मंगलवार, मई 13, 2025
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
13th मई 2025
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की रामनगर में आयोजित होने वाली जी-20 बैठक की समीक्षा, उत्तराखण्ड की विश्व स्तर पर पहचान बनाने का अवसर है जी-20 बैठक

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिये समय पर सभी आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित करने के निर्देश, उत्तराखण्ड में आयोजित होने वाली बैठकें जी-20 की अन्य बैठकों के लिये बने उदाहरण, जी-20 बैठकों के आयोजन का किया जाय व्यापक प्रचार-प्रसार

शेयर करें !
posted on : मार्च 17, 2023 9:31 अपराह्न
 
देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में जी-20 बैठक की आयोजन व्यवस्थाओं की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने इस माह के अंत में रामनगर में होने वाली जी-20 की पहली बैठक की सभी आवश्यक व्यवस्थायें समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिये। आयोजन की व्यवस्थाओं में किसी प्रकार की भी कोई कमी न रहे यह भी सुनिश्चित करने के निर्देश मुख्यमंत्री ने दिये। बैठक में मुख्य सचिव डॉ. एस.एस सन्धु एवं शासन के उच्चाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयुक्त कुमाऊँ तथा जिला अधिकारी ऊधमसिंह नगर व नैनीताल भी बैठक से जुड़े रहे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जी-20 की राज्य में आयोजित होने वाली बैठकों से विश्व स्तर पर उत्तराखण्ड की पहचान बनने का अच्छा अवसर है। उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को इस आयोजन की व्यवस्थाओं की समय से सभी आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत पर्यटन एवं जैव विविधता से पूरे विश्व को परिचित कराने का भी यह अवसर है इसके लिये सभी स्तरों पर बेहतर व्यवस्थायें सुनिश्चित की जाये। जिलाधिकारी उधमसिंह नगर एवं नैनीताल को उन्होंने निर्देश दिये कि पंतनगर से रामनगर तक के सड़क मार्ग को सुव्यवस्थित किया जाय। सड़कों की मरम्मत के साथ मार्ग के आस पास के क्षेत्रों में सफाई, सुरक्षा एवं सौन्दर्यीकरण पर विशेष ध्यान दिया जाये। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड के स्थानीय उत्पादों को राष्ट्रीय एवं अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का भी यह अच्छा अवसर है। यह सुनिश्चित कर लिया जाए कि जिन उत्पादों को हम व्यापक स्तर पर वैश्विक पहचान दिला सकते हैं, उनकी विशिष्टता की पहचान कर ली जाए।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि जी-20 की बैठकों में आयोजन स्थल पर उत्तराखण्ड के स्थानीय उत्पादों पर आधारित स्टॉल लगाये जाएं। उत्तराखण्ड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये जाएं। आयोजन स्थल पर योग एवं पंचकर्म की व्यवस्था की जाए। उन्होंने कहा कि राज्य में होने वाले जी-20 की बैठक के बेहतर आयोजन के लिए राजनीतिक एवं सामाजिक संगठनों के सुझाव भी लिया जाये। इस संबंध में व्यापक जन जागरूकता के प्रचार पर भी उन्होंने बल दिया। बैठक में मुख्य सचिव डॉ. एस.एस.संधु, सचिव शैलेश बगोली, डॉ. पंकज कुमार पाण्डेय, दीपेन्द्र कुमार चौधरी, विनोद कुमार सुमन, डॉ. इकबाल अहमद, सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी तथा वन, स्वास्थ्य एवं पुलिस के उच्चाधिकारियों के साथ वर्चुअल माध्यम से आयुक्त कुमाऊं दीपक रावत, जिलाधिकारी ऊधम सिंह नगर युगल किशोर पंत, जिलाधिकारी नैनीताल धीराज सिंह गर्ब्याल एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/04/VIDEO-03-Years.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/03/VID-20250313-WA0019.mp4

हाल के पोस्ट

  • श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में बाॅलीवुड गायक दर्शन रावल की गायिका का चला जादू
  • “धरती आभा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान” के तहत समग्र विकास की ओर बढ़ते सशक्त कदम, 15 जून से 30 जून तक बागेश्वर में विशेष सेवा वितरण शिविर
  • जेनिथ फेस्ट 2025 के दूसरे दिन श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में पाॅडवाज़ ने बहाई उत्तराखण्डी लोक संस्कृति की बयार, देशभक्ति के गीतों पर झूमे छात्र-छात्राएं
  • उत्तराखंड में PCS अधिकारियों के बंपर तबादले, यहां देखें पूरी लिस्ट
  • उत्तराखंड में IAS अधिकारियों के बंपर तबादले, यहां देखें पूरी लिस्ट
  • चारधाम यात्रा से लौट रहे यात्री ले रहे है नीर वॉटरफॉल का आनंद, डुबकी मार कर मिटा रहे है थकान
  • डीएम डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने की चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा, सोशल मीडिया पर भ्रामक व फेक न्यूज़ के प्रचार-प्रसार करने वाले लोगों की पहचान कर कड़ी कार्रवाई करने के दिए निर्देश
  • पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने पाकिस्तान पर भारत की जीत पर दी बधाई, कहा – “ये मोदी जी के कुशल नेतृत्व का परिणाम”
  • सीएम धामी ने देशहित को सर्वोपरि रखने के लिए युवाओं का किया आह्वाहन,  कहा – फ्यूचर-रेडी बने युवा
  • उत्तराखंड : बॉर्डर पर सघन चेकिंग, चारधाम यात्रा पर कड़ी निगरानी, सैनिक परिवारों के साथ खड़ी है सरकार – मुख्यमंत्री धामी
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.