शुक्रवार, मार्च 13, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
13th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे ने बादल फटने के घटना स्थल आमसेरा तोक का लिया जायजा, दिए दिशा निर्देश

शेयर करें !
posted on : मई 31, 2021 4:30 अपराह्न

पौड़ी : जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे ने आज बीते रविवार को श्रीनगर-पौड़ी मोटर मार्ग (एनएच-119) ग्राम बैग्वाडी आमसेरा तोक, पट्टी नदलस्यूं, तहसील पौड़ी में बादल फटने के घटना स्थल का जायजा लिया। उन्होंने सम्बन्धित अधिकारी को निर्देशित किया कि बादल फटने से क्षतिग्रस्त पेयजल लाइन को जल्द सुचारू किया जाय तथा जमा मलबे को शीघ्र ही हटाकर पानी के स्रोत को भी सुचारू करना सुनिश्चित करें। ताकि आसपास के घरों को जमा मलबे से कोई दिक्कत न हो।

जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे ने आमसेरा तोक में पहुंचकर बादल फटने वाले स्थल का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि क्षतिग्रस्त गोशाला, पेयजल लाइन, बैग्वाडी गांव का पैदल मार्ग, पानी का स्रोत, खेत आदि को तत्काल ठीक कर सुचारू रूप से संचालित करना सुनिश्चित करें। उन्होंने उपजिलाधिकारी पौड़ी को नुकसान के आंकलन करने के निर्देश दिए। साथ ही जहां-जहां मार्ग क्षतिग्रस्त हुआ है, उसका आंकलन कर निर्माण कार्य तत्काल प्रारम्भ करने के निर्देशे दिए गए हैं।

जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे ने कहा कि आगामी मानसून सीजन को देखते हुए जिला आपदा कंट्रोल रूम 24 घंटे संचालित किया जा रहा है, जिसके लिए नोडल अधिकारी नामित किया गया है तथा कर्मचारियों की ड्यूटी तीन शिफ्ट में लगाई जा रही है। वहीं समस्त तहसील स्तर पर भी आपदा कंट्रोल रूम बनाये गए हैं, ताकि आपदा के समय तत्काल सूचनाओं का आदान-प्रदान हो सके। कहा कि लेंड स्लाइड संवेदनशील सडकों पर जेसीबी उपलब्ध रहेंगी। कहा कि आपदा से बचाव के लिए आवश्यक उपकरण उपलब्ध हैं तथा कुछ अन्य उपकरण मंगाये भी जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आपदा के दृष्टिगत राहत शिविर की आवश्यता पड़ने पर पंचायत घर व विद्यालयों को चिन्ह्ति किया जा रहा है। साथ ही हेलीकॉप्टर से खोज बचाव की आवश्यकता पड़ने पर अस्थाई हेलीपेड के लिए भी स्थान चिन्ह्ति किये जा रहे हैं। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी सदर पौड़ी एस.एस. राणा, ब्लॉक प्रमुख पौड़ी दीपक खुगशाल, खण्ड विकास अधिकारी पौड़ी प्रवीन भट्ट, ग्राम प्रधान बैग्वाडी मधु खुगशाल सहित अन्य मौजूद थे।

[eg_image_gallery image_gallery=”34929,34930,34935,34934,34933,34932,34931″ gallery_title=” जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे ने बादल फटने के घटना स्थल आमसेरा तोक का लिया जायजा, दिए दिशा निर्देश” slider_scheme=”light”]

Discussion about this post

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • मैक्स हॉस्पिटल, देहरादून ने किडनी हेल्थ के बारे में बढ़ाई जागरूकता
  • डीएम सविन बसंल की जनमानस से अपील – अफवाहों में आकर पैनिक न करें, गैस से सम्बन्धित शिकायत कन्ट्रोलरूम में कराएं दर्ज
  • एलपीजी गैस अवैध संग्रहण, कालाबाजारी पर अब सीधे जेल; डीएम सविन बसंल ने दिए निर्देश
  • उक्रांद का ऐलान : गैरसैण स्थाई राजधानी घोषित करो, वरना सत्र से नहीं लौटने देंगे विधायकों को
  • डीजीपी ने भराड़ीसैण में ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों का जाना हालचाल
  • उठो जागो वन विभाग, जंगलों को आग से बचाओ
  • क्रान्तिकारी पत्रकार अमर लोकतंत्र सेनानी नरेन्द्र उनियाल की 75 वीं जयंती के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन
  • सिमली में उक्रांद कार्यकर्ताओं ने विधायकों को रोका, गिरफ्तार
  • बजट सत्र के चलते गोपेश्वर में छाई वीरानी
  • एसएसबी फायरिंग रेंज के पास जंगल में लगी आग, फायर सर्विस टीम की त्वरित कार्यवाही से समय रहते बड़ा हादसा टला
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.