शनिवार, अगस्त 22, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
22nd अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

विश्वप्रसिद्ध श्री बदरीनाथ धाम के प्रात: 7 बजकर 10 मिनट खुले कपाट, 10 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किये अखंड ज्योति के दर्शन, बदरीनाथ धाम में हल्की बर्फबारी 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह  धामी के नाम से मंदिर खुलने पर संपन्न हुई पहली पूजा

शेयर करें !
posted on : अप्रैल 27, 2023 11:09 पूर्वाह्न
 
 श्री बदरीनाथ धाम : विश्व प्रसिद्ध श्री बदरीनाथ धाम के कपाट आज प्रात: 7 बजकर 10 मिनट पर विधि-विधान से वेद ऋचाओं  के उदघोष के साथ  हल्की बर्फबारी के बीच श्रद्धालुओ के दर्शनार्थ खोल दिये गये हैं। इस अवसर पर श्री बदरीनाथ मंदिर को 25 क्विंटल विभिन्न प्रकार के फूलों से सजाया गया गया था। मंदिर परिसर में सेना के बैंड की भक्तिमय धुनों तथा जय बदरीविशाल के उदघोष से संपूर्ण बदरीपुरी गुंजायमान हो रही थी।  माणा बामणी गांव के महिला मंगल दल द्वारा परंपरागत भक्ति गीतों से शमा बांधा दानीदाताओं तथा भारतीय सेना आईटीबीपी ग्रेफ द्वारा भंडारे का आयोजन किया गया था। कपाट खुलते समय 10 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने अखंड ज्योति के दर्शन किये।
श्री बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की प्रक्रिया के अंतर्गत 24 अप्रैल  को गरुड़ जी का बदरीनाथ धाम प्रस्थान अर्थात गरूड़ छाड़ मेला जोशीमठ में श्री नृसिंह मंदिर मार्ग में आयोजित हुआ।24 अप्रैल को   डिमरी पंचायत प्रतिनिधि श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर  डिम्मर से  गाडू घड़ा तेलकलश  लेकर  श्री नृसिंह मंदिर जोशीमठ पहुंचे।  25 अप्रैल को आदि गुरु शंकराचार्य जी की गद्दी,  के साथ रावल  ईश्वर प्रसाद नंबूदरी  के साथ  गाडू घड़ा श्री योग बदरी पांडुकेश्वर  रात्रि प्रवास हेतु पहुंचे। 26 अप्रैल दोपहर  आदि गुरु शंकराचार्य जी की गद्दी, श्री रावल जी, गाडू घड़ा तेलकलश  पांडुकेश्वर योग बदरी से श्री उद्धव जी, श्री कुबेर जी सहित श्री बदरीनाथ धाम पहुंचे।आज  बृहस्पतिवार 27 अप्रैल को प्रात: 7 बजकर 10 मिनट पर श्री बदरीनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं को दर्शनार्थ  खुल गये हैं। श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने बताया कि श्री बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने पर  प्रथम पूजा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह  धामी के नाम से संपन्न हुई।
 बताया कि कपाट खुलने हेतु  श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति ने 4.30 प्रात: से तैयारी शुरू की थी प्रात: 5.45 बजे  प्रात:कुबेर जी का बामणी से  लक्ष्मी द्वार होकर मंदिर परिसर में प्रवेश किया। प्रात:5.45 से रावल ईश्वर प्रसाद नंबूदरी, धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल, वेदपाठी रवींद्र भट्ट तथा डिमरी पुजारियों  द्वारा  मुख्य द्वार की पूजा संपन्न हुई । प्रात:6.30 बजे प्रात: सभामंडप में रावल जी का प्रवेश हुआ पूजा,अर्चना के बाद ठीक 7.10 प्रात: मुख्य गर्भगृह खुलने के साथ मंदिर के कपाट खुल गये। मां लक्ष्मी जी मंदिर परिसर स्थित अपने मंदिर में स्थापित हुई  कुबर जी उद्धव जी गर्भ गृह में विराजमान हुए ।गणेश जी मंदिर परिक्रमा में विराजमान हुए तथा आदि गुरु शंकराचार्य जी की गद्दी मंदिर परिसर में स्थापित हो गयी। इसी के साथ मंदिर में विशिष्ट अतिथियों/ तीर्थयात्रियों ने दर्शन किये। इस अवसर पर श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय, उपाध्यक्ष किशोर पंवार, भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश मैखुरी, मंदिर समिति  सदस्य  आशुतोष डिमरी,  महेंद्र शर्मा कृपाराम सेमवाल, वीरेंद्र असवाल, भास्कर डिमरी,माधव नौटियाल, पंकज मोदी,  मंदिर समिति मुख्य कार्याधिकारी योगेन्द्र सिंह, डीआईजी केएस नगन्याल, जिलाधिकारी हिमांशु खुराना, सीडीओ डॉ. ललित नारायण मिश्र, एसपी प्रमेंद्र डोभाल,  अनिल ध्यानी, राजेंद्र चौहान, डॉ. हरीश गौड़ सहित जिला पुलिस प्रशासन, हकहकूकधारी, तीर्थ पुरोहित समाज सहित हजारों श्रद्धालु मौजूद रहे।
 
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2023/04/VID-20230427-WA0013.mp4

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2023/04/VID-20230427-WA0012.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • हिंदू जागरण मंच के जिला संयोजक सौरभ गोदियाल ने जन्म दिवस पर वृक्षारोपण एवं स्वैच्छिक रक्तदान कर दिया मानव सेवा का संदेश
  • हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय की डॉ. मनीषा निगम राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2026 के लिए चयनित
  • दर्दनाक हादसा : ऑर्केस्ट्रा देख रही भीड़ में घुसी बेकाबू बस, पांच की मौत
  • कोटद्वार : लखपति दीदी सम्मेलन का आयोजन, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण पर दिया जोर
  • रिवर्स पलायन के लिए विभागीय योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें : मुख्यमंत्री
  • रक्षाबंधन पर दून की ग्रामीण महिलाओं की राखियों की बढ़ी मांग, सास-बहू की जोड़ी ने बनाया स्वरोजगार का मॉडल
  • ऋषिकेश में विवाद के बाद दोनों पक्ष आमने-सामने, शांति भंग की आशंका पर 8 गिरफ्तार
  • रिवर्स पलायन के लिए विभागीय योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन करें सुनिश्चित – मुख्यमंत्री धामी
  • सरकार महिला, युवा और ग्रामीण उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए समर्पित – मुख्यमंत्री धामी 
  • बालावाला क्षेत्र में सिंचाई एवं जनसमस्याओं पर जिलाधिकारी के कड़े निर्देश; नहर की सफाई में लापरवाही पर सिंचाई विभाग से स्पष्टीकरण तलब, जलापूर्ति रोस्टर के अनुसार सुनिश्चित करने के निर्देश
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.