बुधवार, सितम्बर 16, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
16th सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया स्पोर्ट्स स्टेडियम रोशनाबाद व हॉकी स्टेडियम का निरीक्षण, बालिका छात्रावास में जाकर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

राजकीय बाल गृह पहुंचकर जाना बच्चों का हालचाल,कहा बच्चों को समाज की मुख्यधारा में लाने का सरकार कर रही प्रयास

शेयर करें !
posted on : मई 6, 2023 7:29 अपराह्न
 
हरिद्वार : महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्य ने शनिवार को रोशनाबाद स्थित हॉकी स्टेडियम, राजकीय सम्प्रेक्षण गृह एवं खेल छात्रावास का निरीक्षण किया। खेल मंत्री ने निर्माण कार्यों, जिसमें मल्टीपर्पज हॉल, हॉस्टल के निर्माण की प्रगति रिपोर्ट संबंधित अधिकारियों से ली और समस्त निर्माण कार्याे को जल्द पूरे करने के अधिकारियों को निर्देश दिए। साथ ही निर्माण कार्याे में किसी भी प्रकार भी लापरवाही न बरती जाए, इसके निर्देश भी दिए। अधिकारियों ने बताया कि वंदना कटारिया स्टेडियम में चल रहे छात्रावास आदि के निर्माण कार्य इसी वर्ष माह अक्टूबर तक पूर्ण कर लिये जायेंगे।
वहीं अपने भ्रमण कार्यक्रम के दौरान मंत्री रेखा आर्या बालिका छात्रावास पहुंची जहां जाकर उन्होंने छात्रावास का निरीक्षण किया और  छात्राओं के साथ संवाद स्थापित किया। साथ ही उनको छात्रावास में मिलने वाली सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने सभी खिलाड़ियो का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि जीवन मे अपना एक लक्ष्य निर्धारित करंे और उस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए लगातार कड़ी मेहनत करें। उन्होंने कहा कि आज हमारी लड़कियां किसी भी क्षेत्र में लड़कों से कम नही है। आज लड़कियां हर एक क्षेत्र में लड़कों से आगे बढ़ते हुए बेहतर प्रदर्शन कर रही हैं, फिर चाहे वह कोई भी क्षेत्र हो। उन्होंने कहा कि खेल को बढ़ावा देने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है, राज्य सरकार ने खिलाड़ियों के लिए खेल विभाग के जरिए कई सारी सुविधाएं विकसित की हैं। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास है कि हम अपने बच्चों में बचपन से ही खेल की ललक पैदा करें, जिसके लिए विभाग लगातार कार्य कर रहा है। इस दौरान खेल मंत्री ने खिलाड़ियो को खेल किट भी वितरित की।
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या तत्पश्चात रोशनाबाद स्थित राजकीय बाल संप्रेषण गृह पहुंची जहां पर उन्होंने बच्चों को मिलने वाली व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने बाल गृह में शौचालय, किचन, बच्चों के रहने के कक्षों सहित अन्य व्यवस्थाएं परखी। निरीक्षण में पाई गई कमियों को दूर करने के लिए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। सभी बच्चों से कहा कि परिस्थितियां चाहे जैसी भी हो हमें हर हाल में मजबूत होना चाहिए और सदैव अपने आपको साबित करने का प्रयास करना चाहिय। इस अवसर पर सहायक निदेशक खेल सुनील डोभाल, जिला युवा कल्याण अधिकारी मुकेश भट्ट, जिला प्रोबेशन अधिकारी अविनाश भदौरिया, जिला कार्यक्रम अधिकारी  सुलेखा सहगल, जिला क्रीड़ा अधिकारी प्रदीप कुमार, राजकीय बाल गृह अधीक्षक विजय दीक्षित, हॉकी कोच शिखा बिष्ट, अनुराग राठी सहित सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित थे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • कोयला खदानों को देख विकास की एक और तस्वीर से रूबरू हुआ उत्तराखंड का मीडिया दल
  • डीजीपी दीपम सेठ ने की अभिसूचना एवं सुरक्षा विभाग की समीक्षा, आतंकवाद निरोधी नीति ‘प्रहार’ को धरातल पर उतारने पर जोर, सीमावर्ती जिलों में इंटर-एजेंसी कोऑर्डिनेशन मजबूत करने के निर्देश
  • ग्रामीणों की समस्या पर मुख्यमंत्री धामी का तत्काल एक्शन, सकण्ड गांव की सड़क को लेकर तीन माह में कार्रवाई के निर्देश
  • अंतर्राष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस पर ग्रामीणों को अधिकारों और कर्तव्यों की जानकारी, जरूरतमंदों को मिलेगी निःशुल्क कानूनी सहायता
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की समीक्षा, दिए निर्देश
  • दीन दयाल मातृ-पितृ योजना का पहला दल गंगोत्री धाम के लिए रवाना
  • उत्तराखंड के मोरी में बड़ा हादसा : गहरी खाई में गिरा वाहन, हादसे में अब तक एक की मौत, 8-9 लोग घायल 
  • मुंबई में ‘सिनेकाइंड पुरस्कार 2026’ के दूसरे संस्करण की घोषणा, 4 अक्टूबर को द लीला में होगा भव्य समारोह
  • एकेश्वर में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को शिक्षक सम्मान-2026 से किया सम्मानित
  • ज्योर्तिमठ अस्पताल में डॉक्टर और सुविधाओं का टोटा, यूकेडी का धरना
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.