मंगलवार, फ़रवरी 10, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
10th फ़रवरी 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

दिग्गज नेता और पंजाब के 05 बार मुख्यमंत्री रहे प्रकाश सिंह बादल का निधन

बुधवार को मोहाली से बठिंडा बादल के गांव तक अंतिम यात्रा निकाली जाएगी, शोक संदेशों का तांता, राजनेताओं ने दी श्रद्धांजलि

शेयर करें !
posted on : अप्रैल 26, 2023 7:01 पूर्वाह्न

 

नई दिल्ली : दिग्गज नेता और पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का आज मंगलवार रात करीब 8:28 मिनट बजे मोहाली के फोर्टिस हॉस्पिटल में निधन हो गया। वे 95 वर्ष के थे। वे एनडीए के संयोजक भी रह चुके थे। बादल का शव बुधवार सुबह मोहाली से बठिंडा बादल के गांव तक अंतिम यात्रा निकाली जाएगी। बादल के निधन का समाचार मिलते ही शोक संदेशों का तांता लगा हुआ है। अकाली दल नेता प्रकाश सिंह बादल पांच बार पंजाब के मुख्यमंत्री रहे। शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर बादल उनके बेटे हैं। प्रकाश सिंह बादल का जन्म 8 दिसंबर 1927 को पंजाब के छोटे से गांव अबुल खुराना के जाट सिख परिवार में हुआ था।

मिली जानकारी के मुताबिक, शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के वरिष्ठ नेता को सांस लेने में परेशानी होने की शिकायत के बाद एक हफ्ते पहले मोहाली में फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। प्रकाश सिंह बादल को सोमवार को आईसीयू में रखा गया था। सोमवार शाम को जारी मेडिकल बुलेटिन में अस्पताल ने कहा था-प्रकाश सिंह बादल अब भी आईसीयू में चिकित्सकों की करीबी निगरानी में हैं। अस्पताल ने कहा था कि अगर अगले कुछ दिनों तक शिअद के वरिष्ठ नेता के स्वास्थ्य में क्रमिक सुधार होना जारी रहता है तो उन्हें एक निजी वार्ड में भेजा जा सकता है। पिछले हफ्ते केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बादल के स्वास्थ्य की जानकारी ली थी और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की थी।

बादल के निधन पर शोक संदेशों का तांता लगा हुआ है। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने जताया बादल के निधन पर शोक जताया और लिखा- आमजन और किसानों के हित में प्रकाश सिंह बादल ने आजीवन संघर्ष किया। समाज, प्रदेश व देश के विकास में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा। लोकतांत्रिक मूल्यों को सशक्त बनाने में भी बादल की भूमिका रही महत्वपूर्ण. उनका निधन भारतीय राजनीति के एक युग का अंत।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्विटर पर लिखा- श्री प्रकाश सिंह बादल जी एक राजनीतिक दिग्गज थे, जिन्होंने कई दशकों तक पंजाब की राजनीति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अपने लंबे राजनीतिक और प्रशासनिक करियर में, उन्होंने किसानों और हमारे समाज के अन्य कमजोर वर्गों के कल्याण के लिए कई उल्लेखनीय योगदान दिए। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने लिखा-पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करता हूं। पंजाब ने एक महान दूरदर्शी नेता खो दिया है, जिसने पंजाब के विकास में अहम योगदान दिया।।उनके परिवार के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं। ॐ शांति 🙏🏻

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने लिखा कि देश के वरिष्ठ राजनेता एवं पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री श्री प्रकाश सिंह बादल जी का निधन, अत्यंत दुखद! ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति व शोक संतप्त परिवार को संबल प्रदान करें। भावभीनी श्रद्धांजलि!

 

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • सिंचाई विभाग की खुली नहर में बुजुर्ग हुए चोटिल; जिला प्रशासन की क्यूआरटी ने दर्ज कराया मुकदमा
  • श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में सांस्कृतिक सप्ताह का रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ भव्य समापन
  • “विकल्प रहित संकल्प” के साथ सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के लिए सरकार प्रतिबद्ध – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
  • कोटद्वार में रेल यात्रियों सुरक्षा और सुविधा को लेकर RPF, GRP और रेलवे के अधिकारियों की संयुक्त बैठक आयोजित
  • पंचायत भूमि के कब्ज़ों को चिह्नित कर तुरंत हटायें – महाराज
  • गैंड न्याय पंचायत में लगा बहुउद्देश्यीय शिविर, 35 शिकायतें दर्ज, पेयजल सचिव रणबीर सिंह चौहान ने सुनी स्थानीय लोगों की समस्याएं
  • मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड क्रिकेट टीम को रणजी सेमीफाइनल में पहुंचने पर दी बधाई
  • ज्योतिर्मठ क्षेत्र में उमड़ा भक्ति का सैलाब, मां कालिका रथयात्रा के समापन अनुष्ठान शुरू
  • विधानसभा बजट सत्र को लेकर अलर्ट मोड पर चमोली पुलिस
  • 2027 में ही आयोजित हो श्री नंदादेवी राजजात यात्रा, नंदा सिद्धपीठ कुरूड़ और पडाव भी यात्रा मानचित्र में हों शामिल
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.