्री भारती प्रवीन पवार ने रविवार को एम्स ऋषिकेश परिसर में ‘श्रीअन्न कैफे’ का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि स्वस्थ रहने के लिए जरूरी है कि हम अपने दैनिक जीवन में मोटे अनाज से तैयार भोजन को बढ़ावा दें। उन्होंने कहा कि खासतौर से युवा पीढ़ी को मोटे अनाज से तैयार भोज्य पदार्थ का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए। एम्स ऋषिकेश  के गेट नंबर- 2 के समीप  रविवार को श्रीअन्न कैफे ( मिलेट कैफे )  का उद्घाटन किया गया। एम्स में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं तथा फैकल्टी सदस्य, चिकित्सक और कर्मचारियों को इस कैफे में मोटे अनाज पर आधारित भोज्य पदार्थ परोसे जाएंगे।
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री भारती प्रवीन पवार ने श्रीअन्न कैफे का उद्घाटन करते हुए कहा कि मोटे अनाज पर आधारित भोजन की हमारे दैनिक जीवन में विशेष महत्ता है। उन्होंने कहा कि ‘स्वस्थ खाएं  और स्वस्थ रहें’ का नारा तभी साकार होगा जब हमारी युवा पीढ़ी जंग फूड की जगह मोटे अनाज पर आधारित भोजन को अपने दैनिक जीवन में उपयोग करेगी। केंद्रीय राज्य मंत्री भारती पवार ने कहा कि वर्ष 2023 पूरे देश में श्रीअन्न योजना के रूप में मनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का विजन है कि हमारे देश का प्रत्येक युवा पूर्ण रूप से स्वस्थ रहे और खुशहाल रहे। इसके लिए जरूरी है कि देश का प्रत्येक युवा अपनी डाईट में पौष्टिक आधार वाले संतुलित भोजन पर विशेष ध्यान दे।
गौरतलब है कि केंद्र सरकार द्वारा चालू वित्त वर्ष में ‘श्रीअन्न योजना’ के लिए विशेष फोकस किया जा रहा है और प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी देश में मोटे अनाज के उत्पादन को बढ़ावा देने की दिशा में विशेष कार्य कर रहे हैं। सरकार का प्रयास है कि श्रीअन्न योजना के तहत संचालित होने वाले श्री अन्न कैफे (मिलेट कैफे ) में मोटा अनाज अर्थात   ज्वार-बाजरा, रागी, मक्का आदि  के डोसे, चीला,  ढोकले, मल्टीग्रेन बिस्किट और इडली जैसे भोज्य पदार्थों को बढ़ावा दिया जाएगा।
इस अवसर पर संस्थान की कार्यकारी निदेशक प्रोफेसर (डॉ.) मीनू सिंह ने केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री भारती पवार को  छात्र-छात्राओं के लिए हॉस्टल मैस में बनाए जाने वाले मोटे अनाज आधारित भोजन की विस्तृत जानकारी दी। प्रोफेसर( डॉ.) मीनू सिंह ने कहा कि संस्थान मिलेट आधारित भोजन बनाने पर विशेष गंभीरता अपना रहा है और इसे अपनाने के लिए छात्र छात्राओं को भी प्रेरित कर रहा है। 
कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री ने कहा कि ” मैं एम्स ऋषिकेश परिसर को देखकर काफी प्रभावित हूं। खासतौर पर  संस्थान में मरीज़ों  को मिलने वाले इलाज की सुविधाएं बेहतर हैं”। उन्होंने बताया कि वर्तमान समय अनुसंधान का समय है और चिकित्सा के क्षेत्र में यह बहुत आवश्यक है कि हमारे छात्र छात्राएं रिसर्च के क्षेत्र में भी विशेष लगाव और रुचि रखें।  उन्होंने कहा की केंद्र सरकार आम जनमानस के स्वास्थ्य के प्रति विशेष चिंतित है और हमें चाहिए कि हम अनुसंधान के क्षेत्र में अधिक से अधिक कार्य करें। इससे पूर्व केंद्रीय मंत्री भारती प्रवीन पवार ने संस्थान के परिसर में रुद्राक्ष का पौधा रोपा।
इस अवसर पर संस्थान की  डीन एकेडमिक्स प्रोफेसर जया चतुर्वेदी, डॉ. वंदना धींगरा, डॉ. गीता नेगी, डॉ. विनोद, डॉ रजनीश अरोड़ा, डॉ. मृदुल धर, डॉ. निधि केले, डॉ. रोहित गुप्ता, डा. नीति गुप्ता, डॉ. आशीष भूते, डॉ. अनीश गुप्ता, डॉ. राज राजेश्वरी, डॉ. रवि गुप्ता,डॉक्टर अनन्या दास, डॉ. जितेंद्र चतुर्वेदी, डॉ. मृदुल धर,डॉक्टर संतोष कुमार, डॉ. आशीष जैन, डॉ. राकेश शर्मा और इंजीनियर विपुल मिश्रा सहित संस्थान के संकाय व अन्य मौजूद रहे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • कोरोनेशन अस्पताल की बदहाली पर भड़के डीएम डॉ. आशीष चौहान, औचक निरीक्षण के दौरान आईसीयू में बंद मिला AC, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, व्यवस्थाएं सुधारने के दिए निर्देश
  • भारतीय सेना के 31वें प्रमुख बने जनरल धीरज सेठ, पिता को सैल्यूट कर निभाई परंपरा
  • होम-स्टे योजना में अनियमितता, जिला पर्यटन विकास अधिकारी बृजेन्द्र पांडेय निलंबित
  • शिक्षा विभाग से मुकुल सती हुए सेवानिवृत्त, कई अधिकारियों की जिम्मेदारी में भी बड़ा फेरबदल
  • गुमशुदगी से हत्या तक : 45 दिन बाद ब्लाइंड मर्डर का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
  • कोटद्वार : नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तारी
  • WhatsApp के नए User ID फीचर पर सरकार की नजर, डिजिटल फ्रॉड की आशंका के चलते Meta को भेजा जा सकता है नोटिस
  • पौराणिक मंदिरों के तीन सौ मीटर दायरे में निर्माण रोक पर ग्रामीणों का विरोध
  • हरेला महाअभियान की तैयारियों में जुटा प्रशासन, 16 जुलाई से जनसहभागिता के साथ शुरू होगा व्यापक पौधरोपण अभियान
  • महिला सुरक्षा पर आयोग की उपाध्यक्ष चंद्रकला तिवारी ने एसपी से की चर्चा
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.