गुरूवार, जुलाई 23, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
23rd जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

डीएम सोनिका की अध्यक्षता में डेयरियों के नियमानुसार संचालन को लेकर बैठक आयोजित, अधिकारियों को आवश्यक दिए दिशा निर्देश

शेयर करें !
posted on : मार्च 14, 2023 3:28 पूर्वाह्न

 

देहरादून : जिलाधिकारी सोनिका की अध्यक्षता में डेयरियों के नियमानुसार संचालन के सम्बन्ध नगर निगम, पशुपालन विभाग, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों की उपस्थिति में डेयरी संचालकों के साथ ऋषिपर्णा सभागार कलेक्ट्रेट में बैठक आयोजित की गई।जिलाधिकारी ने जनपद में संचालित डेयरी तथा पंजीकृत डेयरी की स्थिति जानने पर अवगत कराया गया कि वर्तमान में लगभग 500 डेयरी संचालित है 119 आवेदन पंजीयन के लिए प्राप्त हुए जिनमें 93 के लाईसेंस बन गए है। जिलाधिकारी ने नगर निगम, पशु पालन विभाग एवं प्रदूषण निंयत्रण बोर्ड के अधिकारियों को संयुक्त निरीक्षण करते हुए पंजीकरण कार्यों में तेजी लाने तथा बिना पंजीकृत डेरियों के चालान करने के निर्देश दिए।

उन्होंने डेयरी संचालकों से पशुओं को निर्धारित मानकों के अनुरूप तथा क्षमता के अनुसार रखते हुए पशुओं के स्थल पर के निर्देश दिए। साथ ही गोबर के उचित निस्तारण के निर्देश दिए, इसके लिए उन्होंने नगर निगम को समन्वय करते हुए कार्यवाही करने को कहा। उन्होंने डेयरी संचालकों से अलाभकारी पशुओं एवं बछड़ों को ने छोड़ने तथा मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को पशुओं की टैगिंग करने के निर्देश दिए। उन्होंने मुख्य नगर आयुक्त नगर निगम को डेयरी पालकों को शहर से बाहर स्थानान्तरित किये जाने हेतु प्रस्ताव बनाकर शासन को प्रेषित करने के निर्देश दिए। नगर स्वास्थ्य अधिकारी नगर निगम को उप जिलाधिकारियों से समन्वय करते हुए भूमि चिन्हिकरण कार्य करने के निर्देश दिए।

उन्हेांने डेयरी संचालकों की समस्या को दृष्टिगत रखते हुए पशु परिवहन की अनुमति हेतु सम्बन्धित क्षेत्र के पशु चिकित्सक स्तर पर अभिलेखीय कार्यवाही पूर्ण करवाने के निर्देश दिए। साथ ही प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को नोडल अधिकारी नामित करते हुए डेयरियों के पंजीकरण की कार्यवाही में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देशित किया जो डेयरी संचालक अपना पंजीकरण नहीं करवा रहे हैं, उनपर निर्धारित मानकों के अपनुसार कार्यवाही करें। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया कि डयेरी में बछड़े/बछड़िया हो रही हैं का लिंगानुसार पंजीयन करें।

बैठक में मुख्य नगर आयुक्त नगर निगम मनुज गोयल ने अवगत कराया कि मानकों का उल्लंघन करने वाले तथा अपंजीकृत डेयरी के विरूद्ध नगर निगम, प्रदूषण निंयत्रण बोर्ड, पशुपालन विभाग की संयुक्त टीम बनाकर चालान की कार्यवाही करते हुए रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए है। बैठक में मुख्य नगर आयुक्त नगर निगम मनुज गोयल, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से श्री चतुर्वेदी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डाॅ. विद्याधर कापड़ी, नगर स्वास्थ्य अधिकारी श्री तिवारी, पशु कल्याण बोर्ड से डाॅ. उर्वशी सहित डेयरी संगठनों के प्रतिनिधि एवं डयेरी संचालक उपस्थित रहे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी रेड एवं ऑरेंज अलर्ट के मद्देनजर चारधाम यात्रा के संचालन पर अस्थायी रूप से रोक
  • देहरादून : देर रात चली गोली, कैफे के बाहर युवक पर जानलेवा हमला
  • 20 जुलाई को रुकी चारधाम यात्रा फिर शुरू, यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता
  • जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरी हों- डीएम; थर्ड पार्टी निरीक्षण और ‘हर घर जल’ प्रमाणन में तेजी लाने के निर्देश
  • NEET पेपर लीक पर दिल्ली में उबाल : PM आवास के बाहर धरने के बाद हिरासत में राहुल, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव
  • उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग में 379 पदों पर भर्ती, 26 जुलाई से आवेदन शुरू
  • सूचना महानिदेशक बंसीधर तिवारी ने पत्रकार कल्याण कोष की बैठक में नौ दिवंगत पत्रकारों के आश्रितों को रु 5-5 लाख की आर्थिक सहायता की संस्तुति की
  • UKSSSC की पटवारी-लेखपाल शारीरिक परीक्षा 6 अगस्त से, औपबंधिक सूची जारी
  • कोटद्वार : भरोसा जीतकर करते थे सोने की ठगी, रेलवे स्टेशन से तीन आरोपी गिरफ्तार
  • मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, CM ने किया सम्मानित
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.