बुधवार, जुलाई 22, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
22nd जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

ऐतिहासिक श्री झण्डे जी मेले का साक्षी बनने को जुटने लगीं देश विदेश की संगतें, रात के समय दूधिया रोशनी में देखते ही बन रही श्री दरबार साहिब की आभा

शेयर करें !
posted on : मार्च 9, 2023 3:36 अपराह्न
 
देहरादून। श्री झंडे जी मेले में शामिल होने के लिए देश-विदेश से बड़ी संख्या में संगतें श्री दरबार साहिब पहुंच गई हैं। गुरुवार को पंजाब, हरियाणा, हिमाचल, उत्तर प्रदेश, राजस्थान सहित देश के अलग-अलग हिस्सों से भारी संख्या में श्रद्धालु श्री दरबार साहिब पहुंचे। विदेशों से भी संगतों का आगमन शुरू हो गया है। श्री दरबार साहिब के सज्जादानशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने संगतों को दर्शन दिए व आशीर्वाद दिया। श्री गुरु राम राय जी महाराज, श्री झण्डा साहिब महाराज व श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज के जयकारों से श्री दरबार साहिब परिसर गूंज उठा। 
गुरुवार को नित्य पूजा-क्रम के बाद श्री दरबार साहिब के सज्जादानशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने संगतों को दर्शन दिए। उन्होंने संगतों को श्री गुरु महाराज जी के दिखाए आदर्श जीवन मार्ग पर चलने का संदेश दिया। मेले के कुशल संचालन के लिए मेला प्रबन्धन समिति व संगतों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। गुरुवार को दूसरे पहर तक श्री दरबार साहिब परिसर संगतों से लगभग पैक हो गया। श्री दरबार साहिब के व्यवस्थापक के.सी. जुयाल ने जानकारी दी कि मेला प्रबन्धन की ओर से संगतों के भोजन, ठहरने, पानी व स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर विशेष व्यवस्था की गई है। श्री दरबार साहिब के सेवादार संगतों की आवभगत, उनके रहने और खाने की व्यवस्थाओं में जुटे हैं। श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल तालाब,  श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल, बांबे बाग मातावाला बाग, श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल, रेसकोर्स, श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल, राजा रोड में भारी संख्या में संगतें पहुंच चुकी हैं। दरबार साहिब परिसर गुरुवार देर शाम तक पूरी तरह पैक हो गया। श्री झण्डा जी मेला आयोजन समिति की ओर से संगतों के लिए शहर की विभिन्न धर्मशालाओं और अन्य स्थानों में संगतों के लिए आवासीय व लंगर की समुचित व्यवस्था की गई है। 

श्री महाराज जी ने संगतों से झण्डा आरोहरण क्षेत्र में सावधानी बरतने व अव्यवस्थित भीड़ न लगाने की अपील की

श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने श्री झण्डा जी मेला में शामिल होने के लिए आने वाली संगतों से अपील की कि वह मेला क्षेत्र में सावधानीपूर्वक भाग लें। अनावश्यक रूप से श्री झण्डा जी आरोहण क्षेत्र में भीड़ न करें। अनुशासन व सावधानी का पूरा ध्यान रखें। खुद भी सावधान व सुरक्षित रहें और दूसरों की भी सुरक्षा के लिए जागरूक करें। पूरी आस्था, निष्ठा व श्रद्धाभाव के साथ इस पावन पर्व का पुण्य अर्जित करें। 

गिलाफ सिलने का काम में आई तेजी

गुरुवार को गिलाफ सिलने का काम में बेहद तेजी रही। महिलाएं सिलाई मशीन की मदद से गिलाफ तैयार करने के काम में जुटी हुई हैं। काबिलेगौर है कि श्री झण्डे जी पर तीन तरह के गिलाफों का आवरण होता है। सबसे भीतर की ओर सादे गिलाफ चढ़ाए जाते हैं इनकी संख्या 41 (इकतालीस) होती है। मध्यभाग में शनील के गिलाफ चढ़ाए जाते हैं इनकी संख्या 21 (इक्कीस) होती है। सबसे बाहर की ओर दर्शनी गिलाफ चढ़ाया जाता है इनकी संख्या 1 (एक) होती है। इस जालन्धर के संसार सिंह जी व परिवार को को दर्शनी गिलाफ चढ़ाने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। 

दूधिया रोशनी से नहाया श्री दरबार साहिब

श्री दरबार साहिब प्रबन्धन, श्री झण्डा जी मेला आयोजन समिति  की ओर से आकर्षक साजो सज्जा का विशेष इंतजाम किया गया है। श्री झण्डा मेला आयोजन समिति के व्यवस्थापक श्री के सी जुयाल ने जानकारी दी कि पूरे दरबार साहिब परिसर में विशेष साजो सज्जा की गई है। खासतौर पर रात के समय श्री दरबार साहिब की आभा देखते ही बन रही है। चारों ओर से पड़ रही दुधिया रोशनी के बीच श्री दरबार साहिब बेहद मनमोहक व आकर्षक दिखाई दे रहा है।

गुरु भक्ति में रंगी संगत

देश विदेश से आई संगत गुरु भक्ति में पूरी तरह रम चुकी है। संगतों ने एक से बढ़कर एक गुरु महाराज के भजन गाए व गुरु भक्ति की महिमा में डूबे रहे। बच्चे बड़े महिलाओं ने गुरु महिमा के गुणगान में बढ़चढ़ कर भागीदारी की। 

मेला अस्पताल शुरू

श्री दरबार साहिब परिसर में श्री महंत इन्दिरेश अस्प्ताल ने मेला अस्पताल शुरू कर दिया गया है। रविवार सुबह से डॉक्टरों की एक टीम, नर्सिंग स्टाफ, फार्मासिस्ट स्टाफ व अन्य मेडिकल सदस्यांे के साथ मेला आयोजन स्थल पर उपलब्ध है। देश विदेश से आने वाली संगतों को किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए मेडिकल टीम उपलब्ध है। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने आपातकालीन परिस्थितियों के लि 03 एम्बुलेंस भी मेला आयोजन स्थल पर उपलब्ध करवाई हैं। बाजार कोतवाली की ओर से मेला आयोजन स्थल पर मेला थाना भी शुरू कर दिया गया है। अस्पताल की ओर से मेला आयोजन स्थल पर निःशुल्क रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया जा रहा है। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल, ब्लड बैंक की टीम रक्तदान शिविर में सहयोग करेगी। संगतों की ओर से बढ़चढ़ कर निःशुल्क रक्तदान शिविर में भागीदारी की जाएगी। 

सुरक्षा के कड़े इंतजाम, सीसीटीवी कैमरे रख रहे नज़र

मेला आयोजन स्थल पर पुलिस दल के साथ साथ प्राईवेट सिक्योरिटी गार्ड भी नज़र रखे हुए हैं। मेला आयोजन समिति की ओर से करीब 2 दर्जन से अधिक सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था की गई है। सीसीटीवी कैमरें से हर गतिविधि को बारीकी से देखा जा रहा है। 

बच्चों के मुडंन हुए – ढोल की थाप पर जमकर नृत्य

श्री झण्डे जी मेला परिसर में देश विदेश से आई संगतों ने छोटे बच्चों के मुंडन करवाए। श्री झण्डा जी मेला आयोजन के दौरान विभिन्न मांगलिक अनुष्ठान किये जाते हैं। ऐतिहासिक गुरु की नगरी में श्री झण्डे जी के समक्ष बच्चों का मुंडन कार्य बेहद ही शुभ माना जाती है। गुरुवार को भी बहुत से बच्चों के मुंडन कार्य सम्पन्न हुए। इस दौरान बच्चों के माता पिता व नाते रिश्तेदारांे ने ढोल की थाप पर नृत्य किया व जमकर खुशियां मनाईं।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी रेड एवं ऑरेंज अलर्ट के मद्देनजर चारधाम यात्रा के संचालन पर अस्थायी रूप से रोक
  • देहरादून : देर रात चली गोली, कैफे के बाहर युवक पर जानलेवा हमला
  • 20 जुलाई को रुकी चारधाम यात्रा फिर शुरू, यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता
  • जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरी हों- डीएम; थर्ड पार्टी निरीक्षण और ‘हर घर जल’ प्रमाणन में तेजी लाने के निर्देश
  • NEET पेपर लीक पर दिल्ली में उबाल : PM आवास के बाहर धरने के बाद हिरासत में राहुल, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव
  • उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग में 379 पदों पर भर्ती, 26 जुलाई से आवेदन शुरू
  • सूचना महानिदेशक बंसीधर तिवारी ने पत्रकार कल्याण कोष की बैठक में नौ दिवंगत पत्रकारों के आश्रितों को रु 5-5 लाख की आर्थिक सहायता की संस्तुति की
  • UKSSSC की पटवारी-लेखपाल शारीरिक परीक्षा 6 अगस्त से, औपबंधिक सूची जारी
  • कोटद्वार : भरोसा जीतकर करते थे सोने की ठगी, रेलवे स्टेशन से तीन आरोपी गिरफ्तार
  • मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, CM ने किया सम्मानित
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.