बुधवार, जुलाई 22, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
22nd जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

डीएम सोनिका एवं एसएसपी दलीप सिंह कुंवर की संयुक्त अध्यक्षता में झण्डे मेले की व्यवस्थाओं को लेकर बैठक आयोजित, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

शेयर करें !
posted on : मार्च 7, 2023 3:23 पूर्वाह्न

देहरादून : जिलाधिकारी सोनिका एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दलीप सिंह कुंवर की संयुक्त अध्यक्षता में ऋषिर्णा सभागार कलेक्ट्रेट में स्थानीय झण्डे मेले की व्यवस्थाओं के संबंध में बैठक लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस वर्ष स्थानीय झण्डे जी मेले में भारी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावना है जिसको लेकर जिला प्रशासन एवं पुलिस सतर्क है।

जिलाधिकारी ने मेला प्रबंधकों से उनकी व्यवस्थाओं की जानकारी लेते हुए निर्देशित किया कि संगतों के रहने की व्यवस्था के साथ ही सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत जिला प्रशासन एवं पुलिस को संगतों के ठहराए जाने आदि की समस्त जानकारी उपलब्ध कराएं इसके अतिरिक्त मेला क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरे लगवाने के निर्देश दिए। उन्होंने मेला प्रबंधकों को झण्डे जी आहरण स्थल पर अधिक भीड़ न हो, इसके लिए संगतों के ठहरने के स्थल सहित जगह-जगह मुख्य स्थानों पर एलईडी स्थापित करने तथा प्रसाद वितरण मुख्य स्थल के बजाय संगतो के ठहरने के जो स्थल हैं वहीं पर बटवाने के निर्देश दिए, जिससे लोग झण्डे जी आहरण का सजीव प्रसारण देख सके। जिलाधिकारी ने मेला प्रबंधकों को मेले भीड़ भाड़ वाले क्षेत्र में झूले इत्यादि की अनुमति न दिए जाने बल्कि इसके स्थान पर स्कूल के खाली ग्राउण्ड में व्यवस्था करने तथा मेला प्रबन्धकों की ओर से लगाये जाने वाले वाॅलिंटियर्स की संख्या बढाने के निर्देश दिए तथा जगह-जगह पानी की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। झण्डे जी के आरोहण हेतु लगाई कई क्रेन को तकनीकि रूप से देख लिया तथा मेला प्रबन्धक यह सुनिश्चित करें मुख्य स्थल पर क्षमता से अधिक भीड़ जमा न हो।

बैठक में डीआईजी/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दलीप सिंह कुंवर ने मेला प्रबन्धकों को वाॅलिंटियर्स को ड्रेस कोड में रखने तथा झण्डा मेला नियंत्रण अधिकारियों की सूची मोबाईल नम्बर सहित जिला प्रशासन एवं पुलिस को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही मेला परिसर एवं आसपास में लगी दुकानों फायर उपकरण का प्रशिक्षण देने के निर्देश मुख्य अग्निशमन अधिकारी को दिए। बैठक में डीआईजी/ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दलीप सिंह कुंवर, अपर जिलाधिकारी प्रशासन डाॅ. एसके बरनवाल, अपर मुख्य नगर अधिकारी नगर निगम जगदीश लाल, पुलिस अधीक्षक नगर सरिता डोभाल, नगर मजिस्ट्रेट कुश्म चौहान, मुख्य अग्निशमन अधिकारी सहित विद्युत, जलसंस्थान, आदि सम्बन्धित विभागों के अधिकारी एवं मेला प्रबन्धन समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी रेड एवं ऑरेंज अलर्ट के मद्देनजर चारधाम यात्रा के संचालन पर अस्थायी रूप से रोक
  • देहरादून : देर रात चली गोली, कैफे के बाहर युवक पर जानलेवा हमला
  • 20 जुलाई को रुकी चारधाम यात्रा फिर शुरू, यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता
  • जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरी हों- डीएम; थर्ड पार्टी निरीक्षण और ‘हर घर जल’ प्रमाणन में तेजी लाने के निर्देश
  • NEET पेपर लीक पर दिल्ली में उबाल : PM आवास के बाहर धरने के बाद हिरासत में राहुल, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव
  • उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग में 379 पदों पर भर्ती, 26 जुलाई से आवेदन शुरू
  • सूचना महानिदेशक बंसीधर तिवारी ने पत्रकार कल्याण कोष की बैठक में नौ दिवंगत पत्रकारों के आश्रितों को रु 5-5 लाख की आर्थिक सहायता की संस्तुति की
  • UKSSSC की पटवारी-लेखपाल शारीरिक परीक्षा 6 अगस्त से, औपबंधिक सूची जारी
  • कोटद्वार : भरोसा जीतकर करते थे सोने की ठगी, रेलवे स्टेशन से तीन आरोपी गिरफ्तार
  • मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, CM ने किया सम्मानित
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.