गुरूवार, मई 14, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
14th मई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

खत्म हुआ इंतजार श्री झण्डे जी आरोहण को तैयार, इस साल भव्य स्वरूप में आयोजित होगा श्री झण्डा जी मेला, भारी संख्या में  पहुंची संगत, डीएम सोनिका ने श्री महाराज जी से की भेंट व लिया आशीर्वाद

श्री झण्डा जी मेला आयोजन समिति ने पूरी की तैयारियां, रविवार दोपहर 02:00 बजे से 04:00 बजे के बीच होगी श्री झण्डे जी के आरोहण की प्रक्रिया

शेयर करें !
posted on : मार्च 11, 2023 4:09 अपराह्न

रविवार सुबह 07:00 बजे से शुरू हो जाएगी पूजा अर्चना, श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज करेंगे विशेष पूजा अर्चना

देहरादून। प्रेम, सद्भावना, भाईचारा, मानवता, श्रद्धा व आस्था का प्रतीक ऐतिहासिक श्री झण्डा जी मेला इस साल भव्य स्वरूप में आयोजित हो रहा है। वर्ष भर संगतें व श्रद्धालु इस पावन बेला का इंतजार करते हैं। देश विदेश से भारी संख्या में संगतें व श्रद्धालु गुरु की नगरी देहरादून पहुंच चुके हैं। शनिवार को जिलाधिकारी देहरादून सोनिका ने श्री दरबार साहिब पहुंचकर मेला आयोजन व्यवस्था देखी. जिलाधिकारी ने श्री महाराज जी से भेंट की व आशीर्वाद लिया. उन्होंने श्री झंडा साहिब पर माथा टेका व श्री गुरु महाराज जी का आशीर्वाद प्राप्त किया. 
 गुरु की नगरी देहरादून गुरु की प्यारी संगतों से निहाल है। रविवार सुबह 07:00 बजे पुराने श्री झण्डे जी को उतारने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। दोपहर 2 बजे से 4 बजे के बीच श्री दरबार साहिब के सज्जादानशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज की अगुआई में श्री झण्डे जी का आरोहण किया जाएगा। 14 मार्च को ऐतिहासिक नगर परिक्रमा होगी। काबिलेगौर है कि ऐतिहासिक श्री झण्डे जी मेले में शीश नवाने व श्री गुरु राम राय जी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए देश विदेश से लाखों की संख्या में संगतें हर साल देहरादून पहुंचती हैं। संगतों को साल भर इस पावन बेला के साक्षी बनने का इंतजार रहता है। श्री दरबार साहिब, श्री झण्डा जी मेला आयोजन समिति की ओर से शनिवार देर शाम तक सभी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया। श्री झण्डा जी आरोहण स्थल पर सभी आवश्यक तैयारियों को पूरा किया गया। 

गुरु मंत्र पाकर धन्य-धन्य हुई संगत

श्री गुरु राम राय दरबार साहिब के सज्जादानशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने श्री झण्डा जी मेला की पूर्व संध्या पर शनिवार को संगतों को गुरुमंत्र दिया। गुरु मंत्र पाकर संगतें धन्य-धन्य हो गईं। संगतों ने गुरुमंत्र को आत्मसात करते हुए श्री झण्डा साहिब और श्री गुरु राम राय जी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया। श्री दरबार साहिब के सज्जादानशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने गुरु महिमा के महत्व को समझाया। श्री महाराज जी ने कहा कि जो व्यक्ति गुरु के बताए मार्ग पर चलता है, उसे पृथ्वी पर ही स्वर्ग की अनुभूति मिल जाती है। 

सामाजिक कुुरितियों से दूर रहने का दिया संदेश

श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने संगतों को संदेश दिया कि वे सामाजिक कुरितियों जैसे कन्या भ्रूण हत्या, नशा, दहेज प्रथा के खिलाफ मजबूत आवाज बनें व एक समृद्ध समाज के निर्माण में अपनी भूमिका सुनिश्चित करें। उन्होंने जल संरक्षण व पयार्वरण को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए सभी संगतों को अपनी भूमिका सुनिश्चित करने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रर्यावरण प्रदूषण वातावरण के लिए बड़ी चिंता का विषय बन चुका है। पर्यावरण को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए पौधारोपण करें व जल का सही उपयोग करें। 

14 मार्च को नगर परिक्रमा, सुबह 07:30 बजे शुरू होगी

श्री दरबार साहिब देहरादून के सज्जादानशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज की अगुआई में मंगलवार 14 मार्च को ऐतिहासिक नगर परिक्रमा होगी। नगर परिक्रमा सुबह 07:30 बजे प्रारम्भ होगी। नगर परिक्रमा में 25 हजार से अधिक संगतें शामिल होंगी। श्री दरबार साहिब, श्री झण्डा जी मेला आयोजन समिति के व्यवस्थापक के.सी. जुयाल ने जानकारी दी कि परंपरानुसार श्री झण्डे जी आरोहण के तीसरे दिन नगर परिक्रमा का आयोजन किया जाता है। मंगलवार सुबह 07:30 बजे श्री दरबार साहिब परिसर से नगर परिक्रमा आरंभ होगी, नगर परिक्रमा सहारनपुर चैक, कांवली रोड होते हुए श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल, बिंदाल पहुंचेगी। यहां संगत को चने, मुरमुरे व गुड़ का प्रसाद वितरित किया जाएगा। यहां से तिलक रोड, टैगोर-विला, घण्टाघर व घण्टाघर से पल्टन बाजार होते हुए लक्खीबाग पुलिस चैकी से रीठा मण्डी, श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल बाॅम्बे बाग पहुंचेगी। इसके बाद ब्रहमलीन श्रीमहंत साहिबान के समाधि स्थल पर मत्था टेकेने के बाद सहारनपुर चौक होते हुए दोपहर 12:00 बजे नगर परिक्रमा श्री दरबार साहिब पहुंचकर सम्पन्न होगी। 

पूरब की संगतों की विदाई

श्री झण्डा जी मेला के व्यवस्थापक केसी जुयाल ने जानकारी दी कि श्री झण्डे जी मेले की परंपरा के अनुसार श्री झण्डे जी आरोहण से पूर्व शनिवार शाम के समय पूरब की संगत को पगड़ी, ताबीज़ व प्रसाद वितरित किया गया। इसके साथ ही पूरब की संगत की विधिवत विदाई की गई। 

श्री झण्डे जी पर सुबह 7 बजे से पूजा अर्चना

श्री झण्डा मेला प्रबन्ध समिति के व्यवस्थापक केसी जुयाल ने बताया कि मंगलवार को श्री झण्डा जी को उतारने की प्रक्रिया सुबह 7 बजे से शुरू हो जाएगी। सुबह पुराने श्री झण्डे जी को उतारा जाएगा। संगतों द्वारा दूध, दही, घी, मक्खन, गंगाजल और पंचगव्यों से नए श्री झण्डे जी को स्नान कराया जाएगा। विधिवत वैदिक विधान से पूजा अर्चना के पश्चात् अरदास की जायेगी। दस बजे से श्री झण्डे जी (पवित्र घ्वजदण्ड) पर गिलाफ चढ़ाने का कार्य शुरू किया जाएगा। रविवार दोपहर 2 बजे से 4 बजे के बीच श्री झण्डे जी का विधिवत आरोहण किया जाएगा। 

एलईडी स्क्रीन पर मेले का सजीव प्रसारण

श्री दरबार साहिब मेला समिति ने श्री दरबार साहिब परिसर में एलईडी स्क्रीन की व्यवस्था की है। एलईडी स्क्रीन पर मेले का सजीव प्रसारण किया जाएगा। इस दिए गए बार कोड स्कैनर को स्कैन कर आप श्री झंडे जी मेले का सजीव प्रसारण देख सकते हैं.

 श्री दरबार साहिब में जैविक उत्पाद

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा जैविक खेती उत्पादों का स्टाॅल लगाया गया है। 

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की मेडिकल टीम जुटी

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के डाॅक्टरों की टीम मेला स्थल पर चिकित्सकीय परामर्श के लिए जुटी हुई है। श्री दरबार साहिब परिसर में मेला अस्पताल शुरू हो चुका है। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी भूपेन्द्र रतूड़ी ने जानकारी दी कि श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की ओर से रोगियों को निःशुल्क दवाईयां भी दी जा रही हैं। किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए अस्पताल की एम्बुलेंस 24 घण्टे उपलब्ध हैं। 

श्री महंत इंदिरेश अस्पताल का स्वेच्छिक रक्तदान शिविर

श्री महंत अस्पताल के ब्लड बैंक व महाकाल सेवा समिति के सहयोग से स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में 151 यूनिट रक्तदान हुआ. शिविर में संगतों व श्री महाकाल सेवा समिती के सद्स्यों व क्षेत्रवासियों ने रक्तांदान किया. समिति के अध्यक्ष रोशन राणा ने जानकारी दी कि इससे पूर्व समिती 12 स्वेच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित कर चुकी है, शनिवार को समिती का 13वा सफल रक्तदान शिविर रहा.

गुरु महिमा के रंग में रंगी संगत

श्री दरबार साहिब परिसर में शनिवार को दिन भर श्री गुरु राम राय जी महाराज व श्री महंत देवेन्द्र दास जी महाराज के जयकारे गूंजते रहे। गुरु महिमा के रंग में रंगी संगते दिन भर श्रद्धा व भक्ति भाव में डूबी रहीं। संगतों ने श्री गुरु राम राय जी महाराज जी के शबद का सिमरन किया व गुरु महिमा के महत्व को जाना। श्री गुरु राम राय जी महाराज व श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज के जयकारों से श्री दरबार साहिब परिसर दिन भर गूंजता रहा। संगत ने ढोल की थाप पर गुरु महाराज जी के भजन गाए व जमकर नृत्य भी किया।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • आकाशवाणी के 90 वर्ष : देहरादून में शास्त्रीय एवं उप-शास्त्रीय संगीत संध्या आयोजित
  • संस्कृत हमारी संस्कृति और ज्ञान परंपरा की मूल भाषा – सचिव दीपक गैराला
  • ऋषिकेश में एमडीडीए का बड़ा अभियान, आठ अवैध बहुमंजिला भवन सील, देहरादून संस्कृति लोक कॉलोनी से ऋषिकेश निर्मल बाग तक चली कार्रवाई, पुलिस बल रहा तैनात
  • श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय नर्सेज दिवस की रही धूम
  • मुंबई में उत्तराखंड का लघु रूप, कौथिग 2026 के 17वें संस्करण का भव्य आगाज़
  • उत्तराखंड में बड़ी पहल, अब गांव में मिलेगी डोरस्टेप बैंकिंग सुविधा, डिजिटल वित्तीय समावेशन से जुड़ेंगी ग्रामीण महिलाएं
  • ऋषिकेश में एमडीडीए का बड़ा अभियान, आठ अवैध बहुमंजिला भवन सील
  • नया कीर्तिमान रचने को बढ़ी चारधाम यात्रा, दर्शनार्थियों की संख्या पहुंची 12.60 लाख के पार
  • बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मेधावी छात्राएं सम्मानित
  • धामी मंत्रिमंडल की बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर, जानिये महत्वपूर्ण फैसले..
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.