रविवार, फ़रवरी 22, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
22nd फ़रवरी 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

डीएम सोनिका ने सुनी जन समस्याएं, 93 शिकायतें हुई दर्ज, अधिकारियों को आवश्यक दिए दिशा निर्देश

शेयर करें !
posted on : मार्च 14, 2023 3:21 पूर्वाह्न

देहरादून : जिलाधिकारी सोनिका की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जुनसुनवाई में 93 शिकायतें आई जिनमें अधिकतर शिकायतें भूमि सम्बन्धित मामलों की प्राप्त हुई, इसके अतिरिक्त अतिरिक्त आपसी विवाद, परिजनों द्वारा निकाले जाने, बिना अनुमति निजी भूमि से सीवर लाईन बिछाये जाने, किरायेदार से मकान खाली करवाने, पड़ोसी द्वारा मकान निर्माण न करने देने, घरेलू विवाद, दिए गए पट्टो पर कब्जा दिलाने, सहस्त्रधारा रोड आईटी पार्क में नगर निगम के माध्यम से नाला एवं सड़क निर्माण करवाने आदि शिकायतें प्राप्त हुई।

जिलाधिकारी ने सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसुनवाई में प्राप्त हो रही शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण करें, शिकायत के निस्तारण की स्थिति से शिकायतकर्ता को भी सूचित करें। उन्होंने सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की अपने स्तर पर भी समीक्षा करने के निर्देश दिए। साथ ही शिकायत पटल को शिकायतों के निस्तारण की अद्यतन स्थिति से अवगत कराने के निर्देश दिए। उन्होंने समस्त उप जिलाधिकारियों को भूमि सम्बन्धी प्रकरणों की जांच कर शिकायतों के निस्तारण करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में आज शिकायतकर्ता ने ग्राम बहादुर में भूमि खरीदी, भूमि स्वामी ने उनकी भूमि का एक हिस्सा अपनी भूमि में मिलाते हुए धमकी देने सम्बन्ध शिकायत की, शिकायतकर्ता की भूमि एनएच निर्माण में अधिग्रहित की गई जिसका मुआवजा न मिलने की शिकायत की गई, जिस पर जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी विकासनगर को कार्यवाही के निर्देश दिए।

दो शिकायतकर्ताओं द्वारा ऋषिकेश में परिवार नियोजन के फलस्वरूप दिए गए पट्टे पर कब्जा दिलाने के अनुरोध पर जिलाधिकारी ने सम्बन्धित पटल को कार्यवाही के निर्देश दिए। इसी प्रकार नेशविला रोड निवासी एक महिला द्वारा पति की मृत्यु के उपरान्त ससुराल पक्ष द्वारा सम्पति में अधिकार न दिए जाने तथा प्रताड़ित करने की शिकायत की जिसपर जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी प्रशासन को जांच करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार एफआरआई निवासी महिला ने ससुराल पक्ष द्वारा घर से निकालें जाने की शिकयत पर पुलिस को जांच करने के निर्देश दिए। जीएमएस रोड, कांवली निवासी ने शिकायत करते हुए बताया कि उनकी निजी भूमि पर बिना अनुमति के सीवर के गन्दे पानी की निकासी की जा रही है जिसे हटाने का अनुरोध किया गया, इस पर जिलाधिकारी ने नगर निगम एवं पेयजल निगम को कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी झरना कमठान, अपर जिलाधिकारी प्रशासन डॉ. एसके बरनवाल, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रामजीशरण शर्मा, अपर मुख्य नगर आयुक्त जगदीश लाल, उप जिलाधिकारी सदर नरेश चन्द्र दुर्गापाल, नगर मजिस्ट्रेट कुश्म चौहान, खण्ड विकास अधिकारी सहसपुर वरूणा अग्रवाल (आईएएस), मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय जैन, जिला विकास अधिकारी सुशील मोहन डोभाल, निदेशक ग्राम्य विकास अभिकरण आर.सी तिवारी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. विद्याधर कापड़ी, मुख्य कृषि अधिकारी लतिका सिंह, अधिशासी अभियन्ता एमडीडीए अजय माथुर, लोनिवि, विद्युत, समाज कल्याण, सिंचाई आदि सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार सरकारी विद्यालयों में डिजिटल एजुकेशन की दिशा में जिला प्रशासन के कदम तेज, 880 एलईडी टीवी का स्टॉक हुआ तैयार
  • दुर्गम हिमालयी सीमाओं पर आईटीबीपी महानिदेशक ने भरी हुंकार
  • पिंक काउंसिल CSI 2026 का देहरादून में शानदार आगाज़ : महिला हृदय स्वास्थ्य पर विशेषज्ञों ने दिया ज़ोर
  • लाखों की चरस के साथ दो को धर दबोचा पुलिस ने
  • विधानसभा बजट सत्र की तैयारियों में जुटी चमोली पुलिस 
  • जनजाति समाज देवभूमि उत्तराखंड की आत्मा में बसता है – सीएम धामी
  • बोर्ड परीक्षा को नकल विहीन के पुख्ता इंतजाम
  • सीएम के निर्देशानुसार सरकारी विद्यालयों में डिजिटल एजुकेशन की दिशा में जिला प्रशासन के कदम तेज, 880 एलईडी टीवी का स्टॉक हुआ तैयार
  • कृषि मंत्री गणेश जोशी ने रेशम कृषि मेले का किया शुभारंभ, बोले – गढ़वाल और कुमाऊं में होगा एक- एक सिल्क पार्क का निर्माण
  • देहरादून में महिलाओं के हृदय स्वास्थ्य पर दो-दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन 21 और 22 फरवरी 2026 को होगा आयोजित
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.