शनिवार, मई 2, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
2nd मई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

बिहार को विकसित राज्य बनाने तक नहीं लूंगा चैन की सांस – सांसद चिराग पासवान

सूई की फैक्ट्री तक नहीं खोल पाए, चालू कारखाने को बंद करा रहें सीएम

शेयर करें !
posted on : मार्च 19, 2023 6:49 अपराह्न

 

सीतामढ़ी : लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद चिराग पासवान ने कहा कि हमारी लड़ाई बिहारियों के सम्मान की है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जितनी ताकत आजमानी है आजमा लें, जब तक बिहार को विकसित राज्य नहीं बना लूं चैन की सांस तक नहीं लूंगा। इसके लिए सबका साथ चाहिए और सबको चिराग पासवान बनना पड़ेगा। वे स्थानीय रीगा डीपीएस मैदान में पार्टी के मिलन समारोह को संबोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर लगातार हमलावर रहे चिराग पासवान ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज तक बिहार में एक सूई का कारखाना तक नहीं खोल पाए, बदले में चालू कारखाने को बंद कराने का काम किया। पांच वर्ष से रीगा चीनी मिल बंद है। कभी मुख्यमंत्री ने यहां के किसानों और मिल मजदूरों की सुध नहीं ली। उन्होंने कहा कि बिहार के अन्नदाता किसान बदहाली के कगार पर हैं इसके लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जिम्मेदार हैं। हमलोगों ने साल दर साल बर्बाद किया लेकिन बिहार आज भी पिछड़ा प्रदेश ही कहलाता है। आज बिहार को बचाने की जरूरत है। बिहारियों के सम्मान और गौरव को बचाने की जरूरत है। बिहार कब तक पिछड़ा प्रदेश कहलाएगा। इतने वर्षों के नीतीश राज के बावजूद आज भी बेहतर चिकित्सा के लिए लोगों को दिल्ली एम्स जाना पड़ता है।

चिराग ने कहा कि आखिर बिहारियों को रोजगार के लिए क्यों बिहार से बाहर जाना पड़ता है। 15 सालों तक लालूजी राबड़ी जी पर भरोसा किया। अब नीतीश कुमार से उम्मीद लगाए बैठे हैं लेकिन कभी उम्मीदों पर खड़ा नहीं उतरे। उन्होंने कहा कि अमीर और अमीर हो रहा है गरीब और गरीब हो रहा है। 75 वर्षों से बिहार पिछड़ा प्रदेश कहला रहा है। आखिर कब तक बिहार पिछड़ा प्रदेश कहलाएगा? उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि बिहार में बंद हो रही हैं मिलें और औद्योगिक संस्थान, खाद की समस्या से किसान भी परेशान हैं।अयोध्या के राम मंदिर के निर्माण की चर्चा करते हुए कहा कि सीतामढ़ी में माता सीता का भव्य मंदिर क्यों नहीं बना? यहां कॉरिडोर का निर्माण होता तो अयोध्या श्रीराम मंदिर का दर्शन करने वाले श्रद्धालु सीतामढ़ी माता सीता का दर्शन करने बिहार आते और प्रदेश का विकास होता। लेकिन मुख्यमंत्री ऐसा सोचते नहीं है। उन्होंने कहा कि चिराग पासवान को समाप्त करने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं, लेकिन वे झुकने और डरने वाले नहीं हैं। मिलन समारोह में पार्टी में शामिल हुए समाजसेवी शशांक बलवंत मिश्रा की ओर से चिराग पासवान को मखाना की माला पहनाकर स्वागत किया गया।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • अल्मोड़ा के डोल आश्रम में भव्य आयोजन, सीएम पुष्कर सिंह धामी ने लिया महोत्सव में भाग
  • बिजली के तारों में झूल रहे बंदर, राहगीर परेशान
  • चट्टान टूटने से नीती हाइवे अवरूद्ध
  • श्रद्धालुओं के लिए खुले लाटू धाम के कपाट
  • पंतनगर बैठक में सचिव दीपक कुमार के सख्त निर्देश, गांवों में रात गुजारेंगे अफसर!
  • सचिव दीपक कुमार ने संस्कृत ग्राम नगला तराई का किया निरीक्षण, योजनाओं की समीक्षा के साथ भाषा के प्रचार-प्रसार को लेकर दिए अहम निर्देश
  • लैंड फ्रॉड पर गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पांडेय सख्त, 125 मामलों की सुनवाई, 45 निस्तारित, 24 मामलों में एफआईआर दर्ज कराने के दिए निर्देश
  • मुंबई में 1,745 करोड़ की कोकीन बरामद, अंतरराष्ट्रीय ड्रग रैकेट का भंडाफोड़
  • कोटद्वार : छात्राओं को दी गई सुरक्षा और डिजिटल जागरूकता की जानकारी
  • राशनकार्ड सत्यापन अभियान प्रारम्भ, अपात्र धारकों पर होगी कार्रवाई
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.