गुरूवार, जुलाई 30, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
30th जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

चमोली के सीमांत गांव मुन्दोली में संपन्न हुई मिलेट क्रांति साइकिल रैली, पहाड़ की बेटी सुमन के मजबूत हौसलों से हुआ ऐतिहासिक आयोजन

शेयर करें !
posted on : अप्रैल 17, 2023 11:46 अपराह्न

 

गोपेश्वर (चमोली)। देश की सबसे लंबी और पहली मिलेट क्रांति साइकिल रैली का समापन हो गया है। मिलेट क्रोति के परिपेक्ष में यह देश की पहली अनोखी साइकिल रैली है जिसने तीन दिनों लगभग तीन सौ किलोमीटर की दूरी तय कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। शुक्रवार 14 अप्रैल को देहरादून मुख्यमंत्री आवास से शुरू हुई साइकिल रैली पहले दिन ऋषिकेश होते हुए श्रीनगर में पहुंची। दूसरे दिन श्रीनगर से रवाना होते हुए रुद्रप्रयाग और फिर दूसरे दिन का विश्राम हॉलीडेज होम कर्णप्रयाग में हुआ।  तीसरे दिन  16 अप्रैल रविवार  सुबह 6 बजे मिलेट क्रांति साइकिल रैली कर्णप्रयाग स्थित हॉलीडेज होम से अपने अन्तिम पड़ाव मुन्दोली के लिए निकली। कर्णप्रयाग में नगर पालिका परिषद कर्णप्रयाग की अध्यक्ष दमयंती रतूड़ी ने हरी झंडी दिखाकर रैली को विधिवत रवाना किया। मौके पर होलिडेस् होम के एमडी विजय खंडूरी, प्रमोद नौटियाल, सभासद नगर पालिका परिषद कर्णप्रयाग नवीन नवानी, पूर्व नगर पालिका परिषद अध्यक्ष सुभाष गैरोला आदि मौजूद रहें।

यह है रैली का मकसद

भारत सरकार के प्रस्ताव पर संयुक्त राष्ट्र महासभा ने वर्ष 2023 को अंतर्राष्ट्रीय मिलेट वर्ष घोषित किया गया है। देश में भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ओर से इसकी सार्थक पहल की गई है। उत्तराखण्ड में मोटे अनाज का उत्पादन अधिक होने के बावजूद कम जागरूकता है, इसी लिए चमोली जिले की बेटी नथुली संस्था की संस्थापिका सुमन नैनवाल ने यह बीड़ा उठाया। उन्होंने इस रैली का आयोजन कर ग्रामीणों को मोटे अनाजों के प्रचार प्रसार के लिए प्रेरित करने के साथ ही उन्हें इसका मार्केट उपलब्ध कराने का भी निर्णय लिया।

पहाड़ी भोज और संस्कृति कार्यक्रम रहे  विशेष आकर्षक

कर्णप्रयाग से निकलकर शिमली, नारायण बगड़ होते हुए रैली थराली पहुंची। जहां पर स्थानीय विधायक भूपाल राम टम्टा ने रैली का स्वागत किया। जिसमे भाजपा मण्डल थराली के समस्त पदाधिकारीगण मण्डल अध्यक्ष थराली नंदु बहुगुणा, जिला पंचायत सदस्य देवी जोशी, मण्डल महामंत्री अनिल देवराडी, युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष जय सिंह बिष्ट, भाजपा कार्यकर्ता दिनेश सरपंच, युवा मोर्चा सदस्य विपिन चंद्र, सैनिक प्रकोष्ट महामंत्री दिनेश देवराडी, भाजपा कार्यकर्ता दिवाकर नेगी, एवम अन्य मौजूद रहे। दोपहर को देवाल से होते हुए रैली अपने अंतिम पड़ाव चमोली जनपद के बेहद ही खूबसूरत गांव मुन्दोली पहुंची। जहां ग्राम प्रधान आनंद सिंह बिष्ट, एवम समस्त ग्रामीणों द्वारा रैली का ढोलदमौ, मशकबीन, भंकोर, आदि पारम्परिक वाद्य यंत्रो से भव्य स्वागत किया गया।

रात्रि भोज पूर्णतय ग्रामीण लोगो की ओर से उगाये गए अन्न से ही बनाया गया। जिसको पारम्परिक तौर तरीको से लकड़ी के चुल्हो मे पकाया गया। रात्रिभोज के उपरान्त ग्रामीणों ने अपनी संस्कृति और इतिहास पर आधारित विभिन्न सांस्कर्तिक कार्यकर्मो की प्रस्तुति दी गयी। उसके बाद संस्था की संस्थापिका सुमन नैनवाल की ओर से ग्रामीणों को मोटे अनाजों के बेहतर रख रखाव और देश तथा विदेशो में बढ़ती डिमांड के लिए नए तौर तरीके बताये गए। जिसमें फसल की गुणवत्ता के आधार पर अन्न की ग्रेडिंग करके, पैकजिंग, एवं उचित बाजार को ढूंढना मुख्य है। उन्होंने बताया कि बाजारीकरण के इस दौर में किसी भी प्रोडक्ट को बेचने तथा उसका उचित मूल्य प्राप्त करने के लिए उसको प्रदर्शित करने का तरीका एक मुख्य भूमिका निभाता है।

देवाल से मुन्दोली के बीच हुई रैली की असल परीक्षा।

मिलेट क्रांतिकारियों को पहाड़ी  घुमावदार और खड़ी चढाई वाली कच्ची रोड से दो चार होना पड़ा।  रास्ता अनुकुल न होने पर भी आखिरकार कठिन परिस्थियों पर हिम्मत और जज्बे की जीत हुई।  62 वर्षीय साइकिलिस्ट विनोद कुमार सकलानी ने बताया कि देहरादून से निकलते ही वो साइकिल से गिर गए थे जिस कारण उनका दाहिना हाथ चोटिल हो गया था, परंतु उन्होंने हार नही मानी बावजूद चोटिल होने के उन्होंने देहरादून से मुंदोली तक का पूरा सफर साइकिल से किया। जो कि वर्तमान की युवा पीढ़ी और उन सभी लोगों के लिए एक सबक है कि मुसीबतो के सामने कभी भी घुटने नही टेकने भले हालत आपके अनुकूल न हो परंतु हिम्मत, मेहनत, और जज्बे से सभी कुछ संभव है।ं

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • मूसलाधार बारिश का कहर : जलभराव, कार पर गिरा पत्थर, 17 सड़कें बंद, जनजीवन अस्त-व्यस्त
  • राहुल गांधी ने देश की जनता और जनादेश का अपमान किया – सीएम धामी
  • स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की तैयारियां तेज
  • प्रदेशभर में स्वतंत्रता दिवस का हो भव्य आयोजन – मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन
  • केंद्रीय संचार ब्यूरो नैनीताल द्वारा दो दिवसीय ‘वीबी–जी राम जी’ विषय पर आधारित एकीकृत संचार और आउटरीच कार्यक्रम का समापन
  • सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के विरुद्ध जनभागीदारी से चलाना होगा प्रभावी अभियान – मुख्यमंत्री धामी
  • रुड़की में सॉस फैक्ट्री पर खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा, बिना लेबल की 351 बोतलें सीज; 8 क्विंटल सॉस नष्ट
  • देहरादून के भविष्य को आकार देने उमड़ रही जनता, महायोजना-2041 पर दूसरे चरण की सुनवाई में बढ़ी भागीदारी
  • भगवंत ग्लोबल विश्वविद्यालय में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई गुरु पूर्णिमा
  • संस्कृत को वैश्विक पहचान दिलाने की दिशा में उत्तराखंड की पहल, सचिव दीपक कुमार गैरोला ने मुंबई में शैक्षणिक एवं तकनीकी संस्थानों से किया मंथन
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.