बुधवार, अप्रैल 1, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
1st अप्रैल 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

लालढांग रेंज में हाथी ने किया वृद्ध पर हमला, मौत

शेयर करें !
posted on : जून 1, 2021 4:48 अपराह्न
कोटद्वार। लैंसडौन वन प्रभाग की लालढांग रेंज में घास चारा लेने गए एक बुजुर्ग पर हाथी ने अचानक हमला कर दिया जिस पर बुजुर्ग की मौत हो गई ।सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने मृतक के शव का पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार को जयदेवपुर सिगड्डी निवासी शिवदत्त जोशी पुत्र माधवानंद उम्र 74 वर्ष मंगलवार सुबह अपनी पत्नी सहित अन्य महिलाओं के साथ लालढांग रेंज कक्ष संख्या 20 सिगड्डी के जंगल में लकड़ी बीनने गये थे, सूचना के मुताबिक 8 बजे के बीच हाथी ने शिवदत्त जोशी पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। महिलाओं के शोर मचाने पर हाथी वहां से चला गया। महिलाओं ने घटना की सूचना जयदेवपुर सिगड्डी के लोगों को दी, सूचना के आधार पर लोग घटनास्थल पर पहुंचे जिसके बाद लोगों द्वारा इसकी सूचना वन विभाग को दी गई ।
सूचना पर डिप्टी रेंजर आजम खान, वन दरोगा धनीराम, वन दरोगा हिम्मत सिंह भारती मौके पर पहुंचे, किंतु तब तक शिवदत्त की मौत हो चुकी थी,वन विभाग की टीम ने मृतक के शव को उनके आवास पर लाकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पार्षद जगदीश मेहरा ने बताया कि शिवदत्त जोशी पूर्व की तरह रोजमर्रा की जरूरत के लिए लकड़ी बीनने जंगल में गए थे तभी हाथी ने उन पर हमला कर दिया, जिस कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई, वन विभाग से यही मांग है कि उनके परिवार को आर्थिक सहायता दी जाय। वहीं लैंसडौन वन प्रभाग के डीएफओ दीपक सिंह ने बताया कि सुबह आठ बजे के लगभग सूचना मिली की लालढांग रेंज के सिगडड़ी कंपार्टमेंट 20 में एक बुजुर्ग व्यक्ति को हाथी ने कुचल दिया, बार-बार कहने के बाद भी लोग जंगलों का रुख छोड़ने का नाम नहीं ले रहे हैं, पिछले डेढ़ महीने के अंदर लैंसडौन वन प्रभाग में यह चौथी घटनाएं हो चुकी है, अगर अब भी लोग नहीं माने तो जंगल के अंदर जो भी लोग पाए जाएंगे उनके खिलाफ वन अधिनियम की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

Discussion about this post

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • विदेशी शिक्षा का भरोसेमंद ब्रांड बना TIG, विदेश भेजे 12 हजार से ज्यादा छात्र, हर छात्र को मिल रही सही दिशा
  • देहराखास में अवैध निर्माण पर एमडीडीए का शिकंजा, बिना मानचित्र बने भवन पर सीलिंग कार्रवाई, वेद सिटी गली नंम्बर-1 में निर्माणाधीन भवन सील, बिना अनुमति निर्माण पर प्राधिकरण का सख्त रुख
  • राज्यसभा में सांसद डॉ. नरेश बंसल ने उठाया पंचायतों के राजस्व सशक्तिकरण का मुद्दा, केंद्र ने बताई डिजिटल पहल और प्रोत्साहन योजनाएं
  • विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने ली गैस एजेंसियों की बैठक; कहा- वितरण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं
  • डीएम की क्यूआरटी अलर्ट; घरेलू गैस के व्यावसायिक उपयोग पर 16 सिलेंडर जब्त
  • सतपुली में धूमधाम से मनाया गया बालिका जन्मोत्सव, बेटियों के सम्मान का दिया संदेश
  • Drink & Drive पर वार : शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर पौड़ी पुलिस का कडा एक्शन, 04 वाहन सीज, सैकड़ों पर चालानी कार्यवाही
  • थराली तथा कर्णप्रयाग विधानसभा सीटों पर नहीं कोई सियासी हलचल
  • प्राइवेट स्कूलों की मनमानी के खिलाफ उक्रांद का हल्ला बोल
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रयास लाए रंग, केंद्र से मिली बड़ी सड़क परियोजना को हरी झंडी
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.