गुरूवार, अक्टूबर 22, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
22nd अक्टूबर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने बैंगलोर में आयोजित जी 20 के समूह सी 20 के अंतर्गत अंतर्राष्ट्रीय  सम्मेलन में किया प्रतिभाग

शेयर करें !
posted on : अप्रैल 13, 2023 3:57 पूर्वाह्न
 
बैंगलोर : उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने बैंगलोर में आयोजित जी 20 के समूह सी 20 के अंतर्गत अंतर्राष्ट्रीय  सम्मेलन में प्रतिभाग किया। कर्नाटका की राजधानी बैंगलोर में जी20 के समूह सी20 के अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया गया जिसमे बतौर मुख्य अतिथि ऋतु खंडूरी भूषण और आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर ने विधिवत दीप प्रज्वलित कर सम्मलेन का शुभारंभ किया।उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी भूषण इन दिनों बैंगलोर में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में प्रतिभाग कर रही है। उन्होंने सी20 वर्किंग ग्रुप “डिलिवरिंग डेमोक्रेसी ” पूर्वव्यापी और संभावना  के विषय पर अपना संबोधन दिया।
विधानसभा अध्यक्ष ने अपने संबोधन  की शुरुवात अर्थवेद के श्लोक  “समानीमा सहयोऽन्नभागः समाने योक्ते सहवो युनज्मि समय सपर्य तारा नाभिमिकाभितः ॥” से करते हुए उन्होंने एकता और मिलकर देश  हित में कार्य करने का संदेश दिया। विधानसभा अध्यक्ष ने लोकतंत्र की मजबूती को लेकर अपनी बात रखते हुए उन्होंने आजाद भारत के हिमाचल राज्य से पहले मतदाता श्याम शरण नेगी के विषय में बताते हुए कहा की उन्होंने जीवन के सभी चुनाव में भाग लेकर मतदान किया जो हमारे लोकतंत्र की मजबूती को दर्शाता है।उन्होंने कहा की हमारा लोकतंत्र मजबूत है। भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है और लगभग 73 साल से सफलतापूर्वक चल रहा है। हमारा संविधान दुनिया का सबसे लंबा लिखित संविधान है जिसमें महत्वपूर्ण मूलभूत अधिकारों को सुनिश्चित किया गया है।। भारतीय संविधान लोकतंत्र की नींव है जो सर्वजनिक स्वतंत्रता, न्याय, समानता और भाईचारे के सिद्धांतों पर आधारित है।
उन्होंने राजनीति में महिलाओं को अवसर देने की बात कही उन्होंने कहा की मातृशक्ति राजनीति में एक महत्वपूर्ण ताकत होती है जो समाज में महिलाओं के अधिकारों को बढ़ावा देती है।  महिलाओं को सक्रिय रूप से राजनीति में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित करना चहिए जिससे उन्हें समाज के नेतृत्व में अधिक शामिल होने का मौका मिले।मातृशक्ति के बिना राजनीति में महिलाओं की भूमिका में विश्वासघात होता है और उन्हें उनके अधिकारों के लिए लड़ने के लिए उत्साह नहीं मिलता है। इसलिए, मातृशक्ति का महत्वपूर्ण रोल है जो महिलाओं को राजनीतिक मंच पर समानता का मौका देता है। सम्मेलन में आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर, ग्राम इंडिया फाउंडर डॉ बाला  सुब्रमण्यम , सॉस शेरपा सिविल 20 किरण डीएम , हंस सेइडल फाउंडेशन ऊषा सुब्रमण्यम , नेशनल कॉर्डिनेटर वर्किंग ग्रुप डॉ बसवा राजू उपस्थित रहे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA_compressed.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-_उत्तराखंड_-2.00-MIN_compressed.mp4

हाल के पोस्ट

  • उत्तराखंड स्टेट ओपन कराटे चैंपियनशिप में बच्चों का शानदार प्रदर्शन, टिहरी गढ़वाल में पहली जिला योग चैंपियनशिप के जरिए योग प्रतिभाओं को मिला मंच
  • एमडीडीए का बड़ा एक्शन – पांच जगह सीलिंग, आवासीय कॉलोनियों में अवैध कारोबार पर भी चला डंडा
  • सीडीओ डॉ. ललित नारायण मिश्र ने खेत में की क्रॉप कटिंग, परखी धान की उपज
  • पौड़ी गढ़वाल में 24 व 25 अक्टूबर को होगा जिला स्तरीय युवा महोत्सव
  • पौड़ी-कोटद्वार मार्ग पर भदालीखाल के पास खाई में गिरी GMOU की बस, प्रेशर पाइप फटने से बिगड़ा संतुलन; पुलिस ने रेस्क्यू कर सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाला, टला बड़ा हादसा
  • MDDA का बड़ा एक्शन : पांच परिसरों पर जड़ा ताला, अवैध निर्माणों पर कसा शिकंजा
  • पौड़ी गढ़वाल में 23 अक्टूबर से EVM-VVPAT की प्रथम स्तरीय जांच
  • कुदरत की बेमिसाल नेमत निजमुला घाटी और तड़ाग ताल, जो संजोए है प्रकृति के अनकहे रहस्य
  • चुनावी मोड में चमोली, 23 अक्टूबर से ईवीएम-वीवीपैट की जांच
  • कर्तव्य की वेदी पर प्राण न्योछावर करने वाले शहीदों को नमन
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.