शनिवार, अक्टूबर 17, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
17th अक्टूबर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

एक्शन में धामी सरकार : पेपर लीक प्रकरण में एसआईटी ने 50 हजार के ईनामी संजय धारीवाल को नारसन से किया गिरफ्तार

एसएसपी अजय सिंह के सटीक दिशा निर्देशन में S.I.T. ने हासिल की एक और बड़ी कामयाबी

शेयर करें !
posted on : अप्रैल 1, 2023 8:22 अपराह्न
 

मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड पुष्कर सिंह धामी के निर्देश “कोई भी नकल माफिया बचे नहीं” को पूरा करती हरिद्वार S.I.T.

पेपर लीक प्रकरण में S.I.T. ने 50 हजार के ईनामी संजय धारीवाल को नारसन से दबोचा

 लगातार फरार रहकर जमानत की जोड़तोड़ कर रहे वांछित पर घोषित था पचास हजार का इनाम

 पटवारी एवं JE/AE पेपर लीक प्रकरण में मुख्य षड़यन्त्रकर्ता है अभियुक्त संजय धारीवाल

टीम ने अभियुक्त के भाई के मकान (करनाल हरियाणा) से 4 लाख 25 हजार कैश व 02 ब्लैंक चैक किए बरामद

 घटना में प्रयुक्त वाहन भी बरामद

 पटवारी व JE/AE दोनों प्रकरणों में गिरफ्तार अभियुक्तों की संख्या पहुंची 38

हरिद्वार : पटवारी पेपर लीक प्रकरण में थाना कनखल पर दर्ज मु0अ0स0-12/2023 धारा 409, 467, 468, 420, 471, 120 बी भा.द.वि. व ¾ परीक्षा निवारण व 8 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम में फरार चल रहे पचास हजार (50000/-) के इनामी अभियुक्त संजय धारीवाल पुत्र सुरेन्द्र सिंह निवासी मौहम्मदपुर जट कोतवाली मंगलौर को S.I.T. टीम ने नारसन क्षेत्र से पकड़ने में सफलता हासिल की है। अपने गिरोह के साथ मिलकर पटवारी/लेखपाल एवं JE/AE भर्ती में अभ्यर्थियों से लाखों रुपए व ब्लैंक चैक प्राप्त कर गिरफ्तारी से बचने व गिरफ्तारी स्थगित कराने तथा सरेंडर का प्रयास कर रहे फरार अभियुक्त संजय धारीवाल पर आईजी गढवाल रेंज श्री करण सिंह नगन्याल द्वारा 50,000/- (पचास हजार रुपए) का इनाम घोषित किया गया था।
फरार अभियुक्त को सलाखों के पीछे पहुंचाने के लिए लगातार दबिश दे रही S.I.T. टीम ने अभियुक्त को मुखबिर की सूचना पर नारसन से गिरफ्तार किया। अभियुक्त की निशांदेही पर अभ्यर्थियों को नकल स्थलों तक लाने व परीक्षा केन्द्रों तक ले जाने में प्रयुक्त वाहन एचआर 75 – 5692 को अभियुक्त के मौहम्मदपुर जट हरिद्वार स्थित घर से बरामद कर अभियुक्त के भाई सुधीर के करनाल हरियाणा स्थित मकान से कुल 425000/- (चार लाख पच्चीस हजार रुपये) व दो ब्लैंक (हस्ताक्षरित) चैक बरामद किये। अभियुक्त द्वारा उक्त धनराशि में से एक लाख दस हजार रुपये पटवारी भर्ती तथा तीन लाख पन्द्रह हजार रुपये व दोनों चैक एई /जेई भर्ती से सम्बन्धित छात्रो से लिए गए थे।
मुकदमा की विवेचना के दौरान पूर्व में ही अभियुक्त को प्रश्रय देने पर भाई सुधीर व बहन के जमाई दीपेन्द्र पंवार उर्फ सोनू पुत्र ऋषिपाल सिंह निवासी मुकन्दरपुर थाना गदरपुर जिला उधम सिंह नगर (कोचिंग संचालक) को गिरफ्तार किया जा चुका है। दोनों अभियोगों (पटवारी एवं JE/AE) में वर्तमान तिथि तक कुल 38 अभियुक्त गिरफ्तार किये जा चुके हैं। विवेचना प्रचलित है। 

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता

  1. संजय धारीवाल पुत्र सुरेन्द्र सिहं निवासी मौहम्मदपुर जट कोतवाली मंगलौर जिला हरिद्वार 

बरामदगी

  1.  वाहन HR 75-5692
  2. 425000/- कैश
  3. दो ब्लैंक चैक (हस्ताक्षरित)
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA_compressed.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-_उत्तराखंड_-2.00-MIN_compressed.mp4

हाल के पोस्ट

  • खाद्य सुरक्षा को लेकर धामी सरकार सख्त, UPES विश्वविद्यालय की मेस और कैफेटेरिया का निरीक्षण
  • एसजीआरआरयू नवरंग डांडियां 4.0 में गरबा-डांडिया की थिरकन और पहाड़ी मंडाण की मधुर धुनों ने बांधा समां, दूधिया रोशनी से नहाया श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय का हैलीपैड बना आकर्षण का केन्द्र
  • श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में स्तन कैंसर जागरूकता दिवस का आयोजन, विशेषज्ञों ने समय पर जांच और शीघ्र पहचान को बताया जरूरी, स्तन कैंसर विजेताओं ने दिया साहस और उम्मीद का संदेश
  • धामी सरकार की फिल्म नीति से उत्तराखंड की वादियों में अक्षय कुमार की दस्तक, मसूरी-लैंढौर में ‘SVC60’ की शूटिंग
  • अवैध निर्माण पर MDDA का शिकंजा, इंजीनियर्स एन्कलेव में व्यावसायिक निर्माण सील
  • एडीएम शैलेन्द्र सिंह नेगी ने किया तहसील जाखणीधार का निरीक्षण, अभिलेखों के रखरखाव और व्यवस्थाओं का लिया जायजा
  • कम मतदान वाले बूथों पर विशेष जागरूकता अभियान चलाएं विभाग – सीडीओ वरुणा अग्रवाल
  • ‎फसलों की वास्तविक उपज का सटीक आंकलन जरूरी – सीडीओ वरुणा अग्रवाल
  • ‎सुरक्षा मानकों में लापरवाही पर मां गंगा बंजी जंपिंग स्थल सील, ‎आपातकालीन चिकित्सा उपकरण न मिलने और पार्किंग की व्यवस्था नहीं होने पर प्रशासन की कार्रवाई
  • राज्यपाल के रूप में गुरमीत सिंह का कार्यकाल उत्तराखण्ड के विकास, शिक्षा, युवा प्रोत्साहन और महिला सशक्तीकरण के लिए रहा महत्वपूर्ण – मुख्यमंत्री धामी
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.