गुरूवार, जुलाई 2, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
2nd जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

आईआईटी रूड़की ने अनुसंधान एवं प्रशिक्षण में आपसी सहयोग के लिए एनपीटीआई के साथ साईन किया एमओयू

आईआईटी रूड़की और एनपीटीआई के बीच साझेदारी के तहत ग्रीन हाइड्रोजन के संग्रहण, स्थानान्तरण एवं उपयोगिता के लिए सेंटर ऑफ एक्सीलेन्स की स्थापना की जाएगी

शेयर करें !
posted on : अप्रैल 27, 2023 1:37 अपराह्न

रूड़की : इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी रूड़की (आईआईटी रूड़की) और नेशनल पावर ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट (एनपीटीआई) ने एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। इस साझेदारी के तहत आईआईटी रूड़की के ग्रेटर नोएडा एक्सटेंशन सेंटर (जीएनईसी) में हरित हाइड्रोजन के आपूर्ति श्रृंखला प्रबन्धन में अनुसंधान एवं कन्सलटेन्सी हेतु सेंटर ऑफ एक्सीलेन्स की स्थापना की जाएगी।

समझौता ज्ञापन के तहत एनपीटीआई और आईआईटी रूड़की, आईआईटी रूड़की सहारनपुर (यूपी) कैम्पस में मध्यम आकार के पैलेट निर्माण प्लांट की स्थापना करेंगे, जहां पैलेट निर्माण एवं पावर प्लांट्स में इनकी उपयोगिता को दर्शाने के लिए अनुसंधान और प्रशिक्षण प्रोग्रामों का संचालन किया जाएगा। यह समझौता ज्ञापन हरित हाइड्रोजन की आपूर्ति श्रृंखला प्रबन्धन के लिए आर एण्ड डी एवं कन्सलटेन्सी के दायरे को भी विस्तारित करेगा। इसके अलावा एनपीटीआई और आईआईटी रूड़की की फैकल्टी/ वैज्ञानिक/ स्टाफ और शोधकर्ता संयुक्त अनुसंधान परियोजनाओं पर काम करेंगे। आईआईटी रूड़की की 175 सालगिरह के मौके पर की गई यह साझेदारी अकादमिक अनुसंधान सहयोग एवं विकास को बढ़ावा देगी। दोनों पक्ष एक साथ मिलकर सेमिनारों/ सम्मेलनों/ कार्यशालाओं का आयोजन करेंगे। इसके अलावा एनपीटीआई और आईआईटी रूड़की एक दूसरे की सुविधाओं से लाभान्वित हो सकेंगे। दोनों संस्थानों ने प्रशिक्षण प्रोग्रामों एवं कौशल विकास के माध्यम से पावर सेक्टर से जुड़ी उत्कृष्ट गुणवत्ता की मैनपावर को बढ़ावा देने के लिए अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराने हेतु सहमति जताई है। इससे प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना 3.0 के अनुसार युवाओं को नए दौर की नौकरियों के लिए तैयार कर उद्योग जगत की ज़रूरतों को पूरा करने में मदद मिलेगी।

प्रोफेसर के.के. पंत, डायरेक्टर आईआईटी रूड़की ने कहा, ‘‘हमें खुशी है कि एनपीटीआई और आईआईटी रूड़की अनुसंधान एवं विकास के माध्यम से समाज पर सकारात्मक प्रभाव उत्पन्न करने के लिए कार्यरत हैं यह देखकर अच्छा लगता है कि दोनों संस्थानों ने इसके लिए अनुसंधान एवं अकादमिक गतिविधियों के महत्व को पहचाना। इस समझौता ज्ञापन के माध्यम से हम अपनी क्षमताओं एवं संसाधनों का लाभ उठाकर समाज कल्याण में योगदान देना चाहते हैं और खासतौर पर हरित हाइड्रोजन सहित विश्वस्तरीय चुनौतियों को हल करने के लिए प्रयासरत हैं।’’

इस अवसर पर डॉ. तृप्ता ठाकुर, डीजी, एनपीटीआई ने कहा, ‘‘आईआईटी रूड़की के साथ हमारी साझेदारी हरित हाइड्रोजन में अनुसंधान एवं कन्सलटन्सी की दिशा में हमारी प्रतिबद्धता को सशक्त बनाएगी, जो एनर्जी सेक्टर का भविष्य हैं। यह साझेदारी दोनों संस्थानों की विशेषज्ञता एवं संसाधनों का उपयोग कर सेंटर ऑफ एक्सीलेन्स के निर्माण में योगदान देगी। यह सेंटर पेशेवरांं को प्रशिक्षण देकर उद्योग जगत की मांगों को पूरा करने में मदद करेगा।’

समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर समारोह में  एन.आर. हल्दर, डायरेक्टर ट्रेनिंग, एनपीटीआई, डॉ महेन्द्र सिंह, डिप्टी डायरेक्टर- एनपीटीआई,  राहुल पाण्डेय, असिस्टेन्ट डायरेक्टर- एनपीटीआई और आईआईटी रूड़की के अन्य सदस्य जैसे प्रोफेसर यू पी सिंह, डिप्टी डायरेक्टर, प्रोफेसर अक्षय द्विवेदी, डीन एसआरआईसी, प्रोफेसर वी. सी. श्रीवास्तव, डीन इंटरनेशनल रिलेशन्स, प्रोफेसर कौशिक घोष, प्रोफेसर आर बालासुब्रमण्यम, रवि चौहान और विशाल तिवारी मौजूद रहे।

 
 
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • स्वास्थ्य संवाद एवं रक्तदान शिविर में पीआरएसआई देहरादून चैप्टर का सम्मान
  • कोरोनेशन अस्पताल की बदहाली पर भड़के डीएम डॉ. आशीष चौहान, औचक निरीक्षण के दौरान आईसीयू में बंद मिला AC, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, व्यवस्थाएं सुधारने के दिए निर्देश
  • ठोस अपशिष्ट प्रबंधन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, अनधिकृत डंपिंग व मानकविहीन प्लांटों पर होगी कड़ी कार्रवाई – डीएम डॉ. आशीष चौहान
  • भारतीय सेना के 31वें प्रमुख बने जनरल धीरज सेठ, पिता को सैल्यूट कर निभाई परंपरा
  • होम-स्टे योजना में अनियमितता, जिला पर्यटन विकास अधिकारी बृजेन्द्र पांडेय निलंबित
  • शिक्षा विभाग से मुकुल सती हुए सेवानिवृत्त, कई अधिकारियों की जिम्मेदारी में भी बड़ा फेरबदल
  • गुमशुदगी से हत्या तक : 45 दिन बाद ब्लाइंड मर्डर का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
  • कोटद्वार : नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तारी
  • WhatsApp के नए User ID फीचर पर सरकार की नजर, डिजिटल फ्रॉड की आशंका के चलते Meta को भेजा जा सकता है नोटिस
  • पौराणिक मंदिरों के तीन सौ मीटर दायरे में निर्माण रोक पर ग्रामीणों का विरोध
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.