posted on : अप्रैल 28, 2023 12:54 पूर्वाह्न
नैनीताल : उत्तराखंड हाईकोर्ट को तीन नए जज मिल गए हैं। राष्ट्रपति से मंजूरी मिलने के बाद आदेश नैनीताल हाईकोर्ट भी पहुंच चुकी है। राष्ट्रपति की ओर से जारी आदेश के अनुसार हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता राकेश थपलियाल, पंकज पुरोहित और विवेक भारती शर्मा को बतौर जज नियुक्त किया गया है। जल्द ही तीनों जज शपथ ले सकते हैं।




